फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia War Live: पेंटागन ने कहा- रूसी सेना युद्ध अपराध कर रही, यूक्रेन में एक शॉपिंग मॉल को रूसी सेना ने निशाना बनाया

Tue, 22 Mar 2022 05:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Mar 2022 05:58 AM IST
खास बातें

रूस-यूक्रेन जंग को अब 26 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेन की ओर से साफ संकेत है कि, वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा। मैरियूपोल में चल रही भीषण जंग में भी यूक्रेन की सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि, उसने जंग में एक अलगाववादी शीर्ष को मार गिराया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, वह पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह वार्ता फेल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध होगा। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live Updates: 26 Day Of Russia and Ukraine War Kyiv Attack, Putin and Zelensky Meeting, Joe Biden and NATO Stand News in Hindi
Russia ukraine war - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:53 AM, 22-Mar-2022

बाइडन ने अमेरिकी कंपनियों को रूसी साइबर हमले की चेतावनी दी

राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कंपनियों को संभावित रूसी साइबर हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि यदि कंपनियों ने पहले से साइबर हमले से बचने क लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं, तो मैं अपने निजी क्षेत्र के भागीदारों से अपने साइबर सुरक्षा को तुरंत सख्त करने का आग्रह करता हूं। जो बाइडन ने एक खुफिया जानकारी का हवाला दिया कि रूसी सरकार संभावित साइबर हमले के लिए विकल्प तलाश रही है। पश्चिमी प्रतिबंधों के जवाब में रूस साइबर हमले की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह रूस की प्लेबुक का हिस्सा है।
05:42 AM, 22-Mar-2022

बाइडन ने भारत को अमेरिका के प्रमुख सहयोगियों में अपवाद बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि भारत, अमेरिका के प्रमुख सहयोगियों में अपवाद है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को दंडित करने वाले पश्चिमी प्रतिबंधों पर "कुछ हद तक अस्थिर" रहा है। बाइडन ने कहा कि क्वाड सहयोगियों में संभावित अपवाद के साथ कि भारत इसमें से कुछ पर अस्थिर है, लेकिन जापान बेहद मजबूत रहा है, पुतिन की आक्रामकता से निपटने के मामले में ऑस्ट्रेलिया का भी यही हाल है...।"
विज्ञापन
05:40 AM, 22-Mar-2022

जेलेंस्की बोले- नाटो रूस से डरता है

कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक यूक्रेनी सार्वजनिक प्रसारक सस्पिलने को एक साक्षात्कार में कहा कि नाटो को या तो अब कहना चाहिए कि वे हमें स्वीकार कर रहे हैं, या खुले तौर पर कहें कि वे हमें स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे रूस से डरते हैं, जो सच है।
03:44 AM, 22-Mar-2022

हर कोई जोर दे रहा था कि मुझे कीव छोड़ देना चाहिए: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन के एक सार्वजनिक प्रसारक सस्पिलने (Suspilne) को दिए एक नए साक्षात्कार में कहा कि युद्ध के शुरुआती दिनों में उन्हें राजधानी कीव छोड़ने के लिए "हर 10-20 मिनट में नए कॉल आते थे। उन्होंने कहा कि "हर कोई जोर दे रहा था कि मुझे कीव छोड़ देना चाहिए।"
03:39 AM, 22-Mar-2022

रूस ने अमेरिका से संबंध तोड़ने की धमकी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी कहे जाने के बाद रूस ने अमेरिका से संबंध तोड़ने की धमकी दी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने बाइडन के "हालिया अस्वीकार्य बयान" पर एक बैठक के लिए अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन को बुलाया था। एक बयान में, मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियां "देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए योग्य नहीं है" और बाइडन के इस बयान ने "रूसी-अमेरिकी संबंधों को खत्म करने के कगार पर ला दिया है"।
02:43 AM, 22-Mar-2022

बोरिस जॉनसन यूक्रेन जाने के लिए 'बेताब': टोरी अध्यक्ष

टोरी के अध्यक्ष, ओलिवर डाउडेन ने दावा किया है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन "यूक्रेन जाने के लिए बेताब हैं" और उनके यूक्रेनी लोगों के साथ "वास्तविक भावनात्मक संबंध" हैं। सप्ताहांत में यह बताया गया कि जॉनसन कीव जाना चाहते हैं, लेकिन सोमवार को डाउनिंग स्ट्रीट के सूत्रों ने संकेत दिया कि ऐसा होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:33 AM, 22-Mar-2022

रूसी सेना युद्ध अपराध कर रही है: पेंटागन

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक समाचार वार्ता के दौरान रूसी सेना पर यूक्रेन में युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया। पेंटागन ने कहा कि यह उन्हें रूस के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में मदद करेगा। इससे पहले अमेरिका ने क्रेमलिन पर संघर्ष में एक जानबूझकर रणनीति के तहत अंधाधुंध हमले करने का आरोप लगाया था। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने समाचार वार्ता में कहा, "हम निश्चित रूप से स्पष्ट सबूत देख रहे हैं कि रूसी सेना युद्ध अपराध कर रही है और इससे हमें सबूत इकट्ठा करने में मदद मिल रही है।"

02:13 AM, 22-Mar-2022

युद्ध में लगभग 10000 रूसी सैनिक मारे गए : क्रेमलिन समर्थक अखबार

मास्को में रक्षा मंत्रालय के पूर्व-अघोषित आंकड़ों की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में लगभग चार सप्ताह पहले रूस के आक्रमण के बाद से अब तक युद्ध में लगभग 10,000 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने क्रेमलिन समर्थक एक टैब्लॉयड के हवाले से कहा कि यूक्रेन युद्ध में अब तक 9,861 रूसी सैनिक मारे गए और 16,153 घायल हुए हैं।

02:06 AM, 22-Mar-2022

यूक्रेन में एक शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया: रूसी सेना

रूस की सेना का कहना है कि उसने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाके में स्थित एक शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया है क्योंकि इसका इस्तेमाल रॉकेट का भंडारण करने के लिए किया जा रहा था। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने सोमवार को आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना शॉपिंग मॉल का इस्तेमाल कई रॉकेट लॉन्चर को फिर से लोड करने और रूसी सैनिकों पर गोलाबारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रॉकेट का भंडारण करने के लिए कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमले में रॉकेट लांचर की कई इकाइयों और उनके गोला-बारूद नष्ट हो गए। हालांकि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

11:01 PM, 21-Mar-2022

रूसी सेना पर चार यूक्रेनी पत्रकारों के अपहरण का आरोप

यूक्रेन के पत्रकारों के राष्ट्रीय संघ ने कहा कि रूसी सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह मेलिटोपोल में चार यूक्रेनी पत्रकारों को उनके घरों से अगवा कर लिया। टेलीग्राम पर एक बयान में संघ ने कहा कि बंदूकधारी प्रकाशक मायखाइलो कुमोक, संपादक येवेनिया बोरियन और पत्रकार यूलिया ओलखोवस्का और लिउबोव चाका के घरों में गए और उन्हें एक अज्ञात जगह ले गए। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed