Ukraine Russia War Live: ट्रेन स्टेशन पर मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी, यूक्रेन से विस्थापित लोगों की संख्या 45 लाख के पार
{"_id":"6252742a2b121b5fb359a9d0","slug":"russia-ukraine-war-live-news-and-updates-boris-johnson-kyiv-visit-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ukraine Russia War Live: ट्रेन स्टेशन पर मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी, यूक्रेन से विस्थापित लोगों की संख्या 45 लाख के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mon, 11 Apr 2022 07:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Apr 2022 07:03 AM IST
खास बातें
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 45वां दिन है। रूस ने अब पूर्वी यूक्रेन को निशाना बनाना शुरू किया है। यहां के शहरों पर रूसी मिसाइलों से जोरदार हमले किए जा रहे हैं। इस बीच यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, व पूर्वी क्षेत्र में रूस से कड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं। इधर, कीव पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन को वित्तीय और सैन्य सहायता का एक नया पैकेज देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
युद्ध के चलते यूक्रेन के शहर पूरी तरह से तबाह होने लगे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:03 AM, 11-Apr-2022
डोनेट्स्क गवर्नर के अनुसार, पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी में पांच मारे गए
एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से स्थानीय गवर्नर ने कहा कि रूसी गोलाबारी में शनिवार को यूक्रेन के दो पूर्वी शहरों में पांच नागरिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।03:34 AM, 11-Apr-2022
कीव के आसपास के क्षेत्र में मिले 1222 शव
यूक्रेन की अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्टोवा ने कहा कि राजधानी कीव के आसपास के क्षेत्र में अब तक 1,222 शव मिले हैं। आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेनी अधिकारी रूसी सैनिकों द्वारा किए गए कथित युद्ध अपराधों के 5,600 मामलों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
02:24 AM, 11-Apr-2022
रूस के हमले में 10 नागरिकों की मौत
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में रविवार में भारी गोलाबारी की। जिसमें एक बच्चे सहित 10 नागरिकों की मौत हो गई और खार्किव के आसपास 11 अन्य घायल हो गए। खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने रविवार को टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि रूसी सेना नागरिकों पर युद्ध छेड़ रही है।
02:22 AM, 11-Apr-2022
45 फीसदी तक गिरेगी यूक्रेन की अर्थव्यवस्था
इस साल यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के 45.1 प्रतिशत तक गिरने की उम्मीद है। युद्ध से आर्थिक परिणाम भुगतना पड़ा है, जिसके कारण 40 लाख से अधिक यूक्रेन के लोग पलायन कर गए और अनाज और ऊर्जा की कीमतें बढ़ गईं। वहीं रूस को सकल घरेलू उत्पाद में 11.2 प्रतिशत की गिरावट देखने की उम्मीद है।
12:22 AM, 11-Apr-2022
चेर्नोबिल की स्थिति सामान्य होने में अभी समय लगेगा : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानीकर्ता ने कहा कि यूक्रेन ने बताया है कि बंद हो चुके चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर तैनात कर्मचारियों की पाली तीन हफ्ते के बाद पहली बार रूसी सैनिकों के इलाके से वापस जाने के बाद बदली गई है।
विएना स्थित अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उल्लेखनीय है कि युद्ध के शुरुआत में ही रूसी सैनिकों ने वर्ष 1986 में परमाणु आपदा के केंद्र रहे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया था।
विएना स्थित अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उल्लेखनीय है कि युद्ध के शुरुआत में ही रूसी सैनिकों ने वर्ष 1986 में परमाणु आपदा के केंद्र रहे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया था।
12:21 AM, 11-Apr-2022
बाइडन चाहते हैं कि भारत रूस द्वारा छेड़े गए युद्ध का विरोध करे: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस बात का दबाव बनाएंगे कि वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाएं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच सोमवार को डिजिटल तरीके से एक बैठक होनी है।
युद्ध पर भारत के तटस्थ रुख को लेकर अमेरिका में चिंताएं उत्पन्न हुई हैं। हालांकि रूस ने भारत के रुख की सराहना की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस महीने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत ने पूरी स्थिति को समग्र तरीके से समझा है।
युद्ध पर भारत के तटस्थ रुख को लेकर अमेरिका में चिंताएं उत्पन्न हुई हैं। हालांकि रूस ने भारत के रुख की सराहना की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस महीने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत ने पूरी स्थिति को समग्र तरीके से समझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:58 PM, 10-Apr-2022
युद्ध के बाद पहली बार यूरोपीय नेता मिलेंगे पुतिन से
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने सोमवार को व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी यात्रा के दौरान बुचा में कथित युद्ध अपराधों के बारे में बात करने की योजना बनाई है। फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से नेहमर रूसी राष्ट्रपति से मिलने वाले पहले यूरोपीय नेता होंगे।
11:56 PM, 10-Apr-2022
रेल स्टेशन पर हुए मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी
यूक्रेन ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि क्रामाटोर्स्क ट्रेन स्टेशन पर मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।
डोनेट्स्क क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा कि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अमेरिका ने भी हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। मास्को ने जिम्मेदारी से इनकार किया है।
डोनेट्स्क क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा कि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अमेरिका ने भी हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। मास्को ने जिम्मेदारी से इनकार किया है।
11:02 PM, 10-Apr-2022
ऑस्टिन ने की यूक्रेनी सैनिकों से बात
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन ने बताया कि आज सुबह मुझे अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहे यूक्रेनी सैनिकों के साथ बात करने का सौभाग्य मिला। ये जवान जल्द ही यूक्रेन लौट रहे हैं। उनकी बहादुरी और कौशल से मैं बहुत प्रभावित हूं। मैंने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका उन्हें वह सहायता प्रदान करना जारी रखेगा, जिसकी उन्हें आवश्यकता है।
09:10 PM, 10-Apr-2022
यूक्रेन ने यूरोपीय देशों से मांगे और हथियार
रूस से जारी जंग में पिछले 46 दिन से कड़ा संघर्ष कर रहे यूक्रेन ने यूरोपीय यूनियन से रूस के ऊर्जा उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की है। साथ ही उसने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों से और सैन्य मदद की अपील की है। इस बीच यूक्रेन के कीव समेत किसी भी बड़े शहर पर कब्जा करने में नाकाम रूस ने देश के पूर्वी हिस्से में अपने हमले बढ़ा दिए हैं। वहीं यूक्रेन ने भी बड़े हमले के लिए अपनी सेनाओं को जुटाना शुरू कर दिया है और लोगों से इलाकों से हटने को कहा है।