Hindi News
›
Local
›
मकान में आग लगने से दो लाख रुपये का सामान जलकर राख पीड़ित ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
{"_id":"61e41bf13b8dc251f0577a3d","slug":"mahendragarh1642339313","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगने से दो लाख रुपये का सामान जलकर राख पीड़ित ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मकान में आग लगने से दो लाख रुपये का सामान जलकर राख पीड़ित ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
आग लगने से गांव ढाढोत के मकान में जलकर राख हुआ घरेलू सामान
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
महेंद्रगढ़। गांव ढाढ़ोत में शार्ट सर्किट से मकान में आग लगने से घर में रखा समान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की हैं। पीड़ित बलवान नेे माधोगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह 7:30 बजे बिजली फिटिंग में आग लग गई जिससे घर के अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल, संदूक के अंदर कपड़े, कंबल, आभूषण, कुलर, पंखा, मिक्सी, इंवेटर बैट्री, एलईडी टीवी, फ्रीज, सुटकेस, बैग व अन्य जरूरी सामान सहित 28 हजार रुपये की नगदी जलकर राख हो गई। परिवार के सदस्यों ने आग लगते ही घर के बाहर भागकर जान बचाई और 112 और 101 नंबर पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस की टीम ने घर के अंदर जले हुए सामान का की जांच की। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।