फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU Will Conduct Mock Test: Students Can Appear from Home, Check Full Details

एकेटीयू कराएगा मॉक टेस्ट, डेढ़ घंटे के पेपर में पूछे जाएंगे 50 बहु विकल्पीय प्रश्न

Mon, 21 Jun 2021 10:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 21 Jun 2021 10:07 AM IST
सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट में किसी भी तरह की मुश्किल न आए इसे ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन मॉकटेस्ट कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
AKTU Will Conduct Mock Test: Students Can Appear from Home, Check Full Details
aktu will conduct mock test

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) पहली बार ऑनलाइन परीक्षा कराने जा रहा है। विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण यह बड़ी चुनौती भी है। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। इसमें परीक्षा की तैयारियों को भी परखा जा सकेगा।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि सत्र 2020-21 के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होनी हैं। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा में पेपर डेढ़ घंटे के होंगे जिसमें विद्यार्थियों से 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन परीक्षा अपने घर, साइबर कैफे या संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर मोबाइल फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर से दे सकते हैं। उन्होंने कहा परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा से जुड़ी जानकारी देने के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट की समय-सारिणी जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन


28 जून तक भरे जा सकेंगे परीक्षा फॉर्म
एकेटीयू ने सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 जून तक बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि सत्र 2020-21 के सम सेमेस्टर के स्नातक एवं परास्नातक के रेगुलर तथा कैरी ओवर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। विद्यार्थी विवि की ईआरपी के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह विद्यार्थियों का प्लेसमेंट
एकेटीयू के छह विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ है। यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल के माध्यम से हुई जॉब प्लेसमेंट इंडिया मार्ट एवं बेंचमार्क कंपनियों की पूल प्लेसमेंट ड्राइव्स में ये चयन हुए हैं। इंडिया मार्ट में 4 एवं बेंचमार्क में 2 विद्यार्थियों को जॉब मिला है। चयनित विद्यार्थियों में सारा फहीम इसाबेला थोबर्न कॉलेज, दीक्षा शर्मा ईशान कॉलेज, मंताशा वाजिद, एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट, दानिया बिलाल एमआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, वंदना गुप्ता काशी प्रौद्योगिकी संस्थान एवं अंकित राज सिंह अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को 2.5 से 3 लाख रुपये का शुरुआती पैकेज ऑफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed