फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine News Live: बाइडन बोले- तानाशाह को चुकानी होगी कीमत, अमेरिका जल्द ही रूसी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करेगा

Wed, 02 Mar 2022 06:48 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/ कीव/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/ कीव/ वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Mar 2022 06:48 AM IST
खास बातें

 Ukraine Russia War Live: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायल की तैयारी भी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला बढ़ रहा है। इसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देशों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संसद को संबोधित किया और कहा कि हम यूरोप का सदस्य बनने के लिए लड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रूस के हमले को आतंकवाद करार दिया था।

विज्ञापन
russia ukraine war live updates:  Vladimir Putin vs Volodymyr Zelenskiy UNGA UNHRC voting EU US sanctions nato belarus news in hindi
खारकीव में हालात - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

06:43 AM, 02-Mar-2022

यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने रूसी बैंक की शाखाओं को किया बंद

यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने रूस के स्बेर बैंक (Sberbank) की यूरोपीय शाखा को बंद करने का आदेश दिया है। रायटर ने ऑस्ट्रिया के वित्तीय बाजार प्राधिकरण के हवाले से यह जानकारी दी है।
06:40 AM, 02-Mar-2022

अमेरिकी कंपनी एक्सॉनमोबिल रूस में नया निवेश नहीं करेगा

अमेरिकी कंपनी एक्सॉनमोबिल सखालिन-1 परियोजना में अपना उपक्रम बंद करेगी। यह परियोजना जो जापानी, भारतीय और रूसी कंपनियों के एक अंतरराष्ट्रीय संघ की ओर से संचालित होता है। एक्सॉनमोबिल रूस में कोई नया निवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
06:06 AM, 02-Mar-2022

रूसी विमानों को अमेरिकी हवाई क्षेत्र से प्रतिबंधित किया जाएगा

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका जल्द ही रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर देगा। यूरोपीय देशों और कनाडा ने पहले ही रूस से हवाई यातायात के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। अमेरिका से रूसी स्वामित्व वाले और संचालित विमानों को प्रतिबंधित करने वाला एक आदेश अगले 24 घंटे के भीतर जारी किया जा सकता है। रूस से अमेरिका के लिए कुछ उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गई हैं।
06:01 AM, 02-Mar-2022

भारतीय छात्रों के लिए मोल्दोवा की सीमाएं खुलीं

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, "यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए यूरोपीय देश मोल्दोवा की सीमाएं खोल दी गईं हैं। यहां उचित आश्रय और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। भारत के लिए आगे की उड़ानों के लिए बुखारेस्ट की यात्रा की व्यवस्था करने के लिए बातचीत की जा रही है।"  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोमानिया और मोल्दोवा में भारतीय राजदूत राहुल श्रीवास्तव से मुलाकात की और आने वाले दिनों में बुखारेस्ट और सुशिवा से भारतीयों की निकासी और उड़ान योजना के लिए परिचालन मुद्दों पर चर्चा की।
05:42 AM, 02-Mar-2022

ईयू के देश रूसी जहाजों पर लगा सकते हैं प्रतिबंध

यूरोपीय संघ के देश अपने बंदरगाहों में रूसी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।
05:40 AM, 02-Mar-2022

अफ्रीकियों को निकालने में मदद करेगा यूक्रेन

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूस यूक्रेन संघर्ष के बीच अफ्रीकियों को निकालने में मदद करने के प्रयासों का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:36 AM, 02-Mar-2022

पोलैंड में भारतीय दूतावास ने जारी की अर्जेंट एडवाइजरी

पोलैंड के वारसॉ में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए एक तत्काल सलाह जारी किया है। जिसमें कहा गया है, "शेहयनी-मेड्यका सीमा पार करने से बचें, जहां भीड़भाड़ जारी है ... पश्चिमी यूक्रेन के लवीव और टेरनोपिल में फंसे भारतीय पोलैंड में प्रवेश के लिए बुडोमिर्ज सीमा की तरफ से यात्रा कर सकते हैं।"
05:18 AM, 02-Mar-2022

बाइडन बोले- पुतिन ने कूटनीति के प्रयासों को खारिज कर दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्टेट ऑफ द यूनियन के वार्षिक संबोधन से पहले जारी की गई तैयार टिप्पणियों में कहा कि पुतिन ने "कूटनीति के प्रयासों को खारिज कर दिया। उन्होंने सोचा कि पश्चिमी देश और नाटो जवाब नहीं देंगे। उन्होंने सोचा कि वह हमें यहां घर पर विभाजित कर सकते हैं। पुतिन गलत थे। हम तैयार हैं।" बाइडन ने कहा कि तानाशाहों को 'कीमत चुकानी होगी' वे अधिक अराजकता पैदा कर रहे हैं।
03:46 AM, 02-Mar-2022

आपातकालीन भंडार से तेल जारी करेंगे आईईए के सदस्य देश

पेरिस स्थित अंतर सरकारी एजेंसी, जो तेल नीति पर सलाह देती है ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सदस्य देश यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच अपने आपातकालीन भंडार से 60 मिलियन बैरल तेल जारी करने पर सहमत हुए हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और ऊर्जा आपूर्ति के मुद्दों की आशंकाएं सामने आई हैं। आईईए के 31 सदस्य आपातकालीन भंडार जारी करने पर सहमत हुए हैं ताकी वैश्विक तेल बाजारों को एकीकृत और मजबूत संदेश दिया जाए कि तेल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।
03:14 AM, 02-Mar-2022

एपल ने रूस में बिक्री पर लगाई रोक

टेक दिग्गज एपल ने रूस में अपने सभी उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दिया है। कंपनी ने यह घोषणा की है। रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार, कंपनी ने अपनी भुगतान प्रणाली ऐपल पे और लाइव-ट्रैफिक ट्रैकिंग सहित अन्य सेवाओं को भी सीमित कर दिया है। रूस में उपभोक्ताओं को कंपनी की वेबसाइट पर आईफोन, घड़ी या मैकबुक खरीदने के प्रयास करने पर यह संदेश दिया जा रहा है कि माल की डिलीवरी असंभव है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed