फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War Live: 'यूक्रेन की मदद की तो तबाह कर देंगे', NATO देशों को पुतिन की सीधी धमकी

Thu, 14 Apr 2022 09:13 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Apr 2022 09:13 PM IST
खास बातें

रूस-यूक्रेन के बीच 50वें दिन भी जंग जारी है। कई देशों के हस्तक्षेप के बावजूद रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे। इस बीच यूक्रेन के सशस्त्र बलों की कमान ने बुधवार को कहा कि रूसी सेना, यूक्रेन के दोनेत्स्क और खेरसॉन क्षेत्रों पर हमला करने के लिए तैयार है। वहीं अमेरिका, जेलेंस्की से मिलने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों को कीव भेजने पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live Updates 50th Day 720 Bodies Found In Kyiv Volodymyr Zelensky Vladimir Putin Joe Biden News In Hindi
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

09:12 PM, 14-Apr-2022

ब्रिटेन ने दो और रूसी कुलीनों पर लगाए प्रतिबंध

ब्रिटिश सरकार ने दो रूसी कुलीनों के खिलाफ प्रतिबंधों का एलान किया है। इनमें चेल्सी फुटबॉल क्लब के डायरेक्टर यूजीन टेनेंबॉम और चेल्सी के मालिक रोमन अब्रामोविच के सहयोगी डेविड डेविडोविच का नाम शामिल है।
08:48 PM, 14-Apr-2022

जर्मनी ने जब्त की दुनिया की सबसे बड़ी सुपरयाट

जर्मनी ने दुनिया की सबसे बड़ी सुपरयाट 'दिलबर' जब्त कर ली है। यह कार्रवाई जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद की गई है कि यह सुपरयाट प्रतिबंधित रूसी कुलीन एलिशर उस्मानोव की बहन की है। इस सुपरयाट की कीमत 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है।
विज्ञापन
08:31 PM, 14-Apr-2022

रूस से भारत को रक्षा आपूर्ति जारी, लेकिन भुगतान बना हुआ है मुद्दा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच मॉस्को से भारत को रक्षा आपूर्ति जारी है। भारतीय सुरक्षा बलों को हाल ही में ओवरहॉल्ड एयरक्राफ्ट इंजिन और उपकरणों की एक खेप प्राप्त हुई है। हालांकि, भविष्य में भी यह आपूर्ति जारी रहेगी इसे लेकर संशय है क्योंकि भुगतान को लेकर समस्या का समाधान अभी तक नहीं मिल पाया है।
07:17 PM, 14-Apr-2022

फिनलैंड-स्वीडन नाटो में शामिल हुए तो कार्रवाई करेगा रूस

रूस ने कहा है कि अगर फिनलैंड और स्वीडन नाटो में शामिल होते हैं तो हम बाल्टिक में अपना डिफेंस मजबूत करने के लिए मजबूर होंगे, इनमें परमाणु हथियारों की तैनाती भी शामिल है।  
06:19 PM, 14-Apr-2022

इस शर्त पर हो सकती है पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात को लेकर क्रेमलिन ने कहा है कि इस बैठक की शर्त यही है कि पहले एक दस्तावेज पर दोनों नेता हस्ताक्षर करें। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में इस बात से इनकार किया कि पुतिन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ मिलने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ने ऐसी बैठक से कभी इनकार नहीं किया है। लेकिन इसके लिए उचित स्थितियां तैयार की जानी चाहिए।
06:00 PM, 14-Apr-2022

रूस से अपना काम समेट रही इन्फोसिस

इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने कहा है कि हमने रूस से अपने काम को रूस से बाहर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रूस में हमारे 100 से भी कर्मचारी हैं और हम किसी रूसी ग्राहक के साथ काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने यूक्रेन के लिए मानवीय मदद के तौर पर 10 लाख डॉलर के फंड की शुरुआत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:48 PM, 14-Apr-2022

ईयू ने रूस को हथियारों की बिक्री से जुड़ा लूपहोल दूर किया

यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस को हथियारों की बिक्री को अनुमति देने वाली कमी को दूर कर लिया है। ईयू आयोग के डाटा के अनुसार साल 2021 में यूरोपीय देशों ने रूस के 3.90 करोड़ यूरो के हथियार और गोला-बारूद बेचा था। इनमें सबसे बड़े निर्यातक फ्रांस और जर्मनी थे। 
05:02 PM, 14-Apr-2022

रेलवे स्टेशन हमले में मृतकों की संख्या 59 हुई

यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय ने कहा है कि क्रामतोर्स्क रेलवे स्टेशन पर हुए हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। इसमें सात बच्चे भी शामिल हैं। कार्यालय ने कहा कि आठ अप्रैल को हुए इस हमले में घायल हुए दो बच्चों की हाल ही में अस्पताल में मौत हो गई है।
04:21 PM, 14-Apr-2022

पुतिन की धमकी पर लिथुआनिया की पीएम ने दी प्रतिक्रिया

नाटो पर पुतिन की धमकी को लेकर लिथुआनिया की प्रधानमंत्री इंग्रिडा साइमोनाइट ने कहा है कि यह कुछ नया नहीं है। उन्होंने कहा कि रूस धमकियां देता है, यह नया नहीं है। 
03:46 PM, 14-Apr-2022

टू वीजा योजना के तहत ब्रिटेन पहुंचे 16400 यूक्रेनी शरणार्थी

ब्रिटेन की सरकार ने बताया है कि अब तक 'टू वीजा योजना' के तहत यूक्रेन से लगभग 16,400 लोग देश में आ चुके हैं। यह योजना शरणार्थियों की मदद के लिए शुरू की गई है। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर के अनुसार 24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत होने के बाद से 46 लाख 97 हजार 964 यूक्रेनी देश छोड़ चुके हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed