Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission Live: एक्सिओम-4 ने आईएसएस के लिए भरी उड़ान; राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई
Shubhanshu Shukla NASA Axiom 4 Mission Launch News in Hindi: वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने आज यानी बुधवार को इतिहास रच दिया। वह 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
लाइव अपडेट
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की प्रशंसा करते हुए क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के हर कोने में हर बच्चा यह वीडियो देखे और ग्रुप कैप्टन शुक्ला और क्रू की यात्रा को देखे। युवा दिमाग की कल्पना को जगाने के लिए प्रेरणा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद दौरे पर थे। उन्होंने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजना एक्सिओम-4 मिशन पर कहा, 'शुभांशु शुक्ला ने भारत के अंतरिक्ष मिशन को नई ऊंचाइयां दी हैं। भारत अंतरिक्ष मिशन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
VIDEO | Moradabad: On Axiom-4 mission, Lok Sabha Speaker Om Birla (@ombirlakota) speaks says, “Shubhanshu Shukla has given new heights to India’s space mission. India is progressing in the field of space mission, science, and technology.”#AxiomMission4 #ShubhanshuShukla
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2025
(Full… pic.twitter.com/eR0OrTbMoi
अभिनेता आर माधवन ने भी एक्सिओम-4 मिशन में शामिल चारों अंतरिक्ष यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करते हुए माधवन ने कहा, 'एक और भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है। सबसे पहले, मैं उसकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करना चाहूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह सुरक्षित और स्वस्थ वापस आएगा। मुझे लगता है कि हमारे जैसे भारतीयों के लिए यह प्रेरणा है। हम अंतिम सीमा को पार करने और अंतरिक्ष में अपना नाम बनाने में सक्षम होंगे।
शुभांशु शुक्ल की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, 41 साल बाद किसी भारतीय को अंतरिक्ष में वापस देखकर गर्व का एहसास हो रहा है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई। शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। उन्हें और हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों को एक्सिओम-4 मिशन में कामयाबी और सुरक्षित घर वापसी के लिए शुभकामनाएं।
बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व सीएम रहे नवीन पटनायक ने वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर से सफल प्रक्षेपण पर हार्दिक बधाई। पटनायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की उनकी यात्रा देश के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी। इससे वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण समुदाय में भारत की स्थिति मजबूत होगी। देश भर के अनगिनत युवाओं को प्रेरित करने के अलावा यह भविष्य में मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में भारत की संभावनाओं को मजबूत बनाएगा। शुभांशु सहित पूरी टीम को सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं।
"Heartiest congratulations to Group Captain Shubhanshu Shukla and the entire #AxiomMission4 team on the successful launch from the Kennedy Space Center in Florida, USA. His journey to the International Space Station sets a historic milestone for the country, bolstering our… pic.twitter.com/vY927x5bsL
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2025
एक्सिओम-4 मिशन पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ पोलैंड, हंगरी और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को इस मिशन के लिए शुभकामनाएं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी- नासा और इसरो के संयुक्त मिशन- एक्सिओम-4 को लेकर रक्षा मंत्रालय ने भी शुभकामनाएं दीं। एक्स हैंडल पर जारी एक संदेश में रक्षा मंत्रालय ने कहा, फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से यान के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय के रूप में, ग्रुप कैप्टन शुक्ला की उपलब्धि उल्लेखनीय है। यह उनके साहस, दृढ़ संकल्प और समर्पण का प्रमाण है। एक्सिओम-4 मिशन के लिए यान का सफल प्रक्षेपण पूरे देश के लिए एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है।
Heartiest congratulations and best wishes to the four astronauts, including Group Captain Subhanshu Shukla of the #IndianAirForce, on their successful launch from Kennedy Space Center, Florida. As the first Indian to reach the International Space Station, Group Captain Shukla’s… pic.twitter.com/f2c5NjV01V
— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) June 25, 2025
शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'एक्सिओम-4 मिशन में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।' सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल की गई है। इस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन में भारत की भागीदारी वैज्ञानिक प्रगति और वैश्विक सहयोग के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मिशन की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
A proud moment for India!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 25, 2025
Heartiest congratulations to Group Captain Shubhanshu Shukla, the Mission Pilot of Axiom Mission 4, on this historic achievement.
Under the visionary leadership of Hon. PM Shri @narendramodi Ji, India’s participation in this international space mission… pic.twitter.com/9AIxvLn4jR