फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   देशी पिस्टल व देशी कट्टे के साथ आरोपी काबू, विभिन्न थानों में दर्ज हैं 28 मामले

देशी पिस्टल व देशी कट्टे के साथ आरोपी काबू, विभिन्न थानों में दर्ज हैं 28 मामले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
देशी पिस्टल व देशी कट्टे के साथ आरोपी काबू, विभिन्न थानों में दर्ज हैं 28 मामले
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी - फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक युवक को काबू कर एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को गांव खातोदड़ा ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर महेंद्रगढ़ व आसपास के थानों में लड़ाई–झगड़े, चोरी, एक्साइज व आर्म्स एक्ट के 28 मामले दर्ज हैं तथा एक्साइज के दर्ज मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव खातोद निवासी सतीश उफ फर्जी के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव खातोदड़ा शराब के ठेके पर एक युवक गाड़ी में बैठा है तथा युवक के पास अवैध हथियार है। सूचना के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी और युवक को काबू कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियार और गाड़ी को जब्त कर थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सोमवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed