फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nepal Protest Live: नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया उपद्रव; हालात पर काबू पाने के लिए सेना तैयार

Tue, 09 Sep 2025 10:35 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 09 Sep 2025 10:35 PM IST
खास बातें

Gen Z Protest in Nepal Today News Live:  नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे एक दिन पहले युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Nepal Gen Z Protest Live Updates Social Media Ban Kathmandu News in Hindi
सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नेपाल में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:34 PM, 09-Sep-2025

हिंसक प्रदर्शनों के बीच नेपाल सेना सख्त, प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर सख्त रुख अपनाया है। सेना ने कहा कि कुछ समूह मौजूदा हालात का गलत फायदा उठाकर लूटपाट, आगजनी और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे रोकने के लिए नेपाल आर्मी और सभी सुरक्षा एजेंसियां नौ सितंबर की रात 10 बजे से सख्ती से तैनात रहेंगी। सेना ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी गतिविधियां नहीं रुकीं, तो सुरक्षाबलों की मुख्य जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बहाल करने और जनता व संपत्तियों की सुरक्षा होगी। बयान में कहा गया कि यह कदम नेपाल और नेपाली नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है। साथ ही पूरे देश से सहयोग की अपील की गई है। सेना ने साफ किया कि हालात की लगातार समीक्षा होगी और आवश्यकता पड़ने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
 
10:00 PM, 09-Sep-2025

नेपाल संकट पर चीन की चुप्पी, ओली के इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल

नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे और राजनीतिक वर्ग के खिलाफ छात्रों के हिंसक आंदोलन पर चीन ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ओली को लंबे समय से चीन समर्थक नेता माना जाता है। मंगलवार को उन्होंने भारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के आवास, राजनीतिक दलों के दफ्तर और संसद भवन पर हमले किए। एक दिन पहले ही पुलिस कार्रवाई में कई लोगों की मौत हुई थी। चीन की चुप्पी नेपाल के बदलते राजनीतिक समीकरणों पर और सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
09:21 PM, 09-Sep-2025

देश छोड़ दुबई भाग सकते हैं नेपाल के पीएम ओली- बोले पूर्व राजनयिक सुखदेव मुनी

पूर्व राजनयिक सुखदेव मुनी ने नेपाल की मौजूदा स्थिति को अराजक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली देश छोड़कर दुबई जा सकते हैं और सरकार लगभग गिर चुकी है। संसद, राष्ट्रपति का पैतृक घर और प्रधानमंत्री आवास तक जलाए जाने पर उन्होंने चिंता जताई। मुनी ने कहा कि अंतरिम प्रबंधन में मेयर बालन शाह को शामिल करने की चर्चा है, जिनकी ईमानदार और स्वतंत्र छवि जनता के बीच मजबूत है, लेकिन उनके सामने बड़ी चुनौतियां होंगी।
07:22 PM, 09-Sep-2025

काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने कांतिपुर टीवी मुख्यालय को किया आग के हवाले

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच काठमांडू स्थित प्रमुख मीडिया संस्थान कांतिपुर टीवी के मुख्यालय में आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत से धुआं और लपटें उठती हुई दिखाई दीं। यह घटना ऐसे समय हुई है जब प्रदर्शनकारी सरकारी दफ्तरों और नेताओं के घरों को निशाना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि आगजनी प्रदर्शनकारियों की तोड़फोड़ के कारण हुई। अभी तक जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 
04:58 PM, 09-Sep-2025
प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगाई
काठमांडू में मंगलवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने आज दोपहर इस्तीफा दे दिया था। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। 
04:57 PM, 09-Sep-2025
काठमांडू में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "जनरेशन-जी के प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी है। कल नेपाल पुलिस के जवानों ने कम से कम 19 छात्रों की हत्या कर दी थी। यह विरोध सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण नहीं है, बल्कि हम इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि हमें एक युवा नेता चाहिए। हम बदलाव चाहते हैं। जनरेशन-जी एक युवा नेता की माँग कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:54 PM, 09-Sep-2025
भारत ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत के नागरिकों को नेपाल की स्थिति स्थिर होने तक यात्रा स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
 
04:25 PM, 09-Sep-2025
रबि लामिछाने जेल से रिहा
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने को मंगलवार दोपहर नक्खू जेल में प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए बाहर लाया गया है। यह भी बताया गया है कि उन्हें अन्य कैदियों की सुरक्षा के लिए रिहा किया गया है। सहकारी बचत घोटाले के आरोप में लामिछाने जेल में बंद थे। आरएसपी के केंद्रीय सदस्य क्रांतिशिखा धीतल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में भीड़ को संबोधित करते दिख रहे हैं। 
 
04:10 PM, 09-Sep-2025
पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पर भीड़ ने किया हमला, हुए जख्मी
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व पीएम भी घायल हुए हैं। हमले में जख्मी हुए शेर बहादुर को सेना ने बचाया है। 
03:06 PM, 09-Sep-2025
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने इस्तीफे का पत्र राष्ट्रपति को सौंप दिया है। बता दें कि जनरेशन जेड के उग्र प्रदर्शन के बीच पीएम ओली ने इस्तीफा दिया है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed