फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia War Live: जेलेंस्की ने देश को किया संबोधित, अप्रत्यक्ष रूप से नाटो पर साधा निशाना, कहा- रूस से उन्हें डर लगता है

Tue, 29 Mar 2022 05:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Mar 2022 05:49 AM IST
खास बातें

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 33 दिन बीत चुके हैं। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच, क्रेमलिन ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की शुरुआत मंगलवार को तुर्की में हो सकती है। वहीं, रूस के साथ बातचीत से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा है कि हम शांति के लिए जल्द तटस्थता का एलान कर सकते हैं। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने ताजा संबोधन में नाटो पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि कोई रूस से डरता है, यदि कोई जरूरी निर्णय लेने से डरता है, तो यह डर इन लोगों को हमारे शहरों में रूसी सैनिकों द्वारा बनाई गई तबाही के लिए भी जिम्मेदार बनाता है।

विज्ञापन
Ukraine Russia War Live Updates 33 Day Vladimir Putin Zelensky Joe Biden EU US NATO India UN Kyiv Attack New
जेलेंस्की और पुतिन - फोटो : Amar ujala

लाइव अपडेट

05:43 AM, 29-Mar-2022

यूक्रेन पर रूस का हमला "सीरिया का दोहराव है": एमनेस्टी इंटरनेशनल

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला "सीरिया में हमने जो देखा है, उसका दोहराव है।" ग्लोबल राइट्स वॉचडॉग के महासचिव एग्नेस कैलामार्ड ने एएफपी न्यूज एजेंसी को बताया कि "हम नागरिक बुनियादी ढांचों पर जानबूझकर किए जा रहे हमलों के गवाह हैं।" उन्होंने रूस पर मानवीय गलियारों को 'मौत के जाल' में बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि "हम वही स्थिति यूक्रेन में देख रहे हैं, जैसा कि रूस ने सीरिया में किया था।"
05:30 AM, 29-Mar-2022

जेलेंस्की ने अपने संबोधन में अप्रत्यक्ष रूप से नाटो पर साधा निशाना

उन्होंने नाटो पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई रूस से डरता है, यदि कोई जरूरी निर्णय लेने से डरता है, विशेष रूप से हमें विमान, टैंक, आवश्यक तोपें और गोले देने से डरता है, जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, तो यह डर इन लोगों को हमारे शहरों में रूसी सैनिकों द्वारा बनाई गई तबाही के लिए भी जिम्मेदार बनाता है। क्योंकि अगर आप तबाही से बचा सकते हो, तो आपको बचाना चाहिए था।"
विज्ञापन
05:19 AM, 29-Mar-2022

जेलेंस्की बोले- डर हमेशा आपको अपराध का सहयोगी बनाता है

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार रात एक बार फिर देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डर हमेशा आपको अपराध का सहयोगी बनाता है। उन्होंने अन्य देशों से साहस के साथ कार्य करने का आग्रह किया। जेलेंस्की ने कहा, "यूक्रेनियन को सिर्फ इसलिए नहीं मरना चाहिए क्योंकि किसी को यूक्रेन को आवश्यक हथियार सौंपने के लिए पर्याप्त साहस नहीं मिल रहा है। डर हमेशा आपको अपराध का साथी बनाता है।"
 

04:08 AM, 29-Mar-2022

यूक्रेन पर साइबर हमले से 70 फीसदी यूजर्स प्रभावित

द कीव इंडिपेंडेट ने बताया कि यूक्रेन की एकाधिकारवादी टेलीफोन कंपनी के अनुसार, 28 मार्च को किए गए शक्तिशाली साइबर हमले ने 70 फीसदी से अधिक उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया। साइबर हमले ने उक्रटेलकॉम के इंटरनेट नेटवर्क को अस्थायी रूप से अक्षम कर दिया था। हालांकि कंपनी ने अपनी सेवा फिर से शुरू कर दी है।
04:04 AM, 29-Mar-2022

रूसी सैनिकों ने मेलिटोपोल के एक अधिकारी का किया था अपहरण

द कीव इंडिपेंडेट के मुताबिक, रूसी सैनिकों ने मेलिटोपोल के एक और अधिकारी का अपहरण कर लिया था। मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव के अनुसार, रूसियों ने मेलिटोपोल सिटी काउंसिल के शिक्षा विभाग के प्रमुख इरीना शचरबक का अपहरण कर लिया था। उन्हें 16 मार्च को रूसी कैद से रिहा किया गया।
02:17 AM, 29-Mar-2022

यूक्रेन से 1009 लोगों को निकला गया

यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रायटर ने बताया कि मानवीय गलियारों के जरिए आज यूक्रेनी शहरों से 1,009 लोगों को निकाला गया। वहीं रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि रूस की निजी सैन्य कंपनी, वैगनेर समूह, पहले से ही पूर्वी यूक्रेन में तैनात है और संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 1,000 से अधिक भाड़े के सैनिकों को भेजने की उम्मीद है। वैगनर समूह के कर्मियों को कथित तौर पर सीरिया और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में अलग-अलग मिशनों से वापस बुला लिया गया है क्योंकि रूस यूक्रेन को प्राथमिकता दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 AM, 29-Mar-2022

बाइडन ने पुतिन को लेकर दिए अपने बयान पर माफी मांगने से किया इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह पिछले हफ्ते पुतिन को हटाने का आह्वान करने को लेकर "कोई माफी नहीं मांगेंगे"। उन्होंने कहा कि "मैं उस नैतिक आक्रोश को व्यक्त किया था जो मैंने महसूस किया।" एक रिपोर्टर द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें यह कहने पर खेद है कि पुतिन को सत्ता में नहीं रहना चाहिए, बिडेन ने कहा, "मैं अपनी बात से पीछे नहीं हट रहा हूं। ... मैंने तब भी ऐसा नहीं कहा था, और न ही अब मैं नीति परिवर्तन की बात कर रहा हूं। मैं नैतिक आक्रोश व्यक्त कर रहा था जो मैंने महसूस किया और मैं इसके लिए माफी नहीं मांगूंगा।"

01:44 AM, 29-Mar-2022

रूस और यूक्रेन के बीच आज वार्ता की संभावना

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने सोमवार को दोहराया कि इस सप्ताह रूस के साथ शांति वार्ता से पहले यूक्रेन का सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य युद्धविराम के लिए सहमत होना है। उन्होंने कहा कि वार्ता में न्यूनतम कार्यक्रम मानवीय सहायता से जुड़े होंगे, और अधिकतम कार्यक्रम युद्धविराम के समझौते पर पहुंचना है। रूस और यूक्रेन के बीच ताजा शांति वार्ता तुर्की में मंगलवार से शुरू होने की संभावना है।

12:26 AM, 29-Mar-2022

रूसी रॉकेट हमले से यूक्रेन का एक तेल डिपो प्रभावित

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के रिव्ने क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि रॉकेट हमले से एक तेल डिपो प्रभावित हुआ है। एक संक्षिप्त वीडियो संबोधन के दौरान, रिव्ने क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख विटाली कोवल ने कहा कि रूसी सेना ने तेल टैंकों पर हमला किया है।
12:18 AM, 29-Mar-2022

ब्रिटेन रूस पर बढ़ाएगा आर्थिक दबाव

ब्रिटेन रूस पर अपना आर्थिक दबाव बढ़ाएगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को यह बात कही है। पीएम बोरिस जॉनसन ने दोहराया कि "ब्रिटेन पुतिन के शासन पर आर्थिक दबाव बनाए रखेगा और इसे मजबूत करेगा।" जॉनसन के कार्यालय ने दो विश्व नेताओं के बीच बातचीत के बाद कहा, "यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से वार्ता को लेकर नई जानकारी दी है और दोनों नेता आने वाले दिनों में निकटता से समन्वय करने पर सहमत हुए हैं।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed