फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan Poll Result Live: सरकार गठन पर अनिश्चितता बरकरार, इमरान समर्थित नेता नवाज की पार्टी में गए

Sun, 11 Feb 2024 11:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 Feb 2024 11:57 PM IST
खास बातें

Pakistan Poll Result 2024 : पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनना लगभग तय हो गया है। शनिवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने नवाज शरीफ के गठबंधन सरकार बनाने के आग्रह का समर्थन किया। वहीं, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक-काकड़ ने भी गठबंधन सरकार बनने की उम्मीद जताई है। नवाज ने शुक्रवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों से गठबंधन सरकार बनाने की अपील की थी। सेना के समर्थन के बाद माना जा रहा है कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ की पार्टी (पीएम-एल-एन) गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी।

विज्ञापन
Pakistan Election Result Update: Imran Khan, PTI to hold Nationwide Protest Today amid Delay in Poll Results
पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:56 PM, 11-Feb-2024
पीएमएल-एन के साथ आया इमरान खान समर्थित पहला उम्मीदवार
पीपीपी से मिलकर गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार पीएमएल-एन को अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार का समर्थन भी मिल गया है। पीटीआई समर्थित उम्मीदवार वसीम कादिर नवाज की बेटी मरियम नवाज से मिलने के बाद पीएमल-एन में शामिल हो गए।
11:01 PM, 11-Feb-2024

इमरान समर्थित निर्दलीय नेता नवाज के खेमे में गए

राजनीतिक अनिश्चिततता के बीच नवाज शरीफ की पार्टी ने दावा कि इमरान खान की पार्टी- पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार वसीम कादिर, उनके दल- पीएमएल-एन में शामिल हो गए हैं। एक अन्य अहम घटनाक्रम में पीटीआई के बैरिस्टर गोहर ने कहा, संसद में समाधान निकालना होगा।
विज्ञापन
10:11 PM, 11-Feb-2024

पूर्व राष्ट्रपति की पार्टी ने ईसीपी की तरफ से हो रही देरी पर सवाल उठाए

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पार्टी- पीपीपी-पी के पूर्व सीनेटर ने चुनाव आयोग (ECP) से गंभीर सवाल पूछे हैं। पार्टी नेता फरहतुल्लाह बाबर ने वेबसाइट पर फॉर्म 45, 47 अपलोड करने में ईसीपी की तरफ से हो रही देरी पर सवाल उठाए। 
09:27 PM, 11-Feb-2024

नवाज शरीफ की पार्टी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार, धांधली के आरोप बेबुनियाद

चुनाव परिणाम में धांधली के आरोपों के बीच पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी ने कानूनी लड़ाई के लिए तैयार होने की बात कही है। पार्टी नेता आजम नजीर तरार ने कहा, पीएमएल-एन धांधली के आरोपों का अदालत में मुकाबला करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी भी एक पार्टी के पास स्वतंत्र रूप से सरकार बनाने का जनादेश नहीं है। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) निष्पक्ष है और धांधली के आरोप बेबुनियाद हैं।
07:38 PM, 11-Feb-2024

बिलावल भुट्टो पीएम पद न मिलने की सूरत में विपक्ष में बैठें: पार्टी नेता

पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल के समर्थकों में पाकिस्तान के फैसल करीम कुंडी भी हैं। उन्होंने कहा है कि अगर बिलावल को प्रधानमंत्री पद नहीं मिलता है तो उन्हें विपक्ष में बैठना स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने पीपीपी-पी के केंद्रीय सचिव की हैसियत से बिलावल को अपनी पार्टी की प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की अपील की।
07:17 PM, 11-Feb-2024

चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बीच राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का संदेश

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी (फाइल) - फोटो : Social Media
चुनाव परिणाम के इंतजार के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने देश की जनता, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया। राष्ट्रपति ने कहा, 'युवा विशेष उल्लेख के पात्र हैं। मैं मतदान प्रक्रिया में शांतिपूर्ण ढंग से भाग लेकर देश की कमान संभालने का निर्णय लेने के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं।

एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा, 'उन्होंने लोकतंत्र में अपना विश्वास जताया है।' उन्होंने कहा कि गंभीर वित्तीय संकट से बाहर आने, कठिन निर्णय लेने और अतीत की कड़वाहट को दूर करने" के लिए 'सच्चा जनादेश' बेहद जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
06:21 PM, 11-Feb-2024

सरकार गठन के लिए सहमति पर सस्पेंस बरकरार

पाकिस्तान में चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की एक तस्वीर () - फोटो : ANI
पाकिस्तान में चुनाव परिणाम के इंतजार के बीच मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम)-पाकिस्तान के संयोजक खालिद मकबूल ने कहा, पीएमएल-एन प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान अगली सरकार बनाने के बारे में कोई बातचीत नहीं हुई। कराची में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्दीकी ने कहा, चुनाव परिणाम के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। सभी दलों को देश को संकट से बाहर निकालने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा, स्थिर लोकतंत्र सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा, सरकार गठन को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। सिद्दीकी ने कहा, एमक्यूएम को सरकार में कोई हिस्सेदारी मिलेगी या नहीं, अभी इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

सिद्दीकी की टिप्पणी पीएमएल-एन की तरफ से जारी बयान के तुरंत बाद कहा गया था कि दोनों पार्टियों के बीच सरकार गठन के लिए 'सैद्धांतिक समझौता हो चुका है। नवाज शरीफ की पार्टी के मुताबिक 'हम देश और जनता के हित में मिलकर काम करेंगे।'
02:19 PM, 11-Feb-2024
ऐसे रहे नतीजे
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने 265 सीटों में से 264 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एनए 88 का परिणाम धोखाधड़ी की शिकायतों के कारण रोक दिया गया था। एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब तक नतीजों में  जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को नेशनल असेंबली में 101 सीटें मिली हैं। नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 75 सीटें मिलीं। बिलावल जरदारी भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 54 सीटें मिलीं।  मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को 17 सीटें मिलीं। बाकी 12 सीटों पर अन्य छोटी पार्टियों ने जीत हासिल की। सरकार बनाने के लिए एक पार्टी को  265 सीटों में से 133 सीटें जीतनी होंगी।
11:35 AM, 11-Feb-2024
कई मतदान स्थलों पर फिर से चुनाव
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने मतदान सामग्री छीनने और नुकसान पहुंचाने की शिकायतों के बाद देशभर में विभिन्न मतदान स्थलों पर फिर से चुनाव कराने के आदेश जारी किए। 
यहां फिर से चुनाव
  • NA-88 खुशाब-II (पंजाब)- 26 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान होगा
  • पीएस-18 घोटकी-I (सिन्ह)-  दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा
  • PK-90 कोहाट-I (खैबर पख्तूनख्वा)-  25 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा
10:40 AM, 11-Feb-2024
चुनाव में धांधली के खिलाफ रैली में गोलीबारी, पूर्व विधायक घायल
खैबर-पख्तूनख्वा की एक अन्य घटना में चुनाव धांधली के खिलाफ रैली निकालने के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस झड़प में एक पूर्व विधायक मोहसिन दावर अपने समर्थकों के साथ घायल हो गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed