West Asia Conflict LIVE: जयशंकर ने ईरानी समकक्ष से बात की; इस्राइल के दिमोना शहर पर मिसाइल हमले में 20 घायल
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
लाइव अपडेट
सऊदी अरब का कहना है कि पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन को रोका गया
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश के पूर्वी क्षेत्र में एक ड्रोन को रोका गया और नष्ट कर दिया गया।इस्राइल के दिमोना शहर पर मिसाइल हमले में 20 घायल
इस्राइली मीडिया द्वारा साझा किए गए फुटेज में मिसाइल हमले का दृश्य दिखाई दे रहा है। फुटेज में एक बड़ा गोला हवा से नीचे आता हुआ दिखाई देता है, जिसके बाद एक जोरदार धमाका होता है।इस्राइल के कान ब्रॉडकास्टर ने देश की आपातकालीन चिकित्सा सेवा का हवाला देते हुए बताया कि शहर में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।उत्तरी इस्राइल में रॉकेट हमले के बाद आठ लोग घायल
इस्राइली मीडिया चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, मालोट-तर्शिहा में रॉकेट हमले में कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार, हिजबुल्ला ने कुछ देर पहले उत्तरी इस्राइल के इस इलाके पर रॉकेटों की बौछार की।ईरान के मिसाइल हमले के बाद दक्षिणी इस्राइल में ढही इमारत
इस्राइली मीडिया के अनुसार, ईरान के मिसाइल हमले के बाद दक्षिणी शहर दिमोना में भारी तबाही हुई है। इस्राइल हयोम की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में एक इमारत ढह गई है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इस्राइल का कहना है कि बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो रहे हैं।ब्रिटेन ईरान पर हमले के लिए साइप्रस के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल नहीं करेगा- साइप्रस
साइप्रस सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन ईरान संकट से संबंधित आक्रामक अभियानों के लिए साइप्रस में स्थित अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह बयान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर और साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स के बीच हुई फोन कॉल के बाद आया। ब्रिटेन के पास द्वीप पर स्थित दो ठिकानों पर संप्रभुता है, जिनमें आरएएफ अक्रोटिरी भी शामिल है, जिसे मौजूदा तनाव के दौरान पहले भी ड्रोन हमलों का निशाना बनाया जा चुका है।कतर बंदरगाह पर फंसा ओडिशा का नाविक, पत्नी ने लगाई मदद की गुहार
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के कारण ओडिशा का एक नाविक कतर बंदरगाह के पास फंस गया है। कटक निवासी उनकी पत्नी स्मृति रेखा साहू ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल बचाव की अपील की है। स्मृति ने बताया कि उनके पति का चार महीने का अनुबंध था, लेकिन 28 फरवरी से ईरान में शुरू हुए युद्ध के कारण वे वापस नहीं लौट पा रहे हैं।परिजनों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं, जिससे वहां भोजन और पानी की आपूर्ति कम हो रही है। नाविक को घर लौटने के लिए होर्मुज पार करना जरूरी है। उनकी बेटी अत्रिका ने भी भावुक संदेश देते हुए अपने पिता से जल्द घर लौटने की विनती की है। परिवार पिछले 21 दिनों से अत्यधिक चिंता में है और सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहा है।
#WATCH | Cuttack, Odisha: Seafarer stranded in Iran, family appeals for urgent rescue.
— ANI (@ANI) March 21, 2026
Stranded seafarer's wife Smruti Rekha Sahu says, "... He had a four‑month contract. It has now been ten or eleven days, but he has not returned home because of the war in Iran, which began on… pic.twitter.com/BBZfg8DOI5
पिछले दिन ईरान और हिजबुल्ला के 200 से अधिक ठिकानों किए गए हमले- IDF
युद्ध संबंधी नवीनतम जानकारी देते हुए, इस्राइल की सेना ने दावा किया है कि इस सप्ताहांत किए गए हमलों में ईरान और लेबनान में मिसाइल लॉन्चर, वायु रक्षा प्रणाली और सैन्य अड्डों सहित 200 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत में ठिकानों पर हमला किया- ईरान
ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने कहा है कि उसकी नौसेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त अरब अमीरात के अल-मिन्हाद अड्डे और कुवैत के अली अल सलेम हवाई अड्डे पर स्थित सुविधाओं को नष्ट कर दिया। टेलीग्राम पर जारी एक बयान में, आईआरआईबी ने कहा कि हमलों में उन विमानों के हैंगर और ईंधन टैंकों को निशाना बनाया गया जिन्हें उसने अमेरिकी-जायोनी विमान बताया है। आईआरआईबी का दावा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल ईरानी क्षेत्र पर हमलों के लिए किया जाता था। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।ब्रिटिश पीएम ने बहरीन के युवराज से की बातचीत
बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी (बीएनए) के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने युवराज सलमान बिन हमद अल खलीफा से फोन पर बातचीत में देश की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन के समर्थन की पुष्टि की। बीएनए के मुताबिक, स्टार्मर ने होर्मुज जलडमरूमध्य में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर ईरान के हमलों की ब्रिटेन की निंदा को दोहराया।डॉ जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से की बातचीत
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बातचीत की है। एक्स पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने लिखा- आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात हुई। मैंने उन्हें नवरोज और ईद की बधाई दी। हमारी बातचीत संघर्ष से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों और क्षेत्र पर इसके प्रभावों पर केंद्रित थी।Spoke this evening to FM @araghchi of Iran. Conveyed greetings for Navroz and Eid.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 21, 2026
Our conversation was on the latest developments regarding the conflict. And its implications for the larger region.