Russia Ukraine War Live: मानवाधिकार कमिश्नर का दावा- बूचा में 25 युवतियों को बनाया गया था बंधक, रोज हुआ दुष्कर्म, अब कई गर्भवती
{"_id":"6254e20781cc873d807344cc","slug":"russia-ukraine-war-live-updates-chemical-weapons-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War Live: मानवाधिकार कमिश्नर का दावा- बूचा में 25 युवतियों को बनाया गया था बंधक, रोज हुआ दुष्कर्म, अब कई गर्भवती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tue, 12 Apr 2022 10:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:42 PM IST
खास बातें
रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 47वां दिन है। इस बीच रूस के चेचन्या गणराज्य के प्रमुख द्वारा दावा किया गया है कि, रूस फिर से कीव पर हमला करेगा और उसे अपने कब्जे में लेगा। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना ने रूसी सैनिकों द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल किए जाने का दावा किया है। इसका प्रयोग ड्रोन के माध्यम से किया गया था।
विज्ञापन
Russia Ukraine War
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
10:42 PM, 12-Apr-2022
रूस रासायनिक हथियारों का उपयोग कर सकता है: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस रासायनिक हथियारों का उपयोग कर सकता है। सोमवार रात जेलेंस्की ने कहा कि रूस रासायनिक हथियारों का उपयोग कर सकता है। मारीपोल पर नए सिरे से हमले के लिए पूर्वी डोनबास क्षेत्र में उसके सैनिकों का जमावड़ा हो रहा है। वहीं, यूक्रेन की उप रक्षामंत्री हना माल्यर ने कहा कि सरकार मामले की जांच कर रही है।
07:55 PM, 12-Apr-2022
पुतिन का बड़ा बयान
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि उसके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते।
विज्ञापन
04:10 PM, 12-Apr-2022
रूस को अलग-थलग नहीं किया जा सकता: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि उनके देश को अलग-थलग नहीं किया जा सकता। रूस के सुदूर पूर्व में वोस्तोचनी अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दौरे पर पहुंचे पुतिन ने कहा कि रूस का खुद को अलग करने का कोई इरादा नहीं है और विदेशी शक्तियां इसे अलग-थलग करने में सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में किसी को भी अलग-थलग करना निश्चित रूप से असंभव है, विशेष रूप से रूस जैसे विशाल देश को। पुतिन ने कहा कि हम अपने उन भागीदारों के साथ काम करेंगे जो सहयोग करना चाहते हैं।
02:16 PM, 12-Apr-2022
यूक्रेन का दावा- रूस को 19 हजार से ज्यादा सैनिकों का नुकसान
12:57 PM, 12-Apr-2022
बूचा में कई महिलाओं को बनाया गया था बंधक- यूक्रेन
यूक्रेनी संसद की मानवाधिकार कमिश्नर ने दावा किया है कि, बूचा में रूसी सैनिकों ने महिलाओं व युवतियों से दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि, करीब 25 युवतियों को बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा गया था। इनमें से कईयों की उम्र 14 से 24 साल के बीच है। उनके साथ रोज मानसिक व शारीरिक शोषण किया गया। उन्होंने बताया कि, बंधक बनाई गई युवतियों में अब ज्यादातर गर्भवती हैं।
11:52 AM, 12-Apr-2022
रूसी हमलों में 186 लोगों की मौत
यूक्रेन पर रूसी सेना की ओर से किए गए हमलों में अब तक 186 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं 344 लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़े यूक्रेन के महाभियोजक की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:58 AM, 12-Apr-2022
बेलारूस से पूर्वी यूक्रेन में तैनात होगी रूसी सेना
कीव खाली करने के बाद रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को केंद्रित कर रही है। इस बीच ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, बेलारूस से रूसी सेना को हटाकर पूर्वी यूक्रेन में तैनात करने की तैयारी की जा रही है, जिससे यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान को गति मिल सके।
09:38 AM, 12-Apr-2022
रूस में नया निवेश नहीं करेगा जापान
यूक्रेन पर हमलावर रूस कई तरह के प्रतिबंधों से गुजर रहा है। अब जापान ने रूस में नए निवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा रूस के 398 लोगों व 28 संस्थाओं को भी प्रतिबंधित किया गया है।09:02 AM, 12-Apr-2022
500 से ज्यादा महिलाओं को रूस ने बनाया बंदी- यूक्रेनी डिप्टी पीएम
यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि, 500 से ज्यादा यूक्रेनी महिलाओं को भी रूसी सेना ने कैदी बनाया है। उनके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है, उन्हें बैठने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा उनके बाल भी कटवा दिए गए हैं।
07:59 AM, 12-Apr-2022
रूस की कैद में 700 यूक्रेनी सैनिक व 1000 नागरिक
यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेश्चुक ने बताया कि, रूसी सेना ने बड़ी संख्या में यूक्रेन के लोगों को अपनी कैद में रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि रूसी जेलों में 700 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक व एक हजार से ज्यादा आम नागरिक कैद हैं।
