फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन में मारे गए नवीन की पार्थिव देह 21 मार्च को पहुंचेगी बेंगलुरु, पिता बोले- अंगदान के बाद करेंगे अंतिम संस्कार

Sat, 19 Mar 2022 06:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मास्को/ कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मास्को/ कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Mar 2022 06:31 AM IST
खास बातें

Russia Ukraine War LIVE Updates: यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 24वें दिन भी जंग जारी है। दोनों में से कोई देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है।  यूक्रेन ने साफ कहा है कि शांति समझौते के लिए हम ईयू की सदस्यता का अभियान रोकने की शर्त स्वीकार नहीं करेंगे। उधर, संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि यूक्रेन में अब तक कम से कम 816 नागरिकों की जान जा चुकी है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में मारे गए भारतीय नवीन शेखरप्पा 21 मार्च को सुबह तीन बजे बेंगलुरु पहुंचेगा।

विज्ञापन
Ukraine Russia War Live: Day 23 Of Russia Ukraine Conflict,NATO Countries, Vladimir Putin, Unsc, Zelensky
कीव में हालात - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

03:08 AM, 19-Mar-2022

यूक्रेन का कहना है कि बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे

रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे, यूक्रेन के गृहमंत्री ने कहा कि रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे। यूक्रेन की राजधानी में डेनिस मोनास्टिर्स्की ने कहा कि युद्ध समाप्त होने के बाद देश को बड़े पैमाने पर कार्य से निपटने के लिए पश्चिमी सहायता की आवश्यकता होगी।
03:08 AM, 19-Mar-2022

चीन को रूस पर कुछ दबाव बनाना चाहिए: यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की के एक सलाहकार ने कहा है कि यूक्रेन को उम्मीद है कि चीन यह महसूस करेगा कि उसे युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर कुछ दबाव डालना चाहिए।
विज्ञापन
02:17 AM, 19-Mar-2022

यूक्रेन से नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर 21 मार्च को पहुंचेगा बेंगलुरु 

नवीन के पिता शंकरप्पा ने जानकारी दी कि उनके बेटे का शव सुबह तीन बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। शव को जनता के दर्शन के लिए रखेंगे। आगे उन्होंने कहा कि उनका शरीर एसएस अस्पताल दावणगेरे को चिकित्सा अध्ययन के लिए दान करने का फैसला किया है।
12:43 AM, 19-Mar-2022

राष्ट्रपति बाइडन ने चीन को चेताया

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि फोन पर बातचीत में राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण, रूस पर लागत (प्रतिबंध) पर ध्यान केंद्रित किया। साथ ही राष्ट्रपति बाइडन ने बताया कि यदि चीन रूस को भौतिक सहायता प्रदान करता है तो राजनयिक संकट बढेगा। 

व्हाइट हाउस के मुताबिक राष्ट्रपति ने दोहराया कि ताइवान पर अमेरिकी नीति नहीं बदली है और वह यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव का विरोध करना जारी रखे हुए है। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर प्रबंधन करने के साथ संचार की खुली लाइनों को बनाए रखने के महत्व पर भी सहमति व्यक्त की।
12:41 AM, 19-Mar-2022

रूसी सेना का थिएटर पर हमला

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा देश भर में घातक लड़ाई चल रही है। रूस से घिरे यूक्रेन के शहर मैरियूपोल में नागरिकों को शरण देने वाले एक थिएटर पर रूसी हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई।
11:22 PM, 18-Mar-2022

मारियुपोल के केंद्र तक पहुंची लड़ाई

मारियुपोल के मेयर वेदिम बोइचेंको ने कहा है कि लड़ाई शहर के केंद्र तक पहुंच गई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार बोइचेंको ने कहा कि रूसी सेना आज बहुत सक्रिय रही। टैंकों और मशीन गनों से लड़ाई जारी रही। सब लोग बंकरों में छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा मारियुपोल की 80 फीसदी से अधिक इमारतें तबाह हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:08 PM, 18-Mar-2022

दावा: रूसी बलों ने यूक्रेनी पत्रकार को बंधक बनाया

यूक्रेन के एक मीडिया संगठन के अनुसार रूसी बलों ने एक यूक्रेनी पत्रकार को बंधक बना रखा है। मीडिया संगठन का मानना है कि विक्टोरिया रोश्नया नामतक पत्रकार को रूसी एफएसबी ने 15 मार्च के आसपास बंधक बनाया था। जानकारी के अनुसार वह पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन से रिपोर्टिंग कर रही थी।
10:51 PM, 18-Mar-2022

युद्ध के चलते यूक्रेन में 65 लाख लोग विस्थापित हुए

संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी का अनुमान है कि रूस के हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। इसके अलावा 32 लाख से अधिक लोग पहले ही यूक्रेन छोड़ चुके हैं। इनमें से अधिकांश लोगों ने पोलैंड में शरण ली है। संयुक्त राष्ट्र इसे सबसे बड़े शरणार्थी संकटों में से एक बता रहा है।
10:38 PM, 18-Mar-2022

यूक्रेन के साथ वार्ता में रूसी दल के सदस्य बोले...

यूक्रेन के साथ वार्ता कर रहे रूसी प्रतिनिधिमंडल दल के एक सदस्य व्लादिमिर मेदिंस्की ने कहा है कि मॉस्को और कीव यूक्रेन की तटस्थता और नाटो में शामिल न होने पर सबसे ज्यादा सहमत हैं। उन्होंने कहा कि मॉस्को और कीव यूक्रेन के असैन्यीकरण के मुद्दे पर सहमत होने में आधा रास्ता तय कर चुके हैं।
10:23 PM, 18-Mar-2022

रूस की सीमा पर चीनी सैनिकों की तस्वीर को चीन ने फर्जी बताया

चीन ने रूस की सीमा पर सैनिकों की मौजूदगी का दावा करने वाली एक तस्वीर को फर्जी बताया है। इसके साथ ही उसने उन खबरों को भी अफवाह बताया है कि चीन ने रूस में अपने सैनिक भेजे हैं। इस तस्वीर के अनुसार रूसी सीमा पर एक सैन्य ट्रक दिख रहा है जिसमें चीनी सैनिक हैं। चीन ने इससे पहले इन खबरों को भी गलत बताया था कि रूस ने यूक्रेन में पर हमला करने के लिए उससे सैन्य मदद मांगी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed