फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona virus positive patient

कोरोना वायरस पॉजिटिव का प्रदेश में अर्द्धशतक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
corona virus positive patient
- फोटो : AMAR UJALA
कोरोना वायरस पॉजिटिव का प्रदेश में अर्द्धशतक नोएडा में चार और आगरा में मिला एक और पॉजिटिव, सभी केंद्र- अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ।  प्रदेश में लगातार दूसरे दिन नोवेल कोरोना वायरस के एक साथ पांच पॉजिटिव लोग सामने आए हैं। इस बार भी चार नए मरीज नोएडा के हैं। जबकि एक मरीज आगरा का पॉजिटिव सामने आया है। प्रदेश में इन नए संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर पॉजिटिव लोगों की संख्या ५० हो गई है। शुक्रवार को नोएडा में चार पॉजिटिव सामने आने से अब वहां १८ मरीज हो गए हैं। दूसरे नबंर पर आगरा में १० संक्रमित, लखनऊ में आठ, गाजियाबाद में पांच, पीलीभीत दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, बनारस, कानपुर, जौनपुर, शामली और बागपत में एक-एक पॉजिटिव व्यक्ति मिला है।   राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार तक कोराना वायरस संक्रमण से प्रभावित देशों से आए ४६०९२ यात्रियों की पहचान की गई। इनमें ४४३४ यात्रियों की शुक्रवार को पहचान की गई है। सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। १३७ को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा १९९४ ऐसे लोगों की पहचान की गई है तो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे। इन सभी का स्वास्थ्य ठीक है। ४०९६९ यात्रियों ने चीन से लौटने के बाद २८ का होम आइसोलेशन का समय भी पूरा कर लिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित देशों से आए ३७७४८ यात्रियों की पहचान की जा चुकी है। इन पर जिला निगरानी यूनिट, डब्लूएचओ-एनपीएसपी और आरएनटीसीपी की टीम निगाह रखे हुए है। ३४२३ यात्री ऐसे हैं जिन्हें बृहस्पतिवार को चिन्हित किया गया है। यह सभी होम आईसोलेशन में हैं। चीन से लौटे ३३६७८ यात्री २८ दिन का होम आइसोलेशन का समय पूरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि ८४९ दूसरे प्रदेशों के यात्री उत्तर प्रदेश आए हैं। इनकी जानकारी सभी जगह दे दी गई है। इसके अलावा ३४ यात्रियों की जानकारी नेशनल डिजीज कंट्रोल प्रोगाम दिल्ली को इंटरनेशनल क्रॉस वैरिफिकेशन के लिए दी गई है। संक्रामक रोग निदेशालय के अनुसार प्रदेश में ८२६ यात्री कोरोना वायरस लक्षणों वाले चिन्हित किए गए हैं। इन्हें भी निगरानी में रखा गया है। अभी तक कुल २११४ नमूने जांच के लिए विभिन्न लैब में  भेजे गए हैं। इनमें से १९९३ की रिपोर्ट निगेटिव आई है, ७१ नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिया गया प्रशिक्षण उधर सभी ७५ जिलों के अस्पतालों में कोविड हॉस्पिटल बनाने की कड़ी में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। डब्लूएचओ, टेक्रिकल सपोर्ट यूनिट, स्वास्थ्य विभाग और केजीएमयू के विशेषज्ञ इसमें शामिल थे। केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रो. रमाकांत ने गंभीर मरीजों को वेंटीलेशन देने का विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया। -
विज्ञापन
अमित
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed