फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   52 PHC,s closed

52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
52 PHC,s closed
- फोटो : AMAR UJALA
राजधानी के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्द  सीएचसी पर लगा यह का स्टाफ, कोराना पीड़ितों के इलाज में लगेगा मरीजों की बढ़ेंगी मुश्किलें माय सिटी रिपोर्टर लखनऊ।  कोरोना वायरस में राजधानी के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है । चिकित्सा संस्थानों की ओपीडी बंद होने के बाद अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोगों को इलाज नहीं मिलेगा।  यहां के स्टाफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया है । राजधानी के 52  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिए गए।  कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज को लेकर हर स्तर पर तैयारी की जा रही है ।वार्ड खाली कराने के साथ ही अब स्टाफ मैनेजमेंट की भी रणनीति अपनाई जा रही है।  इसके तहत राजधानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बंद कर दिया गया है ।यहां कार्यरत स्टाफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया गया है।  सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है उनका कहना है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर यह तैयारी की गई है। पीएससी पर आने वाले मरीज कहां जाएंगे इस सवाल के जवाब में वह कहते हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज किया जा रहा है। जैसे ही करो ना का असर कम होगा संबंधित स्टाफ फिर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के इलाज में लग जाएगा। क्या कहते है जिम्मेदार पीएचसी के स्टाॅफ को सीएचसी पर पहुंचकर ड्यूटी करने का आदेश किया गया है। पीएचसी पर ओपीडी का संचालन बंद है।  डाॅ नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed