फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Asia LIVE: इस्राइली हमलों से लेबनान-गाजा में हालात गंभीर, होर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल लगाने की तैयारी

Tue, 28 Apr 2026 09:28 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 28 Apr 2026 09:28 PM IST
खास बातें

पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग फिलहाल युद्धविराम की छांव में है। पर्दे के पीछे से अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच ईरानी विदेश मंत्री ने रूस में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की।पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
west asia live updates us iran ceasefire strait of hormuz Islamabad talks trump israel lebanon news in hindi
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:19 PM, 28-Apr-2026

ईरान युद्ध के बाद जीवाश्म ईंधन छोड़ना जरूरी- ईयू

यूरोपियन यूनियन के जलवायु आयुक्त ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका-इस्राइल युद्ध के बाद पैदा हुए ऊर्जा संकट ने जीवाश्म ईंधन से बाहर निकलने की जरूरत को और बढ़ा दिया है। कोलंबिया में आयोजित वैश्विक बैठक में उन्होंने कहा कि जलवायु कारणों के अलावा अब आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से भी यह कदम जरूरी हो गया है। होर्मुज बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में तेज उछाल आया है। यूरोपीय देश तेल आयात पर काफी निर्भर हैं।
11:11 PM, 28-Apr-2026

यूएई के OPEC छोड़ने के फैसले से बढ़ेगी तेल बाजार में अस्थिरता

संयुक्त अरब अमीरात के OPEC से बाहर निकलने के फैसले को ऊर्जा विशेषज्ञों ने तेल बाजार के लिए बड़ा संकेत बताया है। मेयर रिसोर्सेज की सीईओ ने कहा कि यूएई फिलहाल होरमुज जलडमरूमध्य संकट के कारण उत्पादन नहीं बढ़ा पा रहा है, लेकिन संकट खत्म होने के बाद वह मौजूदा 35 लाख बैरल प्रतिदिन से बढ़ाकर करीब 50 लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन कर सकता है। उन्होंने कहा कि इससे बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। हालांकि, उनका मानना है कि OPEC पहले भी बड़े संकट झेल चुका है और आगे भी मजबूत बना रहेगा।
विज्ञापन
09:28 PM, 28-Apr-2026

दक्षिण लेबनान में ड्रोन हमले का बड़ा दावा

लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्ला ने इस्राइल पर एक बड़े हमले का दावा किया है। हिजबुल्ला के मुताबिक, उसने दक्षिण लेबनान के कांतारा शहर में एक इस्राइली मर्कावा टैंक को ड्रोन के जरिए सटीक निशाना बनाया है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब इस्राइल और लेबनान सीमा पर तनाव चरम पर है। 

दोनों तरफ से लगातार हो रहे हमलों के कारण इस क्षेत्र में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। हालांकि, हिजबुल्लाह के इस बड़े दावे पर अभी तक इस्राइली सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या टैंक को हुए नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।
02:49 PM, 28-Apr-2026

होर्मुज जलडमरूमध्य पर रूस का बयान

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने कहा कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण रखने और समुद्री आवाजाही को सीमित करने का अधिकार है, खासकर तब जब उसकी सुरक्षा खतरे में हो। उन्होंने पश्चिमी देशों पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई देश अंतरराष्ट्रीय नियमों की आड़ में अपने हित साध रहे हैं। रूसी राजदूत ने पश्चिमी देशों की नीतियों की तुलना समुद्री लुटेरों से करते हुए कहा कि वे अपने गैरकानूनी कदमों को वैधता का आवरण देने की कोशिश करते हैं।
01:45 PM, 28-Apr-2026

लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों से हालात बिगड़े

इस बीच लेबनान में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल ने लितानी नदी के उत्तर में कई इलाकों को हवाई हमलों का निशाना बनाया है। इन हमलों के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। इसका असर आसपास के गांवों पर भी पड़ा है और प्रमुख सड़कों (जो नबातिया, सिडोन और राजधानी बेरूत को जोड़ती हैं) पर भारी ट्रैफिक और अव्यवस्था देखी जा रही है।
11:44 AM, 28-Apr-2026

ईरान का अमेरिका पर तीखा बयान

ईरान ने अमेरिका को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अब वॉशिंगटन अन्य देशों पर अपनी नीतियां थोपने की स्थिति में नहीं है। ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेजा तालेई-निक ने कहा कि अमेरिका को स्वतंत्र देशों पर अपनी इच्छाएं नहीं थोपनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिका अपनी अवैध और अव्यावहारिक मांगों को छोड़ने पर मजबूर हो। ईरान के अनुसार, वैश्विक व्यवस्था में बदलाव आ रहा है और स्वतंत्र देश अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:22 AM, 28-Apr-2026

इस्राइल और शत्रु देशों के जहाजों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव

ईरान ने प्रस्ताव में यह भी शामिल है कि इस्राइल से जुड़े या उसके स्वामित्व वाले जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, अन्य शत्रु देशों और उनसे जुड़े जहाजों पर भी सख्त प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। ईरान का कहना है कि जिन देशों ने उस पर प्रतिबंध लगाए या विदेशी बैंकों में उसके धन को रोककर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, उनसे जुड़े जहाजों पर लगाए गए टोल के जरिए उस नुकसान की भरपाई की जाएगी।
08:11 AM, 28-Apr-2026

होर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल लगाने की तैयारी

ईरान अब होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल वसूलने की योजना पर काम कर रहा है। खास बात यह है कि यह शुल्क डॉलर या किसी विदेशी मुद्रा में नहीं, बल्कि ईरानी करेंसी रियाल में लिया जाएगा। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी के अनुसार, इस संबंध में 11 बिंदुओं वाला प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे समिति से मंजूरी मिल चुकी है। अब इसे संसद के मुख्य सदन में पेश किया जाएगा, जहां से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून का रूप ले सकता है।

07:29 AM, 28-Apr-2026

ईरान ने रूस के साथ बातचीत को बताया सकारात्मक

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि मौजूदा क्षेत्रीय हालात तेजी से बदल रहे हैं और ऐसे समय में रूस के साथ हुई बातचीत बेहद सकारात्मक रही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हाल की घटनाएं यह दिखाती हैं कि ईरान और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। अराघची ने कहा कि दोनों देशों के संबंध आगे बढ़ रहे हैं और ईरान रूस के समर्थन को महत्व देता है।
 

 

06:24 AM, 28-Apr-2026

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की होर्मुज को खोलने की अपील

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की अपील की है। सुरक्षा परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि जहाजों को बिना किसी टैक्स या भेदभाव के गुजरने देना चाहिए, ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था सांस ले सके। मार्च से इस रास्ते के बंद होने से दुनिया के तेल, गैस और खाद की आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है। गुटेरेस ने चेतावनी दी कि इससे अफ्रीका और दक्षिण एशिया में भुखमरी का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने इसे कोविड के बाद सबसे बड़ा आर्थिक झटका बताया और सभी पक्षों से बातचीत और संयम बरतने का आग्रह किया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed