फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Imran Khan Arrest Live: इमरान की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने सही बताया; विरोध रैली में गोलीबारी, एक की मौत

Wed, 10 May 2023 04:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 May 2023 04:47 AM IST
खास बातें

Pakistan Imran Khan Arrested Live News in Hindi : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि उन्हें पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की गई है। इमरान जब अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, तभी उन्हें पाक रेंजर्स ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

विज्ञापन
Imran Khan Arrested News Live Updates Pak Rangers Capture Islamabad High Court, Imran Khan Arrest
Imran Khan - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:46 AM, 10-May-2023

इमरान का मेडिकल हुआ, आज कोर्ट में पेशी

पाकिस्तानी के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के ऑफिस में इमरान खान का मेडिकल परीक्षण किया गया। इसके लिए सात वरिष्ठ डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री को बुधवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
04:45 AM, 10-May-2023

आर्मी चीफ मुनीर ने बुलाई आपात बैठक

रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय पर हमले के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोर कमांडरों के अलावा कई बड़े सैन्य अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि सेना कानून-व्यवस्था को संभाल सकती है। साथ ही, सैन्य परिसरों पर हमला करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
04:09 AM, 10-May-2023

उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश

इमरान खान के समर्थकों के हंगामे के कारण पूरे देश में धारा 144 लागू कर दी गई है। सिंध को छोड़कर पाकिस्तान के तीन प्रांतों पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बीच, पाक मीडिया ने खबर दी है कि सरकार ने सेना को उपद्रवियों पर गोली चलाने का आदेश दिया है, लेकिन सेना धैर्य बनाए हुए है।
03:07 AM, 10-May-2023

पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस्लामाबाद न्यायिक परिसर में इकट्ठा होने का निर्देश

इस बीच पीटीआई ने इमरान खान की रिहाई तक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रखने पर जोर दिया है। साथ ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुधवार सुबह आठ बजे इस्लामाबाद न्यायिक परिसर में इकट्ठा होने का निर्देश दिया है। पीटीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'पार्टी नेतृत्व के अहम निर्देश: पीटीआई के वरिष्ठ नेता और इस्लामाबाद के कार्यकर्ता और समर्थक सुबह आठ बजे न्यायिक परिसर पहुंचेंगे। इमरान खान की रिहाई तक देशभर में चल रहे धरने और विरोध प्रदर्शन अपने-अपने स्थानों पर जारी रहेंगे।
01:45 AM, 10-May-2023

क्वेटा में विरोध रैली में गोलीबारी, पीटीआई कार्यकर्ता की मौत, छह अन्य घायल

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पुलिस की गोलीबारी में एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें छह पुलिसकर्मी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के विरोध में मुख्य क्वेटा एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया। इस दौरान फायरिंग की घटना हुई। पीटीआई नेता मुनीर बलूच ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है और घटना की जांच की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने दो पुलिस वाहनों को जला दिया और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने इमरान खान के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कराची के नर्सरी इलाके में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
12:39 AM, 10-May-2023

इमरान खान की गिरफ्तारी पर अमेरिका की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि अमेरिका किसी एक नेता या पार्टी बनाम अन्य के विवाद पर कोई रुख नहीं रखता है। हम दुनिया भर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:51 PM, 09-May-2023

बुधवार को बंद रहेंगे सभी निजी स्कूल

पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भारी विरोध को देखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने बुधवार को देशभर में सभी निजी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। पीटीआई के कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। देशभर में जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं।
10:32 PM, 09-May-2023
कोर्ट ने खारिज की गिरफ्तारी को गैरकानूनी ठहराने से जुड़ी यचिका
इमरान खान की गिरफ्तारी को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सही बताया। कोर्ट ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी ठहराने से जुड़ी यचिका खारिज कर दी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक ने फवाद चौधरी, सैफुल्ला नियाजी, फैसल चौधरी, नईम हैदर, अली बुखारी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही गृह सचिव और आईजी इस्लामाबाद को अवमानना नोटिस जारी किया।
10:14 PM, 09-May-2023
गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले इमरान को कई मामलों में मिली थी जमानत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अर्द्धसैनिक बलों द्वारा इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में गिरफ्तार किये जाने से कुछ घंटे पहले मंगलवार को एक आतंकवाद रोधी अदालत ने कई मामलों में उनकी अंतरिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। इमरान खान अभी देश भर में 121 मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें राजद्रोह, आतंकवाद, ईशनिंदा और हिंसा भड़काने के आरोप शामिल हैं।
09:02 PM, 09-May-2023
भारत ने बनाई पैनी नजर
भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तान के हालात पर वहां की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। रक्षा सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed