फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau will remain closed till 14thApril, classes suspended

बीबीएयू 14 अप्रैल तक बंद, क्लास स्थगित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
bbau will remain closed till 14thApril, classes suspended
- फोटो : AMAR UJALA
माई सीटी रिपोर्टर लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने कोरोना के कारण हुवे लॉक डाउन व यूजीसी के निर्देश के क्रम में यूनिवर्सिटी 14 अप्रैल तक बंद कर दी है और क्लास भी पूरी तरह से स्थगित करने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों कोरोना की शुरुआत में 22 मार्च और फिर 27 मार्च तक विश्विद्यालय बंद व क्लास स्थगित की गई थी। रजिस्ट्रार प्रो. एस विक्टर बाबू ने एक आदेश जारी कर कहा है कि यूजी-पीजी, एमफिल, पीएचडी आदि की क्लास 14 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई है। एमफिल और पीएचडी स्टूडेंट्स को भी अटेंडेंस से छूट दी गई है। उन्हें पूरी स्कॉलरशिप व फेलोशिप मिलेगी। इस दौरान वे अपने गाइड के ऑनलाइन संपर्क में रहकर काम कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि सभी शिक्षक, अधिकारी कोरोना को लेकर यूजीसी द्वरा जारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed