Pakistan Poll Result Live:आसिफ अली जरदारी-नवाज शरीफ के बीच बैठक; दोनों के बीच सरकार बनाने पर मंथन
{"_id":"65c6e010fe6be540990e47aa","slug":"pakistan-election-result-2024-live-updates-nawaz-sharif-imran-khan-hung-govt-winner-list-today-news-in-hindi-2024-02-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Pakistan Poll Result Live:आसिफ अली जरदारी-नवाज शरीफ के बीच बैठक; दोनों के बीच सरकार बनाने पर मंथन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sat, 10 Feb 2024 02:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:51 PM IST
खास बातें
Pakistan Election Results 2024 Live News Updates: पाकिस्तान में अब तक नेशनल असेंबली की 265 में से 244 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इनमें से 96 सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग की ओर से परिणाम घोषित करने में देरी करने पर चुनाव में धांधली के आरोप लगाए गए हैं। मतगणना अब भी जारी है। देश में गुरुवार को चुनाव धांधली के आरोप, छिटपुट हिंसा और मोबाइल इंटरनेट बंद रहने के बीच कराए गए थे।
विज्ञापन
Imran Khan
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:33 PM, 10-Feb-2024
पीएमएलएन के एक नेता ने कहा कि आसिफ अली जरदारी और नवाज शरीफ ने बैठक की, जिसमें दोनों ने इस्लामाबाद में गठबंधन सरकार बनाने पर चर्चा की। बिलावल और जरदारी ने पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी के आवास पर शहबाज से अलग से मुलाकात की।
08:32 PM, 10-Feb-2024
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव में नेशनल असेंबली में 100 सीटों का बड़ा हिस्सा जीत लिया। इमरान खान की पार्टी पहले ही चुनाव में जीत का दावा कर चुकी है।
विज्ञापन
08:31 PM, 10-Feb-2024
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को देश के ध्रुवीकृत राजनीतिक नेतृत्व से "सभी लोकतांत्रिक ताकतों की एकीकृत सरकार" बनाने का आग्रह किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अपने प्रतिद्वंद्वियों से मदद करने की अपील का समर्थन किया। आम चुनावों के बाद गठबंधन सरकार बनाने से त्रिशंकु संसद बनती दिखाई दे रहा है।
05:59 PM, 10-Feb-2024
पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को एकीकृत सरकार का आह्वान किया और राजनीतिक नेतृत्व से निजी हितों से ऊपर उठने और शासन करने और लोगों की सेवा करने में प्रयासों में तालमेल बिठाने का आग्रह किया। गौरतलब है कि आम चुनाव के लिए मतदान होने के दो दिन बाद देश त्रिशंकु संसद की ओर बढ़ रहा। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 73 सीटें जीतीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 54 सीटें, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने 17 सीटें जीतीं और अन्य सीटें छोटी पार्टियों के पास गईं।
05:54 PM, 10-Feb-2024
स्वतंत्र पर्यवेक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में अस्पष्ट पहलुओं को किया उजागर
पाकिस्तान चुनावों की निगरानी करने वाले एक स्वतंत्र निगरानी निकाय ने शनिवार को हाल ही में हुए चुनावों में विभिन्न अस्पष्ट पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिसमें 29 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर पर्यवेक्षकों को फॉर्म 45 प्रदान करने में पीठासीन अधिकारियों की विफलता का उल्लेख किया गया। फ्री एंड फेयर इलेक्शन नेटवर्क (एफएएफईएन) के प्रवक्ता मुसर्रत कादिम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव पर प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 29 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर आवश्यकतानुसार फॉर्म 45 की प्रतियां प्रदर्शित करने में विफलता एक उल्लेखनीय गलती थी।
02:51 PM, 10-Feb-2024
इमरान खान की पार्टी ने पीपीपी, पीएमएल-एन के साथ गठबंधन से इनकार किया
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ गठबंधन करने से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने बलबूते संघीय सरकार बनाने की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:11 AM, 10-Feb-2024
निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 99 सीट जीतीं
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अनुसार, नेशनल असेंबली की 250 सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है और निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 99 सीट जीती हैं। इनमें से अधिकतर उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) द्वारा समर्थित हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 71, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 53 सीट और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट ने 17 सीट पर जीत हासिल की है।
11:11 AM, 10-Feb-2024
किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के आसार
पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद धीमी गति से जारी मतगणना की प्रक्रिया शनिवार को पूरी होने के करीब है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत मिलता प्रतीत नहीं हो रहा और नकदी संकट से जूझ रहे देश में राजनीतिक स्थिरता अब भी पूरा न होने वाला सपना लग रही है। आम चुनावों के लिए मतदान गुरुवार शाम पांच बजे समाप्त हुआ था और इसके तुरंत बाद मतों की गणना शुरू हो गई। उम्मीद थी कि मतगणना के परिणाम शुक्रवार सुबह तक उपलब्ध हो जाएंगे लेकिन परिणाम की घोषणा में देरी के बाद मतों में हेर-फेर किए जाने की आशंका को बल मिला।

10:23 AM, 10-Feb-2024
पीपीपी और पीएमएल-एन गठबंधन सरकार बनाने पर सहमत
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) केंद्र और पंजाब में गठबंधन सरकार बनाने पर सहमत हो गए हैं। यह खबर पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ की ओर से पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात के बाद सामने आई है। शहबाज ने पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी के आवास पर पीपीपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि शहबाज ने जरदारी के साथ भविष्य में सरकार गठन पर चर्चा की और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ का संदेश भी दिया। शहबाज ने दोनों पीपीपी नेताओं से पाकिस्तान में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता के लिए पीएमएल-एन नेतृत्व के साथ बैठने को कहा।
सूत्रों ने दावा किया कि जरदारी और शहबाज पंजाब और केंद्र में सरकार बनाने पर सहमत हुए हैं। दोनों पार्टियां अगली बैठक में अपने-अपने विचार पेश करेंगी और सत्ता-बंटवारे के फार्मूले के संबंध में सभी मामलों को अंतिम रूप देंगी कि कौन कौन सा पद संभालेगा? बैठक 45 मिनट तक चली।

08:09 AM, 10-Feb-2024
ये है नेशनल असेंबली का समीकरण
नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 266 पर ही मतदान कराया जाता है, लेकिन बाजौर में, हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के बाद वहां मतदान स्थगित कर दिया गया था। अन्य 60 सीट महिलाओं के लिए और 10 सीट अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं, और ये जीतने वाले दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर आवंटित की जाती हैं। नई सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीट में से 133 सीट जीतनी होंगी।