West Asia Live: हाइफा में तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला; ईरान का दावा- अमेरिकी F-35 विमान को नुकसान पहुंचाया
{"_id":"69bb05d3debe06e2d20e327f","slug":"west-asia-war-live-updates-iran-israel-us-gulf-countries-trump-netanyahu-irgc-mojtaba-khamenei-news-in-hindi-2026-03-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Live: हाइफा में तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला; ईरान का दावा- अमेरिकी F-35 विमान को नुकसान पहुंचाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 19 Mar 2026 10:42 PM IST
Shivam Garg
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivam Garg
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:42 PM IST
खास बातें
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष 20वें दिन में और खतरनाक हो गया है। मिसाइल और ड्रोन हमले तेज हो चुके हैं, वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज भी निशाने पर हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:42 PM, 19-Mar-2026
हाइफा में तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला
हाइफा में तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमलाइस्राइल की राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा मैगन डेविड एडोम ने बताया हाइफा की बाजान समूह तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला किया गया है। एक व्यक्ति मामूली चोटों के साथ घायल हुआ है।
वहीं, इस्राइली उर्जा मंत्री एली कोहेन ने कहा कि बुनियादी ढांचे को कई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में बिजली को बहाल कर दिया गया है और बाकी प्रभावित क्षेत्रों में भी जल्द बहाल कर दी जाएगी। ईरान ने खाड़ी के आसपास तेल और प्राकृतिक गैस सुविधाओं पर अपने हमले तेज कर दिए हैं।
10:36 PM, 19-Mar-2026
ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का दावा- अमेरिकी लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचाया
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने गुरुवार को दावा किया कि उसने एक अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान पर हमला किया और उसे 'नुकसान' पहुंचाया। वहीं, अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि विमान युद्ध मिशन के तहत ईरान के ऊपर उड़ रहा था। उसे आपात लैंडिंग करनी पड़ी। हॉकिंस ने बताया कि विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया और पायलट की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
09:38 PM, 19-Mar-2026
विदेश मंत्री जयशंकर ने इस्राइली समकक्ष से की बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अपने इस्राइली समकक्ष गिदोन सार से फोन पर बातचीत की। जयशंकर ने एक्स पर बताया कि उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उनके परिणामों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।08:10 PM, 19-Mar-2026
ईरानी हमलों के बावजूद वायु गुणवत्ता सामान्य: कतर
ईरान-इस्रािल जंग के बीच कतर पर हुए हमलों के बाद वहां की सरकार ने स्थिति पर अपडेट दिया है। कतर के गृह मंत्रालय ने कहा कि रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी, अल धखीरा और अल खोर इलाकों में एयर क्वालिटी सामान्य स्तर पर बनी हुई है। मंत्रालय के मुताबिक, इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता की जांच सिविल डिफेंस काउंसिल द्वारा की गई और सभी संकेतक सुरक्षित पाए गए। दरअसल, हाल ही में ईरान ने कतर के सबसे बड़े गैस हब रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमले किए थे, जिससे वहां ‘भारी नुकसान’ होने की खबरें सामने आई थीं।08:09 PM, 19-Mar-2026
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने पर विचार कर रहा ईरान
ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने पर विचार कर रहा है। एक ईरानी सांसद ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी। होर्मुज से दुनिया का करीब पांचवां हिस्सा तेल और लिक्विफाइड नैचुरल गैस गुजरती है।अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से तेहरान ने उन जहाजों की आवाजाही में रुकावट डाली है, जिन्हें वह अपने दुश्मनों या उनके सहयोगियों से जुड़ा मानता है। रिपोर्ट के मुताबिक संसद में एक ऐसा बिल लाने पर विचार हो रहा है, जिसके तहत इस रास्ते से व्यापार, ऊर्जा सप्लाई या खाद्य सामान ले जाने वाले देशों से टैक्स या शुल्क लिया जाएगा।
02:49 PM, 19-Mar-2026
पश्चिम एशिया संकट बढ़ने का खतरा, सऊदी अरब की समरेफ रिफाइनरी पर ड्रोन हमला
पश्चिम एशिया में जारी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस लड़ाई में तेल ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे वैश्विक तेल संकट बढ़ने का खतरा है। ऊर्जा संकट की आहट से ही वैश्विक तेल बाजार की कीमतें बढ़ गई हैं। ताजा मामले में सऊदी अरब की समरेफ रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ है। इससे पहले इस्राइल की तरफ से ईरान के गैस भंडार पर हमला किया गया था। जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस भंडार पर हमला किया। अब सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हमले से हालात और विकट हो गए हैं। सऊदी अरब पहले ही संकेत दे चुका है कि वह ईरान के हमलों का जवाब दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 PM, 19-Mar-2026
इस्राइल के हमले में हिजबुल्ला के 20 लड़ाके ढेर
इस्राइली सेना ने कहा है कि बुधवार को उनके हमलों में 20 से ज्यादा हिजबुल्ला लड़ाके मारे गए हैं। ये हमले दक्षिणी लेबनान में किए गए। बयान में कहा गया है कि इस्राइली सेना की 36वीं डिविजन ने हवाई हमले किए।01:12 PM, 19-Mar-2026
कुवैत की तेल रिफाइनरी में ड्रोन हमले के बाद लगी आग
कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने एक बयान में कहा है कि मिना अल अहमदी रिफाइनरी में हुए एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई है। हालांकि अभी आग सीमित क्षेत्र में है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।11:05 AM, 19-Mar-2026
ईरान युद्ध की फंडिंग पर अमेरिकी संसद में हंगामा
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ईरान युद्ध के लिए अमेरिकी संसद से 200 अरब डॉलर मांगने की योजना बना रहा है। इसका कई डेमोक्रेट सांसदों द्वारा विरोध किया जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसद क्रिस वान होलेन का कहना है कि 200 अरब डॉलर, उस युद्ध की कीमत है, जिसे अमेरिकी लोग चाहते ही नहीं हैं और इस युद्ध के चलते अमेरिका ज्यादा सुरक्षित भी नहीं होगा।पेंटागन ने व्हाइट हाउस से मांग की है कि अमेरिकी कांग्रेस से ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का फंड मंजूर किया जाए।
10:54 AM, 19-Mar-2026