फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan Political Crisis Live: राष्ट्रपति अल्वी ने इस्तीफा नहीं देने का किया फैसला, इमरान को पीएम पद से हटाने पर समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Mon, 11 Apr 2022 02:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Apr 2022 02:38 AM IST
खास बातें

पाकिस्तान की सियासत में देर रात काफी उठापटक हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से बचने के लिए संसद के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर ने अपने पद तक से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रात करीब 12ः40 पर मतदान हुआ और विपक्ष के पक्ष में 174 वोट पड़े। इसी के साथ इमरान खान सत्ता से बाहर हो गए। संयुक्त विपक्ष ने शहबाज शरीफ को और इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शाह मोहम्मद कुरैशी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को विशेष सत्र के दौरान नए प्रधानमंत्री को चुना जाएगा। 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 172 मतों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Pakistan Political Crisis Live News and Updates: Imran Khan lost in no-confidence motion, Shahbaz Sharif become new PM
Imran Khan, Shahbaz sharif - फोटो : पीटीआई (फाइल)

लाइव अपडेट

01:44 AM, 11-Apr-2022

इमरान खान के समर्थकों ने उनके हटाने के खिलाफ पूरे पाकिस्तान में किया विरोध प्रदर्शन 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्यों ने रविवार को पाकिस्तान के कई शहरों में इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पीएम पद से हटाने के विरोध में रैलियां निकालीं। इस्लामाबाद, कराची, पेशावर, मलकंद, मुल्तान खानेवाल, खैबर, झांग और क्वेटा जैसे शहरों में विरोध रैलियों निकाली गईं, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।
01:31 AM, 11-Apr-2022

पाकिस्तान के राष्ट्रपति अल्वी ने इस्तीफा नहीं देने का फैसला किया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी इस्तीफा नहीं देंगे। मीडिया खबरों के अनुसार अल्वी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के नेतृत्व से सलाह मशविरा करने के बाद इस्तीफा नहीं देने का फैसला किया है। इमरान खान को शनिवार देर रात अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
01:30 AM, 11-Apr-2022

इमरान खान ने पाकिस्तानियों को धन्यवाद दिया।

इमरान ने ट्वीट में लिखा कि अमेरिकी समर्थन के उकसावे के बाद स्थानीय मीर जाफरों ने सत्ता में आने के लिए चाल चली। पाकिस्तान की आवाम ने इसका विरोध किया है। लोगों के समर्थन और भावनाओं के लिए सभी पाकिस्तानियों को धन्यवाद। इमरान ने कहा कि पाकिस्तानियों का विरोध दिखाता है कि उन्होंने इसे जोरदार तरीके से खारिज कर दिया है।
01:12 AM, 11-Apr-2022

नवाज शरीफ के लंदन स्थित आवास के बाहर पीटीआई समर्थकों ने किया प्रदर्शन

इमरान खान को विपक्षी दलों द्वारा रविवार को सत्ता से बाहर किए जाने के बाद लंदन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। लंदन में नवाज शरीफ के आवास एवेनफील्ड फ्लैट्स के बाहर इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई और पीएमएल-एन के समर्थकों के बीच टकराव भी हुआ। प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्तान का झंडा थामे पीटीआई कार्यकर्ताओं ने पीएम को हटाने के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच, पीएमएल-एन के समर्थक भी नवाज शरीफ के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एवेनफील्ड फ्लैट्स पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों समूहों के बीच स्थिति को नियंत्रित किया।
12:23 AM, 11-Apr-2022

शहबाज शरीफ के बेटे हमजा की सोमवार को धनशोधन मामले में विशेष अदालत के समक्ष पेशी संभव

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज सोमवार को धनशोधन मामले में विशेष अदालत के समक्ष पेश हो सकते हैं। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की विशेष अदालत ने चार अप्रैल को 14 अरब पाकिस्तानी रुपये के धनशोधन मामले में शहबाज और हमजा को आरोपित करने के लिए सोमवार (11 अप्रैल) को पेश होने को कहा था। शहबाज के वकील अमजद परवेज ने रविवार को बताया कि उनका मुवक्किल सोमवार को विशेष अदालत के समक्ष व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान करने के अनुरोध वाली अर्जी दायर करेगा।
09:29 PM, 10-Apr-2022

'पाक-चीन संबंधों के लिए शहबाज शरीफ इमरान से बेहतर'

चीन के आधिकारिक मीडिया ने पाकिस्तान के सियासी घटनाक्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि चीन और पाकिस्तान के संबंधों को लिए शहबाज शरीफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से बेहतर साबित हो सकते हैं। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने की संभावना है। चीन और पाकिस्तान के विश्लेषक मानते हैं कि आंतरिक सियासी बदलाव से दोनों देशों के मजबूत संबंधों पर असर नहीं पड़ने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 PM, 10-Apr-2022

शहबाज को चुनाव लड़ने की अनुमति मिली तो इस्तीफा देंगे सभी पीटीआई सांसद

सत्ता से बाहर हुए इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने एलान किया है कि अगर प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार शहबाज शरीफ को चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई तो पीटीआई के सभी सांसद सोमवार को इस्तीफा दे देंगे। यह एलान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद किया। उन्होंने कहा कि अगर शहबाज शरीफ के नामांकन दस्तावेजों पर हमारी आपत्तियों को नहीं सुना गया तो हम कल इस्तीफा दे देंगे।
07:40 PM, 10-Apr-2022

इमरान और पूर्व मंत्रियों को ईसीएल में डालने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व मंत्रियों के नामों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में शामिल करने और कथित धमकी वाले पत्र की जांच का निर्देश देने का अनुरोध करने वाले एक आवेदन पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। यह याचिका मौलवी इकबाल हैदर ने दाखिल की है। उन्होंने इमरान खान, फवाद चौधरी, शाह महमूद कुरैशी, कासिम सूरी और असज मजीज का नाम ईसीएल में रखने की मांग की है।
07:21 PM, 10-Apr-2022

लंदन में भिड़े नवाज और इमरान के समर्थक

इमरान खान की पाकिस्तान की सरकार से रवानगी होने और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की देश वापसी की अटकलों के बीच लंदन में दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच झड़प होने की जानकारी सामने आई है।
07:03 PM, 10-Apr-2022

छुट्टी पर गया शहबाज शरीफ के खिलाफ जांच रहा कर एफआईए अधिकारी

प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार शहबाज शरीफ के खिलाफ 14 अरब पाकिस्तानी रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहे संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) का एक शीर्ष अधिकारी इमरान खान के सरकार से बाहर होने के बाद अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर चला गया है। रविवार को एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार एफआईए-लाहौर के प्रमुख मोहम्मद रिजवान की 11 अप्रैल 2022 से छुट्टी पर जाने की अर्जी को स्वीकार कर लिया गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed