West Asia Conflict LIVE: मिसाइल रोकने में सफल रहा दुबई का एयर डिफेंस, मलबा गिरने से भारतीय समेत दो की मौत
{"_id":"69c43927a64386e8ff0279db","slug":"west-asia-conflict-live-updates-27-day-iran-israel-us-gulf-countries-trump-netanyahu-irgc-news-in-hindi-2026-03-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict LIVE: मिसाइल रोकने में सफल रहा दुबई का एयर डिफेंस, मलबा गिरने से भारतीय समेत दो की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 26 Mar 2026 11:35 PM IST
Shivam Garg
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivam Garg
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:35 PM IST
खास बातें
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष हर दिन और भी भयानक रूप ले रहा है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों से क्षेत्र में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं, वहीं ईरान भी खाड़ी देशों और अमेरिकी ठिकानों पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है। मिसाइल और ड्रोन हमलों की गड़गड़ाहट के बीच यह संघर्ष अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:35 PM, 26-Mar-2026
ईरान युद्ध पर केंद्रित रही ट्रंप की कैबिनेट बैठक
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद वॉशिंगटन में हुई पहली कैबिनेट बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चर्चा का केंद्र लगभग पूरी तरह युद्ध पर रखा। करीब एक घंटे 40 मिनट चली इस बैठक में उन्होंने सामान्य परंपरा के विपरीत सभी मंत्रियों को बोलने का मौका नहीं दिया और केवल सीमित सदस्यों जैसे जेडी वेंस, मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को ही बोलने दिया। हालांकि ट्रंप ने कुछ अन्य मुद्दों पर भी टिप्पणी की, जिनमें फेडरल रिजर्व की निर्माण लागत और केनेडी सेंटर से जुड़े विवाद शामिल रहे।07:17 PM, 26-Mar-2026
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान बना कड़ी, ईशाक डार ने किया ये बड़ा दावा
पाकिस्तान ने पुष्टि की है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कर रहा है। विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट को खत्म करने के लिए संवाद और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने 15 सूत्रीय प्रस्ताव ईरान को भेजा है, जिस पर तेहरान विचार कर रहा है। इस पहल को तुर्किये और मिस्र जैसे देशों का भी समर्थन मिल रहा है। डार ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका-ईरान शांति वार्ता कराने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए इस्लामाबाद को संभावित स्थल के रूप में भी पेश किया गया है। हालांकि ईरान ने प्रस्ताव पर सख्त रुख अपनाया है और ट्रंप की शर्तों को मानने से इनकार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने 15 सूत्रीय प्रस्ताव को नकारात्मक जवाब दिया है और साफ किया है कि वह युद्ध खत्म करने का समय खुद तय करेगा।
विज्ञापन
06:04 PM, 26-Mar-2026
इस्राइल के परमाणु ठिकानों से जुड़े ढांचे पर बड़ा हमला- आईआरजीसी का दावा
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के 27वें दिन ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसने अपने अभियान की 82वीं लहर के तहत इस्राइल के अहम सैन्य और परमाणु ढांचे से जुड़े ठिकानों पर हमला किया। ईरानी मीडिया के अनुसार यह हमला शुक्रवार सुबह शुरू हुआ और इसमें बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। आईआरजीसी ने कहा कि हमले का निशाना इस्राइल का सैन्य कमांड कंट्रोल सेंटर और डेड सी के दक्षिण में मौजूद परमाणु उद्योग से जुड़े ठिकाने थे। हालांकि इस्राइल की ओर से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।01:28 PM, 26-Mar-2026
दक्षिणी लेबनान में एक इस्राइली सैनिक की मौत
इस्राइली सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में चल रहे उसके अभियान के दौरान एक सैनिक शहीद हो गया है। सेना ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि गोलानी ब्रिगेड के 21 वर्षीय सैनिक ओरी ग्रीनबर्ग शहीद हो गए।12:55 PM, 26-Mar-2026
अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो की मौत
अबू धाबी में एक मिसाइल हमले को नाकाम कर दिया गया। हालांकि, मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।11:16 AM, 26-Mar-2026
ट्रंप ने सलाहकारों से कहा है कि वह आने वाले हफ्तों में ईरान के साथ संघर्ष समाप्त करना चाहते हैं: रिपोर्ट
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में अपने सहयोगियों से कहा है कि वह ईरान में लंबे समय तक चलने वाले युद्ध से बचना चाहते हैं। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि आने वाले हफ्तों में इस संघर्ष को समाप्त कर दिया जाएगा। मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने निजी तौर पर सलाहकारों को सूचित किया है कि उन्हें लगता है कि विवाद अपने अंतिम चरण में है। ट्रंप ने उनसे आग्रह किया है कि वे सार्वजनिक रूप से चार से छह सप्ताह की समयसीमा का पालन करें। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी चीन यात्रा से पहले इस युद्ध को खत्म करने की इच्छा जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:43 AM, 26-Mar-2026
रूस ने की ईरान के बुशहर परमाणु रिएक्टर के पास हुए हमलों की कड़ी निंदा
ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास दूसरे हमले के बाद रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और इस्राइल पर जानबूझकर परमाणु आपदा को भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसकी वजह से मॉस्को को ईरान और रूस के संयुक्त रूप से निर्मित स्थल से और अधिक कर्मचारियों को निकालना पड़ा है।10:37 AM, 26-Mar-2026
ईरान के शिराज पर अमेरिकी-इजरायली हमले में दो किशोरों की मौत: रिपोर्ट
आईआरएनए समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम को शिराज क्षेत्र के काफ्री गांव में एक आवासीय क्षेत्र पर अमेरिकी-इस्राइली हमले में दो किशोर लड़कों की मौत हो गई। हमले में मारे गए लड़कों की पहचान इल्या और अमीर हुसैन शराफी के रूप में हुई है।09:43 AM, 26-Mar-2026
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बोले- पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे बुरा असर गरीबों और कमजोरों पर
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सबसे अधिक प्रभाव सबसे गरीब और सबसे कमजोर आबादी पर पड़ रहा है। उन्होंने युद्ध को तत्काल खत्म करने और कूटनीति के लिए एक नए सिरे से प्रयास करने का आह्वान किया है।एक्स पर एक पोस्ट में गुटेरेस ने कहा कि संघर्ष के मानवीय परिणाम उन नागरिकों द्वारा भुगते जा रहे हैं जिनकी इस संघर्ष में कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा, "मध्य पूर्व में संघर्ष के झटके उन लोगों को सबसे अधिक लग रही हैं जिनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है: सबसे गरीब और सबसे कमजोर।"
09:30 AM, 26-Mar-2026