PM Modi In Indonesia LIVE: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; PM अल्बनीज के साथ करेंगे वार्षिक शिखर बैठक
PM Modi In Indonesia LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ प्रम्बानन मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी के दौरे की तस्वीरें सामने आई हैं। पीएम मोदी इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ विमान से यूनेस्को की विश्व धरोहर देखने पहुंचे। उन्होंने इस धरोहर को देखने के बाद कहा कि इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू है। इंडोनेशिया यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पीएम मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े तमाम अपडेट्स
लाइव अपडेट
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण के क्रम में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एथंनी अल्बनीज के बीच वार्षिक शिखर बैठक होगी।
भारतीय उच्चायुक्त ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए पीएम मोदी
6 से 8 जुलाई तक तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना हो गए। अपने तीसरे आधिकारिक दौरे पर जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। 12 साल के अंतराल के बाद मेलबर्न जा रहे पीएम मोदी ने आखिरी दौरा नवंबर 2014 में किया था। वे मई 2023 में भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे।मेलबर्न की संस्कृति भारत जैसी, प्रवासी युवा पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कई अन्य लोगों ने भी बताया कि भारत के साथ सांस्कृतिक रिश्ता काफी मजबूत है। रोजमर्रा की जरूरतों, किराना दुकानों, मंदिरों और चर्चों को पारंपरिक विरासत के साथ यहां रहने वाले लोग सहजता से जुड़ जाते हैं। क्लेटन में रहने वाली प्रवासी समुदाय की अदिति पटेल भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि अपने देश जैसी सुविधाओं की उपलब्धता विदेश में रहने को एक सुखद अनुभव बनाती है। उन्होंने कहा, 'यहां आनंद लेने के लिए बहुत कुछ है। यहां सभी किराने की दुकानें, रेस्तरां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंदिर और चर्च मौजूद हैं। हम यहां का भरपूर आनंद लेते हैं। प्रधानमंत्री के यहां आने से मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन मुझे विश्वविद्यालय का कुछ काम है। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि वे मेलबर्न आ रहे हैं।गुजरात के युवा ने पीएम मोदी के आगमन पर क्या कहा?
क्लेटन में रहने वाले भारतीय प्रवासी स्मित मूल रूप से गुजरात के सूरत से हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के अधिकांश रेस्तरां भारतीय रेस्तरां हैं। स्मित ने बताया, 'यहां कई समुदाय रहते हैं, लेकिन मैं कह सकता हूं कि इस क्षेत्र की 50-60% आबादी भारतीयों की है। इसीलिए इसे 'मिनी इंडिया' कहा जाता है। इसके आसपास के उपनगरों में भी भारतीय और एशियाई आबादी है। यहां घर जैसा महसूस होता है। प्रधानमंत्री के मेलबर्न दौरे से मैं बहुत उत्साहित हूं।'इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज अंतिम दिन है। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों में उत्साह का माहौल है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के निमंत्रण पर तीन दिवसीय यात्रा कर रहे पीएम मोदी के आगमन से पहले ही स्थानीय निवासियों, विशेष रूप से मेलबर्न के क्लेटन क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस बहुसांस्कृतिक उपनगर को भारतीय व्यवसायों, संस्कृति और निवासियों की घनी आबादी के कारण 'मिनी इंडिया' कहा जाता है।2029 से पहले पूरा होगा जीर्णोद्धार, इंडोनेशिया आकर जश्न मनाएंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी के प्रम्बानन मंदिर दौरे के बाद दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति सुबियांतो ने 2029 से पहले जीर्णोद्धार पूरा करने का वादा लिया है। वे योजना बनाकर काम करते हैं, ऐसे में पूरा भरोसा है कि काम पूरा होगा और वे इंडोनेशिया आकर एकसाथ इसका जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इस गौरवशाली स्थल के जीर्णोद्धार का हिस्सा बनने को लेकर उन्हें गर्व है।इस खबर में पढ़ें पीएम मोदी का संबोधन
क्यों खास है प्रम्बानन मंदिर?
प्रम्बानन मंदिर परिसर योग्याकार्ता में एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह सदियों पुराना मंदिर योग्याकार्ता शहर से लगभग 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसे इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है। 10वीं शताब्दी में निर्मित यह इंडोनेशिया में शिव को समर्पित सबसे बड़ा मंदिर परिसर है। यूनेस्को की वेबसाइट के अनुसार, इन संकेंद्रित वर्गों के अंतिम केंद्र के ऊपर तीन मंदिर हैं। ये रामायण के महाकाव्य को दर्शाने वाली नक्काशी से सजे हैं। ये तीन महान हिंदू देवताओं (शिव, विष्णु और ब्रह्मा) को समर्पित हैं। तीन मंदिर उन जानवरों को समर्पित हैं जो उनकी सेवा करते हैं।दोनों देशों के बीच हुए अहम समझौतेPrime Minister Narendra Modi and Indonesian President Prabowo Subianto visit Prambanan Temple in Yogyakarta.
— ANI (@ANI) July 8, 2026
(Pics: DD News) pic.twitter.com/ZtG5BExpZl
आज मंदिर दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया में राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), ब्रह्मोस मिसाइल और कृषि क्षेत्र में सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी ने समझौतों और द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों देशों की साझा संस्कृति को ताकत बताया। ईवीएम से जुड़े मुद्दे पर बनी सहमति के मुताबिक दोनों देशों ने अनुकूलित भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के निर्यात पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।