फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Seychelles Visit LIVE: पीएम मोदी ने सेशेल्स को सौंपा मेड इन इंडिया पोत- LESPWAR, आज संसद में संबोधन

Sat, 27 Jun 2026 10:53 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2026 10:53 PM IST
खास बातें

PM Modi Seychelles Visit Live Updates:क्या पीएम मोदी का यह सेशेल्स दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सुरक्षा और कूटनीति को एक नई दिशा देगा? शनिवार को विक्टोरिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और भारतीय प्रवासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया, जो दोनों देशों के मजबूत होते 50 साल पुराने रिश्तों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की गवाही देता है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
 

विज्ञापन
PM Modi in Seychelles Live Updates Three-Day Visit Focus on Indo Pacific Security and Strategic Ties
पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:44 PM, 27-Jun-2026

पीएम मोदी के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों की राय क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों के बीच उत्साह का माहौल है। एक महिला ने कहा, हमारी आजादी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर उनका यहां आना हमारे लिए खुशी की बात होगी। हम उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत हुए हैं और हम इन्हें आगे भी और मजबूत करना चाहते हैं।' एक बांग्लादेशी नागरिक ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे हैं। पड़ोसी देश भारत भी अच्छा है। दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।
10:26 PM, 27-Jun-2026

सेशेल्स की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे

मोदी सेशेल्स की संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। पीएम ने दिल्ली से रवाना होने से पहले दिए बयान में कहा, यह अवसर हमारी साझा लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत संसदीय परंपराओं को दर्शाता है जो दोनों देशों को आपस में जोड़ती हैं। इससे पहले फरवरी में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी ने भारत का दौरा किया था।
विज्ञापन
09:50 PM, 27-Jun-2026

पीएम मोदी सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। खास बात यह है कि भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना का यह 50वां वर्ष है।
09:20 PM, 27-Jun-2026

महासागर विजन पर जोर: समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार का सौंपा जाना भारत-सेशेल्स रक्षा और समुद्री सुरक्षा साझेदारी में अहम मील का पत्थर है। यह भारत की ओर से सेशेल्स की सुरक्षा प्राथमिकताओं का समर्थन करने की प्रतिबद्धता दर्शाता है। भारत एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में सेशेल्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने और अपनी सामूहिक समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने पर गर्व महसूस करता है।
09:05 PM, 27-Jun-2026

पीएम मोदी ने सेशेल्स को सौंपे मेड इन इंडिया गश्ती जहाज और सुरक्षा वाहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा व विकास मजबूत करने के लिए सेशेल्स कोस्टगार्ड बेस पर आयोजित समारोह में मेड इन इंडिया फास्ट पेट्रोल वेसल पीएस लेस्पवार समेत कई वाहन और नावें सौंपी। यह आधुनिक गश्ती जहाज सेशेल्स की समुद्री निगरानी और उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र की पेट्रोलिंग क्षमताओं को मजबूती प्रदान करेगा। इसके साथ ही भारत ने सेशेल्स डिफेंस फोर्सेज (एसडीएफ) के क्षमता निर्माण और विकास के लिए 6 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, 10 यूटिलिटी वाहन, 5 लेजर रेडियल नावें भी सौंपी।
08:35 PM, 27-Jun-2026

पूर्वी अफ्रीकी देश में गुजरात की झलक, कैसे हुआ पीएम मोदी का स्वागत?

प्रधानमंत्री इससे पहले जब एयरपोर्ट पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इनमें से एक ग्रुप ने गुजरात के कच्छ का पारंपरिक नृत्य भी पेश किया। इस स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री ने लिखा, अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव, हमारे प्रवासी भारतीयों ने जिस तरह भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को संभाला है और उसका जश्न मनाया है, वह वाकई तारीफ के काबिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:05 PM, 27-Jun-2026

भारत को तोहफे में मिल चुके हैं विशालकाय कछुए

बाड़े का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया लिखा, इन एल्डाब्रा विशालकाय कछुओं का भारत और सेशेल्स की खास दोस्ती से भी एक गहरा नाता है। साल 2014 में इनमें से दो कछुए कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर को तोहफे में दिए गए थे। इसके कुछ वर्षों बाद, सेशेल्स ने हैदराबाद चिड़ियाघर को भी कुछ और कछुए उपहार में दिए थे। वहीं, कोको डी मेर पौधे की खासियत बताते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि इस सेशेल्स में बहुत सम्मान दिया जाता है और यह राष्ट्रीय प्रतीक पर भी दिखाई देता है। इसमें दुनिया के सबसे बड़े बीज और सबसे भारी फल लगते हैं।
07:35 PM, 27-Jun-2026

क्यों खास रही पीएम मोदी और जोनाथन नाम के कछुए की मुलाकात?

द्वीपीय राष्ट्र सेशेल्स अपने कछुओं के लिए दुनियाभर में ख्यात है। यहां पर इनकी 360 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। सेशेल्स में पाया जाने वाला अल्डाब्रा जायंट कछुआ अपनी बेहद लंबी उम्र के लिए जाना जाता है जो आमतौर पर 150 साल तक जीते हैं। पीएम मोदी ने इस बाड़े में जोनाथन नाम जिस कछुए को देखा, वो अल्डाब्रा जायंट प्रजाति का ही है। इसकी उम्र करीब 194 वर्ष बताई जाती है।
07:15 PM, 27-Jun-2026

पीएम मोदी ने विशालकाय कछुओं को खिलाई पत्तियां, पौधा भी रोपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे छोटे अफ्रीकी देश सेशेल्स में कदम रखने के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति पैट्रिकी हर्मिनी के साथ नेशनल बॉटनिकल गार्डन पहुंचे जहां उन्होंने विशालकाय कछुओं के बाड़े का दौरा किया। दोनों नेताओं ने यहां सबसे उम्रदराज कछुए जोनाथन को देखा और इन जीवों को हरी पत्तियां भी खिलाईं। वहीं, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति साझी प्रतिबद्धता दिखाते हुए सेशल्स की अनोखी प्रजाति कोको डी मेर का पौधा लगाया।

एयरपोर्ट से सीधा कहां गए पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ गाड़ी में बैठकर सीधे नेशनल बॉटनिकल गार्डन रवाना हो गए थे। उन्होंने इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। नेशनल बॉटनिकल गार्डन में दोनों नेताओं ने स्टाफ के साथ बातचीत कर यहां पाए जाने वाले अनोखे पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी हासिल की। बॉटनिकल गार्डन के दौरे बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ नारियल पानी पीने का लुत्फ भी उठाया।
06:54 PM, 27-Jun-2026

सेशेल्स के विदेश मंत्री UNSC में भारत की सदस्यता पर क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा के बीच वहां की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का खुलकर समर्थन किया है। सेशेल्स का यह कदम वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख और हिंद महासागर में उसकी केंद्रीय भूमिका को स्वीकार्यता देता है। सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉर ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका, विशाल जनसंख्या तथा अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा में उसका महत्वपूर्ण योगदान देखते हुए उसे सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए। फॉर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में समयानुकूल सुधार की आवश्यकता है। वर्तमान में भारत और अफ्रीका जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है, जिसे दूर किया जाना चाहिए।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed