{"_id":"624d651981b21553a32983ee","slug":"hissar1649239321","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी - कुमारी सैलजा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी - कुमारी सैलजा
विज्ञापन
हिसार में मीडिया से बातचीत करते कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा- आम आदमी पार्टी राजधानी चंडीगढ़ का मामला लाया गया है। हम पंजाब को मजबूती से जवाब देंगे। हरियाणा का चंडीगढ़ पर पूरा हक है। हमें एसवाईएल का पानी भी हरियाणा को दिया जाए। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनता के लिए सड़कों पर उतरेगी।
विधानसभा चुनाव में हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामनिवास राड़ा सैनी के आवास पर मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश हर मामले में पिछड़ता जा रहा है। प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। भाजपा ने तानाशाही व मनमानी सभी हदें पार कर दी हैं। चुनाव खत्म होने के एक माह में पेट्रोल-डीजल के दाम में 9 से 10 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। रोजाना पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। जरूरत की चीजें आम आदमी के काबू से बाहर हो रही हैं। भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने की बजाय लोगों को धर्म-जाति के नाम पर लड़ाने का प्रयास करती रहती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पार्टी की बैठक सुबह तथा दिल्ली में सीएलपी की बैठक दोपहर बाद थी। दोनों के अपने अलग अलग कार्य हैं। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। इससे पहले रामनिवास राड़ा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कुमारी सैलजा ने दो घंटे तक पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर रामनिवास राड़ा से फीडबैक लिया। इस मौके पर एचपीएससी हरियाणा के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, हरिकृष्ण प्रभुवाला, चन्द्रहर्ष , नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन बिहारी लाल राड़ा, ललित राड़ा, हिसार सैनी सभा ट्रस्ट व सब्जी मंडी एसोसिएशन प्रधान ओमप्रकाश राड़ा, बुधराम राड़ा, पूर्व प्रधान बलवंत सैनी, बाबूलाल राड़ा, बंसी राड़ा, रूबल छाबड़ा, रविन्द्र राड़ा, दिनेश राड़ा, सुरेश राड़ा, युवा हल्का प्रधान मोनू राड़ा,लालबहादुर खोवाल, कुलवंत सैनी, जगबीर मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन