Israel-Hamas War LIVE: नेतन्याहू बोले- ISIS से भी बदतर हमास, गाजा के बिजली गुल; लेबनान से भी घुसपैठ की कोशिश
जहां इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा की मौत हुई है तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेना के वार से 900 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए अमेरिकी नागरिकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले अमेरिका ने 14 नागरिकों की मौत की पुष्टि की थी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि आतंकवाद को लेकर हमें बिल्कुल स्पष्ट होना होगा। इसकी कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा इस्राइल के साथ खड़ा रहेगा।
इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि चेक गणराज्य के विदेश मंत्री ने हमसे मुलाकात की। ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स ने उन परिवारों में से एक से मुलाकात की, जिन्हें आतंकवादियों ने 15 से अधिक घंटे तक अपने ही घर में बंधक बना रखा था। हम कल अमेरिकी सचिव ब्लिंकन की यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं।
80 वर्षीय हैम पेरी की बेटी को हमास ने गाजा में बंदी बना लिया था। उनके चंगुल से बचने के बाद नाओम पेरी ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे जब मेरे माता-पिता उठे तो हालात कुछ और थे। दर्जनों आतंकवादियों अंदर आ चुके थे। लोगों को मार रहे थे। उन्होंने मेरे उन दोस्तों को मार डाला, जिनके साथ मैं बड़ी हुई। जिन लोगों को मैं जानती हूं, उनमें से कम से कम एक परिवार के सदस्य की हत्या या अपहरण कर लिया गया। घर जला दिए गए। 350 सदस्यों में से 20 से अधिक की हत्या कर दी गई और 80 अब भी लापता हैं। संभवतः उनका अपहरण कर लिया गया है। उनमें से 24 बुजुर्ग हैं। उनमें 15 बच्चे, छोटे बच्चे और शिशु हैं। मेरे अपने पिता हैम पेरी 80 वर्ष के हैं। उन्होंने आतंकवादी को दूर धकेलने की कोशिश की और मेरी मां को बचाया। मेरी मां ने छिपकर अपनी जान बचाई, जब आतंकवादी मेरे पिता को ले गए।
#WATCH | Israel-Palestine conflict | The Daughter of 80-year-old Haim Peri who was kidnapped by Hamas to Gaza, Naom Peri says, "...Saturday morning at around 7 am they (parents) woke up into different situations, dozens of terrorists entered and butchered the residents...They… pic.twitter.com/sTM5osFUXZ
— ANI (@ANI) October 11, 2023
यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली इस्राइल यात्रा के दौरान सायरन बजने पर अपनी जान बचाकर सुरक्षित जगह पर आश्रय लेना पड़ा।
#WATCH | Foreign Secretary of the United Kingdom James Cleverly takes shelter as siren goes off during Israel visit
— ANI (@ANI) October 11, 2023
(Video source - Israel Ministry of Foreign Affairs) pic.twitter.com/sZOMgikSRJ
लेबनान की ओर से भी इस्राइली हवाई क्षेत्र में संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश की जारी है। इस्राइली सेना ने का इसका दावा किया है। बताया जा रहा है कि इस्राइल अब दोतरफा वार झेल रहा है। उसकी सेना ने दोनों ओर करारा जवाब देना शुरू कर दिया है। खबर यह भी है कि इस्राइल ने वेस्ट बैंक पर भी धावा बोल दिया है।
इस्राइली होमफ्रंट कमांड ने उत्तरी शहर मालोट-तरशिहा के निवासियों को संभावित घुसपैठ की चेतावनी देते हुए घर पर रहने, दरवाजे बंद करने को कहा। उत्तरी इस्राइल में सायरन बज रहे हैं। फिलहाल हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
हमास से लड़ने के लिए इस्राइल ने पक्ष और विपक्ष को मिलाकर बुधवार को एक आपातकालीन साझा सरकार का गठन किया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पूर्व रक्षा मंत्री व मध्यमार्गी विपक्षी दल के नेता बेनी गैंट्ज के साथ बैठक में साझा सरकार बनाने पर सहमति जताई जो पूरी तरह से युद्ध पर ध्यान केंद्रित करेगी। गैंट्ज की नेशनल यूनिटी पार्टी की तरफ से जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई है। यह सरकार ऐसे समय में बनी है जबकि, हमास की सैन्य शाखा अल कासम ब्रिगेड ने दावा किया है कि उसके लड़ाके अभी इस्राइल के अंदर बने हुए हैं और लड़ाई जारी रखे हैं।
इस्राइली वालिंटियर उन परिवारों और सैनिकों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं, जो हमास के हमलों से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सडेरोट में सहायता के लिए जरूरी सामान वितरित किए।
नेपाल सरकार ने युद्ध में फंसे अपने करीब 250 छात्रों को वापस लाने के लिए नेपाल एयरलाइंस के विमान को भेजने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सेवा लम्साल ने बताया कि नेपाल एयरलाइंस का विमान बुधवार देर रात दो बजे काठमांडू से यरुशलम के लिए उड़ान भरेगा और 288 नेपाली छात्रों को वापस लाएगा, जिन्होंने इस्राइल स्थित नेपाली दूतावास में अपना पंजीकरण कराया है और सुरक्षित वापसी की इच्छा जताई है। नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सउद भी उसी विमान में सवार होंगे। हालांकि, हमास द्वारा गत शनिवार को किए गए हमले में मारे गए 10 नेपाली छात्रों के शव विमान से नहीं लाए जाएंगे।
लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इस्राइल में संघर्ष को बढ़ाने को लेकर चेतावनी दी है। मामले की जानकारी रखने वाले कई अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह चेतावनी युद्ध के संभावित विस्तार को रोकने के लिए अमेरिकी सैन्य संपत्तियों की तैनाती के बाद दी गई है।