UK New PM Rishi Sunak: ऋषि सुनक प्रधानमंत्री नियुक्त, देश को किया संबोधित, कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा
{"_id":"6357b38ddc3370585553bdef","slug":"uk-new-pm-rishi-sunak-oath-ceremony-live-update-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UK New PM Rishi Sunak: ऋषि सुनक प्रधानमंत्री नियुक्त, देश को किया संबोधित, कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tue, 25 Oct 2022 10:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:54 PM IST
खास बातें
ब्रिटेन के नवनिर्वाचित पीएम ऋषि सुनक को सोमवार को ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया है। वे ब्रिटेन के पीएम बनने वाले पहले भारतवंशी हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने पीएम के रूप में पहली बार देश को संबोधित भी किया। जानें पल पल के अपडेट...
विज्ञापन
नवनियुक्त ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक।
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:54 PM, 25-Oct-2022
ब्रिटिश मुद्रा और बाजार पर सकारात्मक असर
सुनक के पीएम पद संभालने का ब्रिटिश मुद्रा और बाजार पर सकारात्मक असर देखा गया। डॉलर के मुकाबले ब्रिटिश पाउंड मजबूत हुआ। मुद्रा मंगलवार को 1.18 फीसदी बढ़कर 1.1456 बनाम ग्रीनबैक हो गई। पाउंड इंडेक्स भी 0.17 प्रतिशत बढ़ गया।09:56 PM, 25-Oct-2022
ब्रेवरमैन की सुनक कैबिनेट में वापसी
भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन की सुनक कैबिनेट में वापसी हो गई है। उन्हें यूके की गृह सचिव यानी गृह मंत्री बनाया गया है। पिछले हफ्ते ही उन्होंने लिज ट्रस की कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
09:49 PM, 25-Oct-2022
सुनक पर भारत में सियासत
भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद भारत में कुछ विपक्षी नेताओं ने बहुसंख्यकवाद और विभाजनकारी राजनीति का मुद्दा उठाया है। इस पर भाजपा ने मंगलवार को कड़ा ऐतराज जताया। पार्टी ने विपक्ष को राष्ट्रपति के रूप में एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल की याद दिलाई।09:13 PM, 25-Oct-2022
उपप्रधानमंत्री और रक्षा सचिव के नाम का एलान
डोमिनिक राब को यूनाइटेड किंगडम का उपप्रधान मंत्री और न्याय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। बेन वालेस को यूनाइटेड किंगडम के रक्षा सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।08:11 PM, 25-Oct-2022
जेलेंस्की ने कही यह बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट कर सुनक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि आप ब्रिटिश समाज और पूरी दुनिया के सामने की सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करें। मैं यूक्रेन-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को एकजुट होकर मजबूत बनाए रखने के लिए तैयार हूं!08:10 PM, 25-Oct-2022
क्रेमलिन ने कही यह बात
क्रेमलिन ने कहा कि सुनक के कार्यकाल के दौरान रूस को ब्रिटेन के साथ संबंधों में सुधार की उम्मीद करने का कोई कारण नहीं दिखता है। प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने सुनक के प्रधानमंत्री बनने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रूस को निकट भविष्य में ब्रिटेन के साथ अधिक रचनात्मक संबंध बनाने के लिए कोई पूर्व शर्त, आधार या आशा नहीं दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:10 PM, 25-Oct-2022
यह एक एक अभूतपूर्व मील का पत्थर: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि आज ही हमें खबर मिली है कि सुनक प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारतीय मूल के ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना जाना बहुत ही आश्चर्यजनक और एक अभूतपूर्व मील का पत्थर है।07:50 PM, 25-Oct-2022
सुनक के पीएम बनने से जुड़े कुछ अपडेट्स
- भारतीय मूल के प्रथम ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को बतौर प्रधानमंत्री अपने पहले संबोधन के लिए पूर्ववर्ती प्रशासन के ‘लेक्टर्न’ (भाषण मंच) का उपयोग किया। 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उनका अपना व्यक्तिगत ‘लेक्टर्न’ अभी डिजाइन नहीं किया जा सका है। इस वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ा। सुनक ने अब तक के सबसे लंबे भाषण में से एक था। सुनक ने प्रधानमंत्री के तौर पर पांच मिनट 56 सेकेंड का अपना पहला भाषण दिया। इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बाद बोरिस जॉनसन का पहला संबोधन लगभग 11 मिनट 13 सेकेंड का था।
- ब्रिटेन के प्रथम गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक को सराहना और आलोचना दोनों का सामना करना पड़ा। कुछ मीडिया संस्थानों ने उनके नेतृत्व को देश के लिए एक नई सुबह बताया, जबकि अन्य ने उनकी जीत की वैधता पर सवाल उठाए।
- लाई लामा ने मंगलवार को ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी तथा लोगों की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने में सफल होने की कामना की।
07:47 PM, 25-Oct-2022
सुनक ने कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा
ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का पदभार संभालने के बाद कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा। रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा को अपना पद गंवाना पड़ा है। जेरेमी हंट ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने रहेंगे। डोमिनिक राब को यूनाइटेड किंगडम का उपप्रधान मंत्री और न्याय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। बेन वालेस को यूनाइटेड किंगडम के रक्षा सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। अब तक चार मंत्रियों को पद छोड़ने के लिए कहा जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि इनमें व्यापार सचिव जैकब रीस-मोग, न्याय सचिव ब्रैंडन लुईस, कार्य और पेंशन सचिव क्लो स्मिथ और विकास मंत्री विक्की फोर्ड शामिल हैं।07:21 PM, 25-Oct-2022