फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath visits covid hospital

मुख्यमंत्री ने देखी कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं, डॉक्टरों को दिए निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visits covid hospital
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ।
विज्ञापन
संजय गांधी  पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में बने राजधानी कोविड अस्पताल को एक अप्रैल से चलाने की तैयारी है। यहां 30 आईसीयू के साथ 40आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं।  करीब 210 बेड वाले इस अस्पताल में गंभीर मरीज भर्ती किए जाएंगे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इस अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।  आईसीयू और आइसोलेशन व क्वारन्टीन वार्ड देखा। सीएम ने कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में बनाई गई तीन चरण में स्क्रीनिंग की सुविधा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान निदेशक प्रो.आर के धीमान ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की शीर्ष स्तर पर स्क्रीनिंग की जाएगी। करीब 15 मिनट के दौरान सीएम ने अस्पताल की पहली मंजिल पर बने वेंटिलेटर व अन्य जीवनरक्षक उपकरणों से लैस आईसीयू को देखा । इसके बाद आइसोलेशन वार्ड में गए। यहां की व्यवस्था देखने के बाद अधिकारियों के साथ अग्रिम रणनीति को लेकर बातचीत की। दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे भी मौजूद रहे।  सिर्फ पाच लोग रहे साथ मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिर्फ 5 लोग मौजूद रहे इन सभी को एक 1 मीटर दूर रहने का निर्देश दिया गया था। मुख्यमंत्री ने पीजीआई निदेशक डॉ. राधाकृष्ण धीमान और सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल से एक एक मीटर दूर रहकर ही पूरी जानकारी ली । उन्होंने कहा कि सभी लोगों से यह अपील की जा रही है कि 1 मीटर दूर रहने के निर्देश का पूरी तरह से पालन करें तभी कोरोना वायरस का खात्मा हो सकेगा। 
विज्ञापन
सोमवार से लगेगी ड्यूटी मुख्यमंत्री को बताया गया कि अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का रोस्टर तैयार हो गया है। इनकी सोमवार से ड्यूटी लगा दी जाएगी। अस्पताल में सुविधाओं और निगरानी के लिए गठित कोविड टास्क फोर्स लगातार काम मे लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed