{"_id":"60f04ca643600a6f96735776","slug":"download-admit-card-from-lucknow-university-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: लखनऊ विश्वविद्यालय की साइट से डाउनलोट करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: लखनऊ विश्वविद्यालय की साइट से डाउनलोट करें एडमिट कार्ड
Thu, 15 Jul 2021 08:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Jul 2021 08:26 PM IST
सार
राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का कार्यक्रम कुलपति प्रो. आलोक राय ने शाम साढ़े चार बजे आरंभ किया। उन्होंने बताया कि छात्रों को 28 जुलाई तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएड सत्र 2021-22 के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड लखनऊ विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को अपलोड कर दिए हैं। छात्र लविवि की वेबसाइट से इसे 16 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का कार्यक्रम कुलपति प्रो. आलोक राय ने शाम साढ़े चार बजे आरंभ किया। उन्होंने बताया कि छात्रों को 28 जुलाई तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को वे अच्छी तरह से पढ़ सकें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छात्र दिए गए निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा में सम्मिलित होंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई को प्रस्तावित है। इससे पहले राज्य समन्वयक ने सभी 14 नोडल केंद्रों के नोडल समन्वयकों और नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक कर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X