फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Maldives Visit LIVE: COP 33 में भारत का समर्थन करेगा मालदीव; पीएम मोदी भारत के लिए रवाना

Sat, 26 Jul 2025 06:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Jul 2025 06:58 PM IST
खास बातें

pm modi on maldives visit news updates: पीएम मोदी का आज मालदीव दौरे का दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रीय दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शुक्रवार को भारत और मालदीव के बीच कई अहम समझौते हुए। जिनके तहत भारत, मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये का ऋण देगा और जल्द ही एक मुक्त व्यापार समझौते को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच इसके लिए सहमति बन गई है। जानिए पीएम मोदी के मालदीव दौरे का हर अपडेट....

विज्ञापन
PM Modi Maldives Visit LIVE national day mohammad muizzu event credit line news in hindi
मालदीव से भारत रवाना होते पीएम मोदी। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

लाइव अपडेट

06:53 PM, 26-Jul-2025
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हमारे साथ आए। प्रधानमंत्री मोदी कई बार हमारे यहां आ चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने हमारे साथ कई घंटे बिताए। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। प्रधानमंत्री के साथ मेरी मुलाकात बहुत फलदायी रही और हमने पर्यावरण के बारे में बात की। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के मामलों में रुचि रखते हैं और हमारी अच्छी चर्चा हुई। 
06:17 PM, 26-Jul-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद तमिलनाडु के थूथुकुडी के लिए रवाना हुए। आज रात करीब आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे।
 
विज्ञापन
06:16 PM, 26-Jul-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के माले में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया।
 
06:16 PM, 26-Jul-2025
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि भारत उन प्रमुख पर्यटन देशों में से एक है जो मालदीव को पर्यटन में मदद करता है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से इसमें और वृद्धि होने वाली है। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान में काफी वृद्धि होगी।
06:15 PM, 26-Jul-2025
इस साल भारत आने की अपनी योजना के बारे में  मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। मुझे नहीं पता कि इस साल होगा या नहीं, लेकिन शायद निकट भविष्य में। हम सभी ने देखा है कि भारत ने अतीत में मालदीव की कैसे मदद की है,और इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होगा कि आगे चलकर भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदार होगा।
06:13 PM, 26-Jul-2025
प्रधानमंत्री मोदी के बारे में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं जो भारत के पड़ोसियों के बीच संबंध बनाने के बहुत शौकीन हैं। मालदीव और भारत के बीच सदियों पुराने बहुत अच्छे संबंध हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में दोनों सरकारों के बीच सहयोग और भी समृद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:12 PM, 26-Jul-2025
भारत के साथ ऋण सुविधा, ऋण भुगतान, एफटीए और यूपीआई से संबंधित समझौतों पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि इससे मालदीव को आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। हमने जिन समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, उन्हें लागू करने के लिए उत्सुक हैं। दोनों देशों के लोग उत्सुक हैं। इससे यहां आने वाले पर्यटकों और भारत जाने वाले मालदीवियों को लाभ होगा। हमने अभी एफटीए काम शुरू किया है और हमें उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरा हो जाएगा।
06:12 PM, 26-Jul-2025
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि सभी मालदीववासियों की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी को इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसर पर मालदीव आने के मेरे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
05:06 PM, 26-Jul-2025
मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन माले के रिपब्लिक स्क्वायर में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में 'विशिष्ट अतिथि' के रूप में शामिल हो रहे हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी मौजूद हैं।
 
 
05:03 PM, 26-Jul-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माले के रिपब्लिक स्क्वायर में मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी मौजूद रहे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed