फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sri Lanka Crisis News Live: मालदीव से सिंगापुर जा सकते हैं राजपक्षे, विक्रमसिंघे बोले- हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते

Wed, 13 Jul 2022 11:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 13 Jul 2022 11:36 PM IST
खास बातें

Sri Lanka Economic Crisis Latest News: श्रीलंका इन दिनों एतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां के राष्ट्रपति भवन पर जनता ने कब्जा जमा लिया है। इस बीच खबर है कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे आज सुबह कोलंबो से मालदीव भाग निकले हैं। वायुसेना के विशेष विमान से वह अपनी पत्नी व दो अंगरक्षकों के साथ मुल्क से फरार हो गए हैं। आज गोतबाया को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा भी देना था।

विज्ञापन
Sri Lanka Economic Crisis Live Updates: Gotabaya Rajapaksa Flees to Maldives, Know Reasons Why is Sri Lanka in Crisis News in Hindi
Sri Lanka Crisis - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:08 PM, 13-Jul-2022
पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे 
संसद के पास स्पीकर के आवास के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
09:08 PM, 13-Jul-2022
प्रधानमंत्री के मीडिया प्रभाग ने दी अहम जानकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री के मीडिया प्रभाग ने बताया कि सोमवार (11 तारीख) को श्रीलंकाई पीएम ने कैबिनेट के सदस्यों के साथ बैठक की। भाग लेने वाले सभी मंत्रियों की राय थी कि जैसे ही सर्वदलीय सरकार बनाने का समझौता होगा, वे उस सरकार को जिम्मेदारियां सौंप देंगे। तदनुसार, सत्तारूढ़ दल और विपक्ष को एक सर्वदलीय सरकार बनानी चाहिए। कार्यवाहक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को एक ऐसे प्रधानमंत्री को नामित करने के लिए कहा है जो सरकार और विपक्ष दोनों के लिए स्वीकार्य है।
विज्ञापन
08:29 PM, 13-Jul-2022
प्रदर्शनकारी अभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय में
प्रदर्शनकारी आज सुबह कोलंबो में श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय में घुसने के बाद अभी भी वहां मौजूद हैं।

08:28 PM, 13-Jul-2022
प्रदर्शनकारी की इलाज के दौरान मौत
फ्लावर रोड में प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद अस्पताल में भर्ती 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी की सांस लेने में तकलीफ के बाद मौत हो गई। प्रदर्शनकारी कोलंबो के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था।
08:23 PM, 13-Jul-2022
श्रीलंकाई शरणार्थियों ने कहा, संकट अवसर भी मुहैया कराता है
श्रीलंकाई शरणार्थियों ने बुधवार को कहा कि श्रीलंका में उत्पन्न मौजूदा संकट ने तमिल नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने और देश के आर्थिक रूप से पुनर्निर्माण का अवसर मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि आधिपत्य और जातीयता आधारित राजनीति से दूर रहने वाले नेताओं की नई नस्ल को सरकार गठन की पहल का नेतृत्व करना चाहिए और अपने प्रयासों में उन्हें तमिलों और मुसलमानों सहित लोगों के सभी वर्गों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे सहयोगात्मक और दृढ़ कार्रवाई होगी।

श्रीलंका में हाल में उत्पन्न संकट के बाद तमिलनाडु पहुंचे 112 तमिलों में से एक महिला की मृत्यु हो गई और अन्य को दक्षिण रामनाथ पुरम जिले में आवासों में रखा गया है। श्रीलंका के उत्तर और पूर्वी प्रांतों में रहने वाले तमिलों के लिए वहां पर भोजन और ईंधन की कमी, बिजली कटौती और रोजगार के अवसरों की कमी की बात कोई नई चीज नहीं है। आर पद्मनाथन ने कहा कि यह तमिल लोगों के लिए नया नहीं है। पिछले 40 सालों से तमिल बिना बिजली के रह रहे हैं और हर चीज की कमी का सामना कर रहे हैं। 
07:22 PM, 13-Jul-2022
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने की अपील
श्रीलंका की सेना और पुलिस ने बुधवार को संसद के अध्यक्ष से एक सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाने और उन्हें उन कदमों के बारे में सूचित करने की अपील की। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने लोगों, विशेषकर युवाओं से तीन बलों (सेना, नौसेना और वायु सेना) और पुलिस को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्थन करने के लिए कहा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से राज्य या निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया। सिल्वा ने वायु सेना, सेना, नौसेना और पुलिस के प्रमुखों के साथ एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि हमनें त्रिकोणीय बलों के कमांडरों और पुलिस महानिरीक्षक ने अध्यक्ष (महिंदा यापा अभयवर्धने) से अनुरोध किया है कि वे एक सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाएं और हमें उन कदमों के बारे में सूचित करें जो वे एक नए राष्ट्रपति की नियुक्ति तक वर्तमान संघर्ष के लिए एक राजनीतिक समाधान सुनिश्चित करने के लिए उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:15 PM, 13-Jul-2022
श्रीलंका का मुद्दा हमारे लिए चिंता का विषय
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि श्रीलंका का मुद्दा हमारे लिए चिंता का विषय है। भारत सरकार को श्रीलंका के इस स्थिति से निपटने के लिए काफी सक्रिय होना चाहिए। श्रीलंका का उत्तरी भाग दक्षिण भारतीय राज्य के करीब है तो शरणार्थी भारत में आ सकते हैं क्योंकि श्रीलंका की स्थिति ठीक नहीं है तो मैं सरकार को प्रस्ताव दूंगा कि एक सर्वदलीय बैठक करनी चाहिए ताकि हम श्रीलंका स्थिति पर अपने विचार व्यक्त कर सकें।
05:02 PM, 13-Jul-2022
सिंगापुर जाएंगे राजपक्षे
सूत्रों के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आज सुबह मालदीव के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद उन्हें आज ही सिंगापुर के लिए रवाना होना है।
05:01 PM, 13-Jul-2022
अमेरिकी दूतवास ने रद्द कीं कांसुलर सेवा
अमेरिकी दूतवास ने श्रीलंका में आज और कल के लिए सभी कांसुलर सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया कि सतर्कता बरतते हुए कांसुलर सर्विस को रद्द कर दिया गया है। यह आज दोपहर से गुरुवार तक लागू रहेगा। असुविधा के लिए हमें खेद है।
04:51 PM, 13-Jul-2022
कार्यवाहक राष्ट्रपति बोले- हम ऐसे नुकसान होते नहीं देख सकते
श्रीलंका में हालात दिन-पर-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को कहा कि देश के लोकतंत्र पर एक फांसीवादी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जल्द से जल्द देश की संपत्ति को हो रहे नुकसान को रोककर सब कुछ सामान्य करना होगा। उनके आधिकारिक आवास पर हुए उपद्रव के कुछ घंटों बाद उन्होंने यह बात कही। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के मालदीव भागने के बाद उनकी जगह कार्यवाहक राष्ट्रपति का दायित्व संभाल रहे रानिल विक्रमसिंघे ने टीवी पर अपने पहले संबोधन में कहा कि सेना और पुलिस को हर हाल में हालात पर काबू पाने के आदेश दिए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed