Parliament Budget Session: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित; कई अहम विधेयक पर हुई चर्चा
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings News in Hindi: ईद और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ-साथ शनिवार-रविवार के लंबे अवकाश के बाद संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज शुरू हुई। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही, विपक्ष की मांगों, संसद परिसर में विरोध और अहम मुद्दों पर बयानबाजी के कारणों आदि से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में बढ़ें।
लाइव अपडेट
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो की गई।#LokSabha की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित. #BudgetSession pic.twitter.com/cXCoAjHQHs
— SansadTV (@sansad_tv) March 23, 2026
मोबाइल उपभोक्ताओं को मिले डाटा रोलओवर की सुविधा- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को राज्यसभा में दूरसंचार कंपनियों के डाटा इस्तेमाल के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जो डाटा उपभोक्ता इस्तेमाल नहीं कर पाते, वह खत्म नहीं होना चाहिए, बल्कि अगले दिन के लिए बचा रहना चाहिए। अभी रोजाना मिलने वाला डाटा रात 12 बजे के बाद खत्म हो जाता है, जबकि इसके लिए उपभोक्ता पैसे चुका चुके होते हैं। इसलिए इसका फायदा कंपनियों को नहीं, बल्कि ग्राहकों को मिलना चाहिए। चड्ढा ने सुझाव दिया कि बचे हुए डाटा के आधार पर अगले महीने रिचार्ज में छूट दी जाए और ग्राहकों को डाटा रोलओवर की सुविधा मिले। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता को अपना बचा हुआ डाटा दूसरों को ट्रांसफर करने का अधिकार भी मिलना चाहिए। आप सांसद ने अमेरिका, यूरोप, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ऐसी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं।लोकसभा में वित्त विधेयक 2026 पर चर्चा जारी
लोकसभा में फिलहाल वित्त विधेयक 2026 पर चर्चा की जा रही है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को अधिनियमित करता है। यह केंद्रीय बजट की विधायी रीढ़ है, जो कराधान और व्यय उपायों को कानूनी रूप प्रदान करता है।The Finance Bill 2026, being discussed in the #LokSabha, is crucial because it enacts the Union Govt’s financial proposals for FY 2026–27.
— SansadTV (@sansad_tv) March 23, 2026
It is the legislative backbone of the #UnionBudget, giving legal effect to taxation and expenditure measures.#BudgetSession @FinMinIndia… pic.twitter.com/Xx0chj70GT
लोकसभा के कामकाज का समय बढ़ाया गया
लोकसभा की कार्यवाही का समय शाम सात बजे तक बढ़ाया गया है। आमतौर पर शाम छह बजे तक सदन का काम-काज चलता है। लेकिन बोलने वाले सांसदों की संख्या और अन्य आवश्यकताओं को देखते हुए सदन की कार्यवाही का समय सदस्यों की सहमति के अनुसार बढ़ा दिया जाता है।#LokSabha की कार्यवाही का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया.
— SansadTV (@sansad_tv) March 23, 2026
आमतौर पर शाम 6 बजे तक सदन का काम-काज चलता है.
बोलने वाले सांसदों की संख्या और अन्य आवश्यकताओं को देखते हुए सदन की कार्यवाही का समय सदस्यों की सहमति के अनुसार बढ़ा दिया जाता है.#BudgetSession pic.twitter.com/JM2crf0o3U
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई।#RajyaSabha की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित.#BudgetSession pic.twitter.com/UtOwQnn1Bb
— SansadTV (@sansad_tv) March 23, 2026
देश चाहता है कि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो- भाजपा सांसद
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसद में बयान बहुत ही दार्शनिक और समझदारी भरा था। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी संसद को दी और दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत पूरी तरह तैयार है। रुडी ने कहा कि देश चाहता है कि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो।