West Asia Crisis LIVE: इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में की एयरस्ट्राइक; ईरानी हमलों में 140 अमेरिकी सैनिक घायल
{"_id":"69b07299cfd3a36835046eeb","slug":"west-asia-crisis-live-israel-us-iran-updates-gulf-countries-putin-trump-netanyahu-mojtaba-khamenei-irgc-2026-03-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis LIVE: इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में की एयरस्ट्राइक; ईरानी हमलों में 140 अमेरिकी सैनिक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Wed, 11 Mar 2026 08:03 PM IST
Himanshu Singh Chandel
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:03 PM IST
खास बातें
Israel-Iran War Live Updates: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब बारहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। पूरा क्षेत्र तनाव की चपेट में है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का युद्ध को लेकर सख्त रवैया और खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, वैश्विक राजनीति के लिया बड़ा संकट साबित होता दिख रहा है। भारत ने कहा है कि तेजी से बदलती परिस्थितियों पर सरकार की पैनी नजर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:39 PM, 11-Mar-2026
दुबई एयरपोर्ट के पास गिरा ईरानी ड्रोन, भारतीय समेत चार लोग घायल
ईरान ने बुधवार को एक बार फिर दुबई पर ड्रोन से हमला किया। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो ड्रोन गिरने से घाना के दो नागरिक, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय घायल हो गए।दुबई मीडिया कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर जारी पोस्ट के अनुसार, "प्राधिकरणों ने पुष्टि की है कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के आसपास कुछ समय पहले दो ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में दो घानाई नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक घायल हुए, जबकि एक भारतीय नागरिक को थोड़ी चोटें आई हैं। हवाई यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।"
बुधवार को यूएई के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहे हैं। मंत्रालय ने लोगों से सुरक्षा और सतर्कता के निर्देशों का पालन करने का आग्रह भी किया। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, "यूएई का हवाई रक्षा बल वर्तमान में ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहा है। जो आवाजें सुनी गई हैं, वे एयर डिफेंस सिस्टम की मिसाइल और ड्रोन को रोकने की थीं। जनता से अनुरोध है कि सुरक्षा और सतर्कता के निर्देशों का पालन करें। यूएई में ईरान के मिसाइल हमले संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में किए गए हैं, जो 28 फरवरी से जारी हैं।
08:03 PM, 11-Mar-2026
रोमानिया के शीर्ष रक्षा निकाय ने अमेरिका के अनुरोध को मंजूरी दी
रोमानिया के शीर्ष रक्षा निकाय ने बुधवार को अमेरिका के उस अनुरोध को मंजूरी दे दी, जिसमें ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान में मदद के लिए इस नाटो देश के सैन्य अड्डों में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने और उनका उपयोग करने की बात कही गई थी। राष्ट्रपति निकुसोर डैन ने रक्षा पर राष्ट्रीय सर्वोच्च परिषद की बैठक के बाद यह जानकारी दी।बैठक का आयोजन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए किया गया था। इस समझौते के तहत विमानों में ईंधन भरने और उपग्रह संचार एवं निगरानी उपकरणों के लिए सैनिकों की अस्थायी तैनाती की अनुमति होगी।
विज्ञापन
07:57 PM, 11-Mar-2026
पश्चिम एशिया संकट: आज दिनभर क्या-क्या घटनाएं हुईं?
- ईरानी मीडिया ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी तेहरान में बमबारी हुई और राजधानी में लड़ाकू विमानों की आवाज सुनी गई।
- इस्राइल ने लेबनान पर हवाई हमले जारी रखे और देश के दक्षिणी हिस्से में लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया। अब तक 21 लोग मारे जा चुके हैं।
- हिजबुल्ला ने दावा किया कि उसने दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना के ठिकानों को निशाना बनाया, क्योंकि जमीनी संघर्ष तेज हो गया है।
- इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर यह बमबारी अभियान 'जब तक जरूरी होगा' जारी रहेगा।
- स्पेन ने इस्राइल से अपने राजदूत को वापस बुलाया।
- कतर ने दावा किया कि उसने तीन मिसाइल हमलों को विफल किया है। जबकि ओमान ने दावा किया कि ईरान की ओर से दो ड्रोन हमले किए गए हैं।
07:23 PM, 11-Mar-2026
विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी समकक्ष से पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लाइरोव से फोन पर बातचीत की और उनसे पश्चिम एशिया में जारी संकट पर चर्चा की। विदेश मंत्री नेए एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि रूसी विदेश मंत्री के साथ फोन पर अच्छी बातचीत हुई। हमने पश्चिम एशिया संघर्ष और कूटनीतिक प्रयासों पर अपने आकलन साझा किए। साथ ही हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा की भी समीक्षा की।03:05 PM, 11-Mar-2026
ईरान ने कहा- पश्चिम एशिया में बैंक और वित्तीय संस्थान अब अगला लक्ष्य
ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने घोषणा की है कि अब बैंक और वित्तीय संस्थान को पश्चिम एशिया में संभावित लक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है। यह बयान हाल के सैन्य तनाव और एयरस्ट्राइक के मद्देनजर आया है।02:04 PM, 11-Mar-2026
दुबई एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन मार गिराए गए, एक भारतीय समेत चार लोग घायल
दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के पास दो ड्रोन गिराए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे दो ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद ये ड्रोन एयरपोर्ट के पास गिर गए, जिससे आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:19 PM, 11-Mar-2026
ईरान के हमलों के बीच कतर ने कहा- मध्यस्थ की भूमिका निभाना संभव नहीं
ईरान के साथ जारी तनाव के बीच कतर ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात में वह मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता। कतर ने कहा कि जब वह खुद हमलों का सामना कर रहा है, तब ईरान और पश्चिम के बीच बातचीत कराने की स्थिति में नहीं है। कतर के विदेश मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज अल-खुलैफी ने कतर द्वारा एक साक्षात्कार में यह बात कही।अल-खुलैफी ने कहा कि कतर और ओमान दोनों लंबे समय से ईरान और पश्चिमी देशों के बीच संवाद कायम करने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद इन देशों को भी हमलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा हमले के बीच हम मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकते और ईरान को यह समझना चाहिए। क्षेत्र के देश ईरान के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन ईरान इस बात को समझ नहीं रहा। इस बीच बुधवार सुबह कतर ने अपने नागरिकों को संभावित ईरानी हमले को लेकर चेतावनी जारी की।
11:46 AM, 11-Mar-2026
दुबई गुरुद्वारा ने समय बदला
दुबई के गुरुद्वारा गुरू नानक दरबार ने सुरक्षा के कारण अस्थायी रूप से समय बदला है। गुरुद्वारा अब सुबह 6 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुला रहेगा। यह बदलाव अगले सूचना तक लागू रहेगा।11:41 AM, 11-Mar-2026
कतर की राजधानी दोहा में धमाके
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कतर की राजधानी दोहा में कई धमाके हुए। यह घटना ईरान की खाड़ी देशों पर प्रतिशोधी हवाई हमलों के बारहवें दिन हुई। कतर के गृह मंत्रालय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा सुरक्षा खतरा उच्च स्तर का है। सभी से अनुरोध है कि घर पर रहें, बाहर न जाएं और खिड़कियों व खुले क्षेत्रों से दूर रहें ताकि जन सुरक्षा बनी रहे।11:14 AM, 11-Mar-2026
बंगलूरू हवाईअड्डे पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण 21 उड़ानें रद्द
केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण कुल 21 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह जानकारी हवाईअड्डा प्रबंधक कंपनी बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दी। बयान में कहा गया कि 11 मार्च 2026 को लागू हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण 11 आगमन और 10 प्रस्थान उड़ानों को रद्द करना पड़ा।बयान में यह भी बताया गया कि रद्द की गई उड़ानों में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्ग प्रभावित हुए। इनमें अबू धाबी, रियाद, जेद्दा, दमाम, दुबई और दोहा जैसी पश्चिम एशियाई की उड़ानें शामिल थीं, जिनमें हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण व्यवधान देखा गया।