06:58 AM, 25-Mar-2022
रूस राजनीतिक रूप से कमजोर होकर उभरेगा
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि रूस यूक्रेन संघर्ष से सैन्य और राजनीतिक रूप से कमजोर होकर उभरेगा।
06:53 AM, 25-Mar-2022
जापान 25 रूसी व्यक्तियों की संपत्ति को फ्रीज करेगा
जापानी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, जापान अतिरिक्त 25 रूसी व्यक्तियों की संपत्ति को फ्रीज करेगा और 81 रूसी संगठनों को निर्यात पर रोक लगाएगा।
03:10 AM, 25-Mar-2022
तेल-गैस उत्पादक देशों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डिलीवरी बढ़ाने का आह्वान
तेल और गैस उत्पादन में ओपेक की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए जी-7 नेताओं ने बयान में कहा कि तेल और गैस उत्पादक देशों से एक जिम्मेदार तरीके से कार्य करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डिलीवरी बढ़ाने का आह्वान करते हैं।
02:01 AM, 25-Mar-2022
जी20 समूह से रूस को हटाने पर बाइडन का समर्थन
जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पूछा गया कि क्या रूस को जी20 समूह से हटा दिया जाना चाहिए तो उन्होंने कहा कि मेरा जवाब हां है और यह जी 20 पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अगर इंडोनेशिया और अन्य जैसे देश रूस को हटाने से सहमत नहीं हैं, तो उनके विचार में यूक्रेन को बैठकों में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।
12:40 AM, 25-Mar-2022
बाइडन ने चीन पर कही ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्रसेल्स में प्रेस को एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि चीन समझता है कि उसका आर्थिक भविष्य रूस की तुलना में पश्चिम से कहीं अधिक निकटता से जुड़ा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस का साथ नहीं देंगे।
12:33 AM, 25-Mar-2022
बाइडन बोले- रूस को करारा जवाब देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो हम जवाब देंगे।
11:09 PM, 24-Mar-2022
यूक्रेन को 6000 अतिरिक्त मिसाइलें भेजेगा ब्रिटेन
ब्रसेल्स में जी-7 नेताओं की बैठक के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम यूक्रेन के सशस्त्र बलों के लिए 2.5 करोड़ पाउंड (दो अरब 51 करोड़ 35 लाख 77 हजार 500 रुपये) औक 6000 अतिरिक्त मिसाइलें देंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अकेला नहीं है। पुतिन को हारना चाहिए और वह हारेंगे।
10:56 PM, 24-Mar-2022
मैक्रों बोले, जरूरत पड़ी तो रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाएंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नाटो और जी-7 नेताओं की बैठक के बाद कहा कि अगर जरूरी हुआ तो पश्चिमी ताकतें रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जो प्रतिबंध लगाए गए हैं उनका असर दिखा है और हमें ऐसे प्रयास जारी रखने चाहिए।
10:39 PM, 24-Mar-2022
यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस जिम्मेदार: यूएन
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस को दोषी ठहराया है। प्रस्ताव में तुरंत संघर्ष विराम लागू करने और लाखों नागरिकों समेत घरों, स्कूलों और अस्पतालों की सुरक्षा करने की अपील की गई है। प्रस्ताव रूस की आक्रामकता के ‘गंभीर मानवीय परिणामों’ की निंदा करता है। प्रस्ताव में कहा गया है कि दुनिया ने पिछले कई दशकों में इतना बड़ा मानवीय संकट यूरोप में नहीं देखा था।
10:20 PM, 24-Mar-2022
ब्रिटेन की नई प्रतिबंध सूची में लैवरोव की सौतेली बेटी का भी नाम शामिल
यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर ब्रिटेन रूस की 65 और कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहा है। उसके लक्ष्यों में रूस का सबसे बड़ा निजी बैंक और एक महिला शामिल है। इस महिला को ब्रिटिश सरकार ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सौतेली बेटी बताया है।