फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU final year examination schedule issued.

एकेटीयू : फाइनल ईयर की सेमेस्टर परीक्षा 20 जुलाई से, डेढ़ घंटे का होगा पेपर, पूछे जाएंगे 50 सवाल

Tue, 15 Jun 2021 09:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Jun 2021 09:52 AM IST
सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क आदि कोर्सों की परीक्षा की तारीखें तय कर दी गई है। वहीं, परीक्षा का पैटर्न भी तय कर दिया गया है।

विज्ञापन
AKTU final year examination schedule issued.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क आदि कोर्सों की फाइनल ईयर की सेमेस्टर परीक्षा 20 जुलाई से 07 अगस्त तक प्रस्तावित की गई है। विवि प्रशासन ने को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट aktu.ac.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।

विज्ञापन


शासन द्वारा जहां सामान्य विवि में फाइनल ईयर को छोड़कर अन्य वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है, वहीं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में सभी वर्ष की ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में एकेटीयू ने अभी अपने यहां फाइनल ईयर की परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार की ओर से सभी कॉलेजों को भेजी गई सूचना में कहा गया है कि सत्र 2020-21 के अंतिम वर्ष के रेगुलर व कैरी ओवर विषयों का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा ऑनलाइन मोड में डेढ़ घंटे की होगी। अधिकतर पेपर में 50 सवाल पूछे जाएंगे। कुछ कोर्सों में इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। सभी यूनिट से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा। परीक्षा में लगभग 60-65 हजार विद्यार्थी शिरकत करेंगे। उन्होंने सभी कॉलेजों से कहा है कि वे परीक्षा कार्यक्रम से विद्यार्थियों को भी अवगत कराएं। इसमें अगर किसी तरह का संशोधन करना है तो 21 जून तक परीक्षा विभाग को सूचित करें।

विस्तृत कार्यक्रम भी जल्द जारी कर दिया जाएगा

जानकारी के अनुसार, विवि प्रशासन जुलाई के अंत से ही थर्ड ईयर की परीक्षा भी शुरू करने की तैयारी में है, जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। हालांकि ऑनलाइन परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अभी विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है। क्योंकि इसमें पेपर डाउनलोड करने व ऑन्सर सीट अपलोड करने आदि के लिए भी अलग से समय दिया जाता है।

परीक्षा विद्यार्थी घर से या कॉलेज में आकर देंगे ? जैसे कई सवाल उनके मन में उठ रहे हैं। हालांकि विवि प्रशासन भी अभी परीक्षा के लिए शासन की विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed