फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान; पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बने

Fri, 22 Mar 2024 09:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 22 Mar 2024 09:54 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज भूटान पहुंचे। पीएम मोदी 22-23 मार्च को आधिकारिक दौरे पर भूटान में रहेंगे। पीएम मोदी के विमान ने आज सुबह दिल्ली से भूटान के लिए उड़ान भरी। पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी यह गौरव हासिल करने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
pm modi bhutan visit live prime minister leave from delhi meet king talks on bilateral issues
पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान - फोटो : ani

लाइव अपडेट

09:53 PM, 22-Mar-2024

पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत के लिए गर्व का क्षण : शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किए जाने की सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, यह उस व्यक्ति के लिए उपयुक्त प्रशंसा है, जिनकी कूटनीतिक दृष्टि ने विश्व में भारत को एक मजबूत लेकिन दयालु राष्ट्र की भूमिका में पहुंचाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पीए मोदी को बधाई दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, पीएम मोदी पहले विदेशी व्यक्ति हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। यह उनके कद और हमारे अनूठे रिश्ते को दर्शाता है।
07:36 PM, 22-Mar-2024

भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने दी बधाई

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फाइल) - फोटो : ANI
पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भूटान का यह अभूतपूर्व फैसला दोनों देशों के रिश्तों का नया अध्याय लिखेगा। दोनों देशों के संबंध और मजबूत बनेंगे। 
विज्ञापन
04:50 PM, 22-Mar-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान; मदद के हाथ भी बढ़ाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने के बाद - फोटो : एक्स हैंडल- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल
पीएम मोदी के देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर भूटान के प्रधानमंत्री दशो शेरिंग तोबगे ने कहा, 'पूरे देश की ओर से, सभी भूटानी लोगों की ओर से, मैं पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। हम बहुत आभारी हैं कि पीएम मोदी ने भूटान का दौरा किया।' अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने भूटान का दौरा किया। मौसम की वजह से हमें कुछ दिक्कतें हुईं, लेकिन हालात अनुकूल होने पर सम्मान हासिल करने पीएम मोदी व्यक्तिगत रूप से पहुंचे। उनके दौरे को लेकर भूटान में बेहद उत्साह का माहौल है।

पीएम मोदी ने भूटान की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
भूटान के प्रधानमंत्री ने कहा, पीएम मोदी को वे अपना बड़ा भाई कहते हैं। उन्होंने हमारी 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए अपना समर्थन और भारत सरकार की तरफ से सहायता की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि वे भूटान के सभी लोगों की ओर से प्रधानमंत्री और भारत के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं।
04:24 PM, 22-Mar-2024

प्रधानमंत्री के भूटान दौरे पर विदेश मंत्रालय का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा, 'आज थिंपू में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन किया। दोनों की मुलाकात के दौरान कई बिंदुओं पर बातें हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने असाधारण स्वागत के लिए प्रधानमंत्री टोबगे को धन्यवाद दिया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पारो से थिम्पू तक की यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं। भूटान के राजा ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया। स्थापित रैंकिंग और प्राथमिकता के अनुसार, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो भूटान का सर्वोच्च सम्मान है। जीवन भर की उपलब्धि के सम्मान में यह चुनिंदा लोगों को मिलता है। देश के तमाम पदकों और नागरिक सम्मान में यह सबसे पहले आता है।

पीएम के सम्मानित होने पर भारतवंशियों में दिखा उत्साह; प्रधानमंत्री को मेडल भी पहनाया गया

04:17 PM, 22-Mar-2024

भूटान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन, पीएम मोदी भी बने साक्षी

भूटान में पीएम मोदी (वीडियो ग्रैब) - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के थिम्पू में ताशिचो द्ज़ोंग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन देखा।

प्रधानमंत्री ने भूटान के स्थानीय लोगों के करीब जाकर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया।

02:39 PM, 22-Mar-2024

थिंफू के शाही महल पहुंचे पीएम मोदी

थिंफू के ताशिचो जोंग महल पहुंचे पीएम मोदी। थोड़ी देर में लोगों को करेंगे संबोधित।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:55 PM, 22-Mar-2024

थिंफू में लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भूटान दौरे पर आज थिंफू में लोगों को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी का संबोधन सुनने के लिए बड़ी संख्या में भूटानी लोग पहुंचे है। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।
 
01:31 PM, 22-Mar-2024

भारतीय मूल के लोगों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने थिंफू में भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय मूल के लोगों ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलकर बेहद खुशी हुई। पीएम मोदी से मिलने का मौका देने के लिए हम भारतीय दूतावास के शुक्रगुजार हैं। 
 
12:18 PM, 22-Mar-2024
थिंफू में पीएम मोदी के स्वागत के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। भूटान में होटल पहुंचने पर भी पीएम मोदी के स्वागत में पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
 
11:16 AM, 22-Mar-2024

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

पीएम मोदी के भूटान दौरे से स्थानीय लोग खुश। एक बच्चे ने बताया कि पीएम मोदी हमारे देश आए हैं, हमें इसकी बहुत खुशी है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed