PM Modi Europe Tour: नीदरलैंड में समकक्ष रॉब-शाही परिवार से मिले पीएम मोदी; अब स्वीडन में भी स्वागत की तैयारी
PM Modi Netherlands Europe Tour Visit Live Updates: चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में नीदरलैंड में हैं। पीएम मोदी ने यहां के राजा विलियम और रानी मैक्सिमा से मुलाकात के बाद डच प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया। नीदरलैंड के बाद पीएम मोदी स्वीडन जाएंगे, जहां उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी के दौरे की झलकियों और कार्यक्रमों में उनके वक्तव्यों का ब्योरा इस खबर में पढ़िए? अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पीएम के इस विदेश दौरे से जुड़े तमाम सवालों के जवाब भी मिलेंगे
लाइव अपडेट
भारतीय राजदूत पीएम मोदी के स्वीडन आगमन पर क्या बोले?
स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण ने पीएम मोदी के दौरे पर कहा, स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री रविवार को आ रहे हैं। दोनों की मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस औपचारिक चर्चा के बाद शाम को प्रधानमंत्री दो व्यावसायिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वे स्वीडन के चुनिंदा सीईओ के एक समूह के साथ दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा, यूरोपियन राउंडटेबल ऑफ इंडस्ट्रीज का एक कार्यक्रम भी निर्धारित है। ये यूरोप के 60 शीर्ष सीईओ का एक समूह है। प्रधानमंत्री भारत और यूरोप के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीईओ के समूह के साथ भी बातचीत करेंगे।पीएम के आगमन पर गोथेनबर्ग में विशेष उत्साह
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री स्वीडन में बेहद लोकप्रिय हैं। विशेष रूप से गोथेनबर्ग में बहुत ऊर्जा महसूस हो रही है क्योंकि प्रधानमंत्री पहली बार गोथेनबर्ग आ रहे हैं। भारतीय प्रवासियों का केंद्र होने के अलावा गोथेनबर्ग स्वीडिश उद्योग का केंद्र और नवाचार आधारित पारिस्थितिकी तंत्र भी है। यहां कई विश्वविद्यालय, संस्थान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिष्ठान हैं।
पीएम मोदी स्वीडन दौरे पर वोल्वो के मुख्यालय जा सकते हैं
यूरोप दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन के समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर इस देश का दौरा करेंगे। अपनी विदेश यात्रा के तीसरे चरण में स्वीडन आगमन के बाद पीएम मोदी गोथेनबर्ग में वोल्वो के मुख्यालय भी जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच अहम समझौते होने की उम्मीद है। भारतीय प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर वोल्वो ग्रुप के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) जेन्स होल्टिंगर ने कहा, पीएम मोदी की यात्रा हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह स्वीडन और भारत के बीच मजबूत संबंधों को दिखाने का भी अवसर है। वोल्वो ग्रुप पिछले 25 वर्षों से भारत में कार्यरत है... भारत में हमारे लगभग 5,000 सहकर्मी हैं, जो विश्व में हमारा दूसरा सबसे बड़ा अनुसंधान केंद्र है।#WATCH | Visuals from the headquarters of Volvo in Gothenburg, Sweden
— ANI (@ANI) May 16, 2026
Prime Minister Narendra Modi to visit Sweden for the third leg of his tour at the invitation of Ulf Kristersson, the Prime Minister of the Kingdom of Sweden. pic.twitter.com/4uDJZC64ql
भारत भविष्य के लिए एक बेहतरीन मंच
देश में मौजूद अवसरों का जिक्र करते हुए वोल्वो के सीटीओ जेन्स होल्टिंगर ने कहा, 'हम भारत को भविष्य के लिए एक बेहतरीन मंच के रूप में देखते हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत एक समृद्ध अर्थव्यवस्था है जिसमें अपार प्रतिभाएं मौजूद हैं।'
दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक और साझा मूल्यों पर आधारित
वोल्वो ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कमल बाली ने कहा, पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और स्वीडन के संबंधों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगा। भारत और स्वीडन के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, जो दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक और साझा मूल्यों, जैसे पारदर्शिता, विश्वास और समझ पर आधारित हैं।
#WATCH | Gothenburg, Sweden | On PM Modi's upcoming visit to Sweden, Chief Technology Officer (CTO) of the Volvo Group, Jens Holtinger says, "Prime Minister Modi's visit to Gothenburg, Sweden, is a great honour and it's an opportunity to also showcase the good connection between… pic.twitter.com/PQpKXu05eH
— ANI (@ANI) May 16, 2026
भारत और स्वीडन के बीच व्यापार
उन्होंने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास और घरेलू मांग के साथ-साथ डिजिटल और विनिर्माण क्षेत्रों में मौजूद भारतीय प्रतिभा की क्षमताओं को लेकर स्वीडन बहुत आश्वस्त है। इसका लाभ स्वीडिश कंपनियां उठाना चाहती हैं। कमल बाली के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का दौरा भारत और स्वीडन के बीच व्यापार के और अधिक अवसर खोलेगा और दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा।'
मित्रता का एक प्रमुख स्तंभ आर्थिक सहयोग भी है
पीएम मोदी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत और नीदरलैंड के बीच मित्रता का एक प्रमुख स्तंभ आर्थिक सहयोग भी है। उन्होंने कहा, 'भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अनगिनत अवसर प्रदान करता है। फिनटेक, महत्वपूर्ण खनिजों, सेमीकंडक्टर, हरित हाइड्रोजन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। हमने सांस्कृतिक सहयोग और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।'भारत और नीदरलैंड के बीच रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक सहयोग पर बातचीत
प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ हुई विस्तृत बातचीत को पीएम मोदी ने सफल करार दिया। उन्होंने एक्स हैंडल पर द्विपक्षीय वार्ता और जेटेन के साथ अलग से हुई चर्चाओं की झलकियों को साझा कर लिखा, 'कई विषयों पर चर्चा हुई। इनमें से एक विषय रक्षा और सुरक्षा था। मैंने रक्षा उद्योग के लिए जल्द से जल्द एक कार्य योजना तैयार करने की संभावना पर चर्चा की।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड अंतरिक्ष यात्रा, समुद्री प्रणालियों और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग कर सकते हैं।Economische samenwerking is een belangrijke pijler van de vriendschap tussen India en Nederland. De vrijhandelsovereenkomst tussen India en de EU biedt oneindige mogelijkheden. Er is enorm veel ruimte voor samenwerking op het gebied van fintech, kritieke mineralen, halfgeleiders,… pic.twitter.com/IQxBFrdClL
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
सूरीनामी हिंदुस्तानी समुदाय के लिए ओसीआई कार्ड पर बड़ा फैसला
The Indian diaspora is a living bridge of the India-Netherlands partnership. Our decision to extend OCI Card eligibility for the Surinamese Hindustani community from the fourth generation to the sixth generation has been enthusiastically received by the diaspora in the… pic.twitter.com/A1mu1pYLFg
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
पीएम के नीदरलैंड दौरे के बाद दोनों देशों में क्या बदलेगा?
These are substantive and important outcomes that will add unparalleled momentum to the friendship between India and the Netherlands. These outcomes cover many sectors and will enhance growth and prosperity for our nations. https://t.co/k5LwK2qOYs
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
पिछले एक दशक में भारत-नीदरलैंड संबंधों में काफी प्रगति हुई है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमें हर क्षेत्र में नीदरलैंड की विशेषज्ञता और भारत की गति और कौशल को शामिल करना चाहिए। नवाचार और निवेश का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमें इनोवेशन, निवेश, स्थिरता और रक्षा के क्षेत्रों में भारत-नीदरलैंड सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जरूरत है। हमारे साझा दृष्टिकोण के तहत, हम भारत-नीदरलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं।'
पीएम मोदी उम्र में दोगुने, लेकिन उत्साह युवाओं से कम नहीं
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय वार्ता के समय पीएम मोदी को अपनी ट्रेडमार्क परिधान कुर्ते और पायजामे और हाफ जैकेट के साथ शॉल लिए देखा गया। उनकी उम्र की तुलना में लगभग आधे, 38 साल के जेटेन कोर्ट-पैंट और टाई लगाए दिखे। दोनों की मुताकाल के कई वीडियो सामने आए हैं, इसमें देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अपने डच समकक्ष की तुलना में भले ही उम्र में दोगुने बड़े हैं, लेकिन उनका उत्साह युवाओं से कम नहीं है।#WATCH | The Hague, Netherlands | Prime Minister Narendra Modi interacts with the Dutch Prime Minister Rob Jetten during the second leg of his five-nation visit.
— ANI (@ANI) May 16, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/GXOqLavZmw
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के 38 वर्षीय समकक्ष से की मुलाकात
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के शाही परिवार से मुलाकात के बाद 38 वर्षीय डच समकक्ष से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में अपने समकक्ष रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। दोनों की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है।#WATCH | The Hague, Netherlands | Prime Minister Narendra Modi holds bilateral talks with Dutch Prime Minister Rob Jetten during the second leg of his five-nation visit.
— ANI (@ANI) May 16, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/sI6FhxCGdN
नीदरलैंड के शाही परिवार से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की, जहां दोनों देशों के बीच मजबूत होते कूटनीतिक और आर्थिक रिश्तों पर चर्चा हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन और जल प्रबंधन जैसे भविष्य के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर विशेष जोर दिया गया।#WATCH | The Hague | Prime Minister Narendra Modi meets King Willem-Alexander and Queen Máxima of Nertherlands, during the second leg of his five nation visit.
— ANI (@ANI) May 16, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/AkIfvpz905