फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Live Today: व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया पीएम मोदी का स्वागत, बातचीत के दौरान लगे ठहाके

Thu, 22 Jun 2023 07:02 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2023 07:02 AM IST
खास बातें

PM Modi Us Visit Live News in Hindi: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को योग दिवस कार्यक्रम के बाद वाशिंगटन पहुंचे। यहां उन्हें अमेरिकी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान बजाए गए। पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने स्वागत किया। हवाईअड्डे के बाहर भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। उन्होंने भारतीय प्रवासियों का अभिवादन किया। इसके बाद पीएम मोदी जिल बाइडन के साथ वर्जीनिया गए।

विज्ञापन
PM Modi US Visit Live Today: prime minister meets Jill biden at washington, PM Modi Speech News In Hindi
पीएम मोदी ने जो बाइडन से की मुलाकात। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:50 AM, 22-Jun-2023

व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेहमाननवाजी 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्राइवेट डिनर की मेजबानी की। जिसमें पास्ता और आइसक्रीम के साथ राष्ट्रपति के कुछ पसंदीदा व्यंजन शामिल थे। पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी डिनर में शामिल हुए।
05:56 AM, 22-Jun-2023
वाशिंगटन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। साथ में जिल बाइडन भी मौजूद थीं। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों नेताओं के साथ बातचीत की।
 
विज्ञापन
01:28 AM, 22-Jun-2023
नेशनल साइंस फाउंडेशन पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए भारत और अमेरिका को प्रतिभाओं की आवश्यकता है। एक तरफ, जहां अमेरिका में उच्च श्रेणी के शैक्षणिक संस्थान और उन्नत तकनीक हैं तो वहीं भारत में सबसे अधिक युवा हैं। इसलिए मुझे विश्वास है कि भारत और अमेरिका की साझेदारी सतत वैश्विक विकास का इंजन साबित होगी।
01:12 AM, 22-Jun-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ वर्जीनिया के नेशनल साइंस फाउंडेशन पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय और अमेरिकी विद्यार्थियों से मुलाकात की। 
 
12:39 AM, 22-Jun-2023

दोनों देशों में साझेदारी और मजबूत होगी

अमेरिकी विदेश विभाग के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को लेकर है। भारत और अमेरिका के बीच अहम पार्टनरशिप है। यह एक राजकीय यात्रा है और पिछली द्विपक्षीय यात्राओं से अलग है। इसकी अन्य यात्रा के साथ इसकी तुलना करना सही नहीं है। इस दौरे से दोनों देशों में साझेदारी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
 
12:01 AM, 22-Jun-2023
वाशिंगटन डीसी पहुंचने के बाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। यहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद भारत और अमेरिका का राष्ट्रगान बजाया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:53 PM, 21-Jun-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं। इससे पहले दिन में उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
 
09:48 PM, 21-Jun-2023
 पुरी के बीच पर पीएम मोदी
ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग करते हुए चित्र बनाया।
09:45 PM, 21-Jun-2023
वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों में उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने सांस्कृतिक नृत्य किया। वहीं प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के सदस्य विलार्ड इंटरकांटिनेंटल होटल के बाहर इकट्ठा हुए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे जिसके मद्देनजर भारतीय प्रवासियों में उत्साह देखा गया।
 
09:44 PM, 21-Jun-2023
वाशिंगटन डीसी रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुए। यहां वह व्हाइट हाउस से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed