फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia War Live: आईएईए के महानिदेशक ने यूक्रेन के पीएम से की बात, जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग को लेकर दी चेतावनी

Fri, 04 Mar 2022 07:39 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मास्को/ कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मास्को/ कीव Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Mar 2022 07:39 AM IST
खास बातें

Russia Ukraine Latest News: रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं।  खेरसान में हुए रूसी हमले में नौ लोगों की जान चली गई। इस बीच बेलारूस में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई लेकिन ये वार्ता भी बेनतीजा रही।  यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर सूमी ओब्लास्ट में भारी गोलीबारी की गई है और यहां के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इसी बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन के जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई है। अगर इस पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो यहां चेर्नोबिल से 10 गुना ज्यादा विस्फोट होगा!

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live: Attack on Kyiv Kharkiv, Russia Ukraine Vladimir Putin Nuclear, PM Modi Operation Ganga, Indian Student News in Hindi
जेलेंस्की की पुतिन से अपील - फोटो : Social media

लाइव अपडेट

07:39 AM, 04-Mar-2022

एक भारतीय गोलीबारी में घायल

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया है कि यूक्रेन में एक और भारतीय को गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। पौलेंड बॉर्डर पर भारतीयों को लेने गए जनरल वीके सिंह ने  कहा कि मुझे आज सूचना मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लगी है और उसे बीच में ही वापस ले जाया गया है। 
07:09 AM, 04-Mar-2022

जापोरीझझया एनपीपी में लगी आग का वीडियो किया जारी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार ने जपोरिजिया एनपीपी में लगी आग का एक वीडियो ट्वीट किया है।
 
विज्ञापन
07:02 AM, 04-Mar-2022

आईएईए के महानिदेशक ने यूक्रेन के पीएम से की बात

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्यामगल और यूक्रेनी परमाणु नियामक और ऑपरेटर के साथ बात की है। उन्होंने रूस से बल प्रयोग रोकने की अपील की और रिएक्टरों से टकराने पर गंभीर खतरे की चेतावनी दी।" आईएईए ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
07:00 AM, 04-Mar-2022

जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास विकिरण के ऊंचे स्तर का पता चला

एसोसिएटेड प्रेस ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा, "जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की साइट के पास विकिरण के ऊंचे स्तर का पता चला है। यह ऊर्जा संयंत्र यूक्रेन की बिजली उत्पादन का लगभग 25 फीसदी जरूरतें पूरी करता है।"
06:53 AM, 04-Mar-2022

पोलैंड से तीन दिन में करीब 1400 भारतीय नागरिक देश लौटे

पोलैंड में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि "हमने पिछले तीन दिनों में भारत के लिए सात उड़ानें वापस भेजी हैं। प्रत्येक उड़ान से लगभग 200 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे हैं। कुछ छात्र जो वारसॉ पहुंचे हैं,  उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने वहां रहने का फैसला किया है; पोलैंड में वे सुरक्षित हैं। वीके सिंह ने कहा कि कल पोलैंड के रेजस्जो से चार उड़ानें और वारसॉ से एक उड़ान भेजी जाएंगी। हम 800-900 छात्रों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनके पास यहां रहने के लिए जगह नहीं है। उन्हें रखने के लिए एक अस्थायी व्यवस्था की गई है, लेकिन इन जगहों पर वे उतने सहज नहीं हैं।
06:45 AM, 04-Mar-2022

यूक्रेन के तीन शहरों में हवाई हमले की चेतावनी

दे कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, ओडेसा, बिला त्सेरकवा और वोलिन ओब्लास्ट में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। निवासियों को निकटतम जगहों पर आश्रय लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:19 AM, 04-Mar-2022

यूक्रेन के जापोरीझझया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग

यूक्रेन के जापोरीझझया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने जापोरीझझया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने की खबर की पुष्टि की है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे के बाद जारी एक ट्वीट में दिमित्रो कुलेबा ने कहा, "रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरीझझया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही लग चुकी है। अगर यह उड़ा, तो यह चेर्नोबिल से 10 गुना ज्यादा विस्फोट होगा! रूसियों को तुरंत गोलीबारी बंद करनी चाहिए और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशामकों को लगाना चाहिए।"
06:11 AM, 04-Mar-2022

बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचे 219 भारतीय नागरिक, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने की आगवानी

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक ने हंगरी के बुडापेस्ट से विशेष इंडिगों उड़ान से दिल्ली लौटे 219 भारतीय नागरिकों की आगवानी की। यह उड़ान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत स्वदश लेकर लौटी है।
05:33 AM, 04-Mar-2022

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में युद्ध रोकने की अपील की

ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रूस यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को रोकने का संदेश देते हुए पुरी समुद्र तट पर सैंड आर्ट का निर्माण किया। इस तस्वीर में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीर बनाकर दोनों से युद्ध रोकने की अपील की है।

05:30 AM, 04-Mar-2022

चेर्नीहीव क्षेत्र में हवाई हमले में 22 लोगों की मौत

यूक्रेन के चेर्नीहीव क्षेत्र में हवाई हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है। आपातकालीन सेवाओं के हवाले से रॉयटर्स ने यह रिपोर्ट दी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed