फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia Live: अमेरिका ने रद्द किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, रूस ने दिए यूट्यूब कंटेट को रुट्यूब पर स्थानांतरित करने के आदेश

Sat, 02 Apr 2022 06:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 02 Apr 2022 06:57 AM IST
खास बातें

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लंबे समय तक खिंच गई है। न ही रूस पीछे हटने को तैयार है और न ही यूक्रेन झुकने को। ऐसे में यूक्रेन में भारी तबाही जारी है। रूस के शहर बेल्गोरोद के गवर्नर ने दावा किया है कि उनके यहां के एक तेल डिपो पर यूक्रेनी सेना की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। इस बीच, रूस और यूक्रेन के बीच ऑनलाइन माध्यम से वार्ता की शुरुआत भी हुई है। उधर, दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री ने कहा है कि इस संकट के समाधान के लिए भारत मध्यस्थता कर सकता है। वहीं अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को सुरक्षा सहायता में अतिरिक्त 300 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा, जिसमें लेजर-निर्देशित रॉकेट सिस्टम, ड्रोन और वाणिज्यिक उपग्रह इमेजरी सेवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live Updates: Russia vs Ukraine, Vladimir Putin, Volodymyr Zelenskyy, Joe Biden, Kyiv Mariupol Mykolaiv War Latest News in Hindi
खारकीव में हालात - फोटो : twitter/KyivPost (Marcus Yam)

लाइव अपडेट

06:57 AM, 02-Apr-2022

रूसी शहर बेलगोरोड में तेल टैंक नष्ट

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूसी शहर बेलगोरोड में एक डिपो में तेल टैंकों के नष्ट होने का मतलब हमलावर बलों को ईंधन और गोला-बारूद की आपूर्ति का संभावित नुकसान है।
06:39 AM, 02-Apr-2022

अमेरिका देगा यूक्रेन को 300 मिलियन डॉलर की मदद

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को सुरक्षा सहायता में अतिरिक्त 300 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा, जिसमें लेजर-निर्देशित रॉकेट सिस्टम, ड्रोन और वाणिज्यिक उपग्रह इमेजरी सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
06:00 AM, 02-Apr-2022

वीडियो जारी कर जेलेंस्की ने साधा रूस पर निशाना

वीडियो जारी कर जेलेंस्की ने रूस पर युद्ध अपराधों के और आरोप लगाए हैं, दावा किया कि रूस क्रीमिया से लोगों को सशस्त्र बलों में लड़ने के लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहा था। साथ ही कहा जेलेंस्की ने कहा कि डोनेट्स्क, लुहान्स्क और जापोरिज्जिया में मानवीय गलियारों के माध्यम से 6,266 लोगों को बचाया गया था, जिसमें मैरियूपोल से 3,071 लोग शामिल थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मैरियूपोल शहर में कम से कम 5,000 लोग मारे गए हैं। अनुमानित 170,000 लोग अभी भी भोजन, पानी और बिजली की कमी का सामना कर रहे हैं। 
04:48 AM, 02-Apr-2022

मैरियूपोल से 42 बसों से निकले 2000 लोग

यूक्रेनी सरकार द्वारा आयोजित और रेड क्रॉस द्वारा अनुरक्षित 42 बसों के काफिले ने 2,000 लोगों के एक समूह को मैरियूपोल शहर से सुरक्षित निकालने में मदद की है। रूसी बलों द्वारा वाहनों को गुजरने की अनुमति देने के बाद बसें शुक्रवार दोपहर को यूक्रेन के कब्जे वाले शहर जापोरिज्जिया में समूह को ले आईं। पिछले कई निकासी प्रयास विफल रहे थे।
03:48 AM, 02-Apr-2022

अमेरिकी सेना ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण रद्द

अमेरिकी सेना ने रूस के साथ तनाव कम करने के प्रयास में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की योजना रद्द कर दी है। फरवरी में रूस द्वारा अपने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने के बाद, पेंटागन ने घोषणा की कि वह LGM-30G Minuteman III मिसाइल के परीक्षण को देरी से करेगा।
02:16 AM, 02-Apr-2022

यूक्रेनी महिला ने वीडियो बनाकर दिखाया कि कैसे उसका घर हुआ तबाह

यूक्रेनी महिला युद्ध से तबाह हुए अपने खार्कीव स्थित घर में आई। उसने एक खुद का रिकॉर्ड वीडियो जारी कर बताया कि कैसे रूसी सेना ने उसके अच्छे-खासे अपार्टमेंट को तबाह कर दिया। सबकुछ तबाह कर दिया किचन बेडरूम सब कुछ। वीडियों में सिर्फ कबाड़ ही नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:16 AM, 02-Apr-2022

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबो से बात की

ब्लिंकेन ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबो बात कर पुतिन के अकारण और अनुचित युद्ध के खिलाफ बचाव में अपनी दी जा रही मदद के बारे में अवगत कराया।
12:20 AM, 02-Apr-2022

यूट्यूब कंटेट को रुट्यूब पर स्थानांतरित करने के आदेश

रूस ने अपने विश्वविद्यालयों को अपने सभी यूट्यूब कंटेंट को रूसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीके वीडियो और रुट्यूब जो रूसी वीडियो प्लेटफॉर्म  हैं उन पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।
11:00 PM, 01-Apr-2022

यूक्रेन के 50 से अधिक ऐतिहासिक-धार्मिक स्थल तबाह हुए

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पिछले महीने शुरू हुए रूस के हमले के बाद से यूक्रेन 50 से अधिक ऐतिहासिक स्थल, धार्मिक भवन और संग्रहालय तबाह हो चुके हैं। इनमें 29 धार्मिक स्थलों, 16 ऐतिहासिक इमारतों, चार संग्रहालयों और चार स्मारकों को नुकसान पहुंचा है।
10:46 PM, 01-Apr-2022

मौरियूपोल से नागरिकों की निकासी असंभव: रेडक्रॉस

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) ने कहा है कि यूक्रेन मैरियूपोल से नागरिकों को निकालना असंभव है। आईसीआरसी यूक्रेन ने एक ट्वीट में लिखा, आज हमारी टीम ने लोगों को मैरियूपोल से निकालने की कोशिश की लेकिन हमें निकासी प्रक्रिया के लिए स्थितियां असंभव होने के बाद हमें जपोरिजिया लौटना पड़ा। हम कल फिर प्रयास करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed