फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel-Iran War LIVE: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- असली हमले अभी बाकी; ईरानी सुरक्षा प्रमुख बोले- हम तैयार

Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
खास बातें

US-Israel Attack Iran Live Updates: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार किया है। आज तीसरे दिन भी ईरान की राजधानी तेहरान समेत पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में धमाके हुए। हालात लगातार बदल रहे हैं। संघर्ष से उपजे चिंताजनक हालात के बीच पीएम मोदी ने बहरीन और सऊदी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की है। इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि युद्ध अंतहीन नहीं है। अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में पढ़िए तनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स..

पहले दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए: Israel-Iran War Live: हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द; ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ

दूसरे दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए:- Israel-Iran War News LIVE: हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत; तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला

विज्ञापन
Iran Israel War Live Updates Iran Rejects Any Deal with US, Attack on British Military Base in Cyprus
अमेरिका-इस्राइल-ईरान टकराव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:34 PM, 02-Mar-2026

होरमुज जलडमरूमध्य में ईरान का हमला, तेल टैंकर को ड्रोन से बनाया निशाना

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने होरमुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिका से जुड़े एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमला किया। गार्ड के अनुसार ATHE NOVA नामक टैंकर पर दो ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई। यह कार्रवाई अमेरिका-इस्राइल हमलों के जवाब में की गई बताई गई है। इससे पहले ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग को बंद करने का भी दावा किया था। दुनिया के करीब पांचवें हिस्से का तेल व्यापार इसी मार्ग से गुजरता है।
 
11:29 PM, 02-Mar-2026

अमेरिकी बी-1 बॉम्बर ने ईरान के अंदर गहरे ठिकानों पर किया हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी है कि अमेरिकी बी-1 बॉम्बर विमानों ने ईरान के अंदर गहराई तक जाकर सैन्य ठिकानों पर हमला किया। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करना था। सेंट्रल कमांड ने बताया कि कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशों के तहत की गई। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि ईरान की मिसाइल क्षमता और सैन्य ढांचे को निशाना बनाकर क्षेत्रीय खतरे को कम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
11:24 PM, 02-Mar-2026

फ्रांस की नई परमाणु रणनीति, मित्र देशों में तैनात होंगे परमाणु विमान

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश की नई परमाणु रणनीति के तहत बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस अब सहयोगी देशों को अपने परमाणु हथियारों से लैस विमानों की अस्थायी तैनाती की अनुमति देगा। मैक्रों ने कहा कि इस रुख के तहत हमारी रणनीतिक वायु सेना के कुछ हिस्सों को सहयोगी देशों में अस्थायी रूप से तैनात किया जा सकेगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में किसी भी अन्य देश के साथ निर्णय लेने में कोई साझेदारी नहीं होगी। मैक्रों ने बताया कि इस तरह की व्यवस्थाओं को लेकर ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, ग्रीस, स्वीडन और डेनमार्क के साथ बातचीत शुरू हो चुकी है।
11:22 PM, 02-Mar-2026

ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा नाटो

नाटो महासचिव मार्क रुटे ने स्पष्ट किया है कि ईरान को लेकर जारी क्षेत्रीय संघर्ष में नाटो गठबंधन सीधे तौर पर शामिल नहीं होगा। ब्रसेल्स में जर्मनी के एआरडी टीवी से बातचीत में रुटे ने अमेरिका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ईरान की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करना महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि नाटो के तौर पर युद्ध में शामिल होने की कोई योजना नहीं है, भले ही कुछ सदस्य देश अलग से समर्थन दें।
11:20 PM, 02-Mar-2026

अबू धाबी के ईंधन भंडारण केंद्र पर ड्रोन हमला

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक ईंधन भंडारण स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। अबू धाबी मीडिया कार्यालय के अनुसार मुसाफ्फाह स्थित फ्यूल टैंक टर्मिनल को निशाना बनाया गया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और ईंधन आपूर्ति या संचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा है। मामले की जांच जारी है।
11:15 PM, 02-Mar-2026

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी आसान, बिना विशेष अनुमति देश छोड़ सकते हैं छात्र

ईरान में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मुंबई स्थित ईरान के कॉन्सुलेट जनरल सईद रेजा मोतलाग ने कहा कि भारतीय छात्रों को देश छोड़ने के लिए किसी विशेष अनुमति की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद हैं, इसलिए छात्र अफगानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान जैसे देशों की जमीनी सीमाओं के रास्ते ईरान से बाहर जा सकते हैं। छात्रों को केवल पासपोर्ट साथ रखना होगा और निकासी प्रक्रिया में सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 PM, 02-Mar-2026

2500 से ज्यादा सैन्य ठिकाने इस्राइल के निशाने पर- भारत में इस्राइल के राजदूत रियुवेन अजार

भारत में इस्राइल के राजदूत रियुवेन अजार ने दावा किया है कि इस्राइल और अमेरिका मिलकर ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए हुए हैं और अब तक 2500 से अधिक सैन्य ठिकाने निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि इस्राइल अधिकांश मिसाइल और ड्रोन हमलों को इंटरसेप्ट करने में सफल रहा है। अजार ने उम्मीद जताई कि ईरान में सत्ता परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि इस्राइल क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा चाहता है तथा सैन्य कार्रवाई ईरान की हमलावर क्षमता कमजोर करने के लिए जारी रहेगी।
 
10:49 PM, 02-Mar-2026

ईरान हमलों में मारे गए सैनिकों को ट्रंप ने दी श्रद्धांजलि, मिशन जारी रखने का संकल्प

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पश्चिम एशिया में ईरानी हमलों में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान जान गंवाने वाले चार सैनिकों के परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। ट्रंप ने कहा कि इन सैनिकों की याद में अमेरिकी सेना पूरी दृढ़ता और ताकत के साथ अपना मिशन जारी रखेगी। उन्होंने ईरान को अमेरिका के लिए खतरा बताते हुए कहा कि अमेरिकी सेना इस खतरे को खत्म करने के लिए संकल्प के साथ कार्रवाई कर रही है।
10:40 PM, 02-Mar-2026

जितना भी समय लगे, कार्रवाई जारी रहेगी- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान की अवधि को लेकर बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कितने समय तक चलेगा, इससे फर्क नहीं पड़ता। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना तय समय से आगे बढ़ चुकी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अभियान चार से पांच सप्ताह से भी ज्यादा समय तक जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास लंबे समय तक कार्रवाई जारी रखने की पूरी क्षमता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन में उन्हें कोई थकान या ऊब महसूस नहीं होती।

 
10:38 PM, 02-Mar-2026

 ट्रंप का आरोप- ईरान ने दो बार तोड़ा समझौता 

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर समझौतों से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से सैन्य कार्रवाई जरूरी हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुआ परमाणु समझौता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की दिशा में ले जा रहा था। ट्रंप के अनुसार अमेरिका को लगा था कि ईरान के साथ समझौता हो गया है, लेकिन तेहरान ने दो बार अपने वादों से पीछे हटकर भरोसा तोड़ा। उन्होंने कहा कि ईरानी शासन बाहरी क्षेत्रों में सैन्य गतिविधियों को समर्थन देता रहा है, जिसे रोकना जरूरी था। ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका यह सुनिश्चित कर रहा है कि ईरान की क्षमताएं सीमित रहें और क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत हो।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed