फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US-Venezuela Tension LIVE: श्रीलंका की UN से शांतिपूर्ण हल की अपील, काराकस में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी

Tue, 06 Jan 2026 11:13 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकस Published by: लव गौर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:13 AM IST
खास बातें

US-Venezuela Tension Updates in hindi Live: वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोमवार को मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद के मामले में अमेरिका के आरोपों पर खुद को निर्दोष बताया। वहीं अब अमेरिका और कोलंबिया के बीच तनाव बढ़ गया है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच 'हथियार उठाने' की कसम खाई है। पढ़ें अमेरिका-वेनेजुएला संघर्ष से जुड़ा पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
US Venezuela Conflict Caracas Live Updates nicolas maduro New York court donald trump hindi News Cilia Flores
वेनेजुएला संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:59 AM, 06-Jan-2026

श्रीलंका की संयुक्त राष्ट्र से अपील, शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह

श्रीलंका ने संयुक्त राष्ट्र से वेनेजुएला मामले में शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम करने का आग्रह किया है। श्रीलंका ने अमेरिका के सैन्य हमले के बाद वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा, भलाई और संप्रभु अधिकारों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि "यह महत्वपूर्ण है कि संयुक्त राष्ट्र और उसके अंग जैसे कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस मामले को देखे और वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा, भलाई और संप्रभु अधिकारों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम करे"।

इसमें आगे कहा गया है कि श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर देता है, जैसे कि बल के उपयोग पर रोक, गैर-हस्तक्षेप, अंतरराष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान और राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता।
10:56 AM, 06-Jan-2026

वेनेजुएला में कई मीडियाकर्मी हिरासत में

वेनेजुएला की राजधानी काराकास से रिपोर्टिंग करते समय सोमवार को 10 से अधिक मीडियाकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। देश के प्रेस संघ के अनुसार वे अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थन में निकाले गए मार्च और देश की नई विधायिका के शपथ ग्रहण समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों को कवर कर रहे थे।

प्रेस एसोसिएशन, एसएनटीपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी 14 लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया। इसमें यह भी बताया गया कि हिरासत में लिए गए लोगों में एक विदेशी पत्रकार भी शामिल था, जिसे देश से निकाल दिया गया।
 
विज्ञापन
10:38 AM, 06-Jan-2026

तुर्किए में अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी

वेनेजुएला में अमेरिका की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई का विरोध कई देशों में किया जा रहा है, जिसमें तुर्किए भी शामिल है। इस कड़ी में अंकारा और इस्तांबुल में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। लोग सड़कों पर उतरकर अमेरिकी विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।  

09:42 AM, 06-Jan-2026

मचाडो ने डेल्सी रोड्रिगेज को राष्ट्रपति पद के लिए अस्वीकारा

मारिया मचाडो ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को खुले तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि वह यातना, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और मादक पदार्थों की तस्करी की मुख्य सूत्रधारों में से एक हैं।
09:39 AM, 06-Jan-2026

विपक्षी नेता मचाडो ने किया घर लौटने का वादा

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने 'जितनी जल्दी हो सके' घर लौटने का वादा किया है। बता दें कि वेनेजुएला में 2024 के चुनावों के बाद से अपनी जान को खतरे के चलते मचाडो छिपकर रह रही हैं। 2025 में मचाडो को "वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए" नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि, मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, डोनाल्ड ट्रम्प ने मचाडो को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन नहीं दिया। 
09:39 AM, 06-Jan-2026

'अक्टूबर से ट्रंप से बात नहीं की', मारिया कोरिना मचाडो का बयान 

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा कि उन्होंने अक्टूबर 2025 के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात नहीं की है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए मचाडो की ये टिप्पणियां शनिवार को वेनेजुएला पर संयुक्त राज्य अमेरिका के हमलों के बाद आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:33 AM, 06-Jan-2026

राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, हवा में नजर आए ड्रोन्स

राष्ट्रपति भवन के पास फायरिंग की रिपोर्ट उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के सोमवार को देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद आईं। राजधानी काराकस स्थित राष्ट्रपति भवन के पास सोमवार रात भारी गोलीबारी के साथ  विस्फोटों की भयानक आवाजें सुनी गईं। इसी के साथ सुरक्षा बलों ने मिराफ्लोरेस पैलेस(राष्ट्रपति भवन) के ऊपर कुछ अज्ञात ड्रोनों को उड़ते हुए देखा गया।
09:14 AM, 06-Jan-2026

US-Venezuela Tension LIVE: श्रीलंका की UN से शांतिपूर्ण हल की अपील, काराकस में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी

US-Venezuela Tension Live: अमेरिका-वेनेजुएला तनाव बरकरार है। वेनेजुएला के बंदी नेता निकोलस मादुरो को शनिवार को कराकस से अमेरिकी छापे के बाद उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति के रूप में न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में पेश किया गया। दूसरी ओर मादुरो की उत्तराधिकारी डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अमेरिका के साथ सहयोग करने की इच्छा जताई है। उनके शपथ ग्रहण के तुरंत बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी हुई।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed