Israel Hamas War LIVE: भारत ने फलस्तीन भेजी राहत सामग्री; गाजा सीमा पर मर्कवा टैंक सहित इस्राइली सैनिक तैनात
{"_id":"6534aa96f46ac369640f0a46","slug":"israel-hamas-war-live-news-and-updates-gaza-west-bank-palestine-conflict-hezbollah-us-arms-iran-middle-east-2023-10-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War LIVE: भारत ने फलस्तीन भेजी राहत सामग्री; गाजा सीमा पर मर्कवा टैंक सहित इस्राइली सैनिक तैनात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mon, 23 Oct 2023 03:04 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 23 Oct 2023 03:04 AM IST
खास बातें
Israel Hamas War news LIVE: इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 16 दिन हो चुके हैं। जहां इस्राइल में मौतों का आंकड़ा 1400 के पार है, वहीं गाजा पट्टी में अब तक 4469 की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल ने गाजा पट्टी के साथ-साथ वेस्ट बैंक पर भी हमला बोला है। शनिवार देर रात इस्राइली सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन में मौजूद एक मस्जिद को निशाना बनाया। इस्राइली डिफेंस फोर्सेज के मुताबिक, मस्जिद परिसर का एक हिस्सा आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहा था। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इस बीच हिज्बुल्ला की ओर से बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को इस्राइल को मुहैया कराने का फैसला किया है। पढ़ें सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
इस्राइल ने वेस्ट बैंक की अल-अंसार मस्जिद के करीब किया हमला।
- फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
02:57 AM, 23-Oct-2023
इस्राइली प्रधानमंत्री की बैठक
इस्राइल पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ सुरक्षा प्रतिष्ठान के अधिकारियों के साथ तेल अवीव में बैठक कर रहे हैं। इस दौरान वे सुरक्षा कार्यों का मूल्याकंन भी करेंगे।
11:46 PM, 22-Oct-2023
ऑपरेशन अजय के तहत भारत पहुंची छठीं फ्लाइट
ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल में फंसे भारतीयों को लेकर छठीं फ्लाइट भारत पहुंच गई। छठीं फ्लाइट में कुल 143 यात्री शामिल थे। बता दें, इस फ्लाइट दो नेपाली नागरिक भी भारत पहुंचे हैं। इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने हवाईअड्डे पर यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
09:36 PM, 22-Oct-2023
मिस्र की एक चौकी पर हमला टैंक से गलती से हमला
इस्राइल रक्षा बल का एक टैंक ने दुर्घटनावश केरेम शालोम के क्षेत्र में सीमा से सटे मिस्र की एक चौकी पर हमला हो गया। इस्राइली सेना ने इसके लिए माफी मांगी है। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने ट्वीट किया कि थोड़ी देर पहले एक आईडीएफ टैंक ने गलती से गोलीबारी की और केरेम शालोम के क्षेत्र में सीमा से सटे मिस्र की एक चौकी पर हमला कर दिया। घटना की जांच की जा रही है और विवरण की समीक्षा की जा रही है। आईडीएफ घटना को लेकर दुख व्यक्त करता है।

08:09 PM, 22-Oct-2023
17 ट्रकों का एक काफिला गाजा पहुंचा
मिस्र की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फलस्तीनियों के लिए सहायता लेकर आ रहे 17 ट्रकों का एक काफिला गाजा में प्रवेश कर गया है।07:02 PM, 22-Oct-2023
फलस्तीन के लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता मिस्र पहुंची
फलस्तीन के लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता मिस्र पहुंच गई है। मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने फलस्तीन को आगे भेजने के लिए मिस्र के रेड क्रिसेंट को राहत सामग्री सौंपी। विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।
India's humanitarian aid for the people of Palestine arrives in Egypt. India's Ambassador to Egypt Ajit Gupte handed over the relief material to the Egyptian Red Crescent for onward transmission to Palestine: MEA pic.twitter.com/r6UOwiJBJl
— ANI (@ANI) October 22, 2023
06:56 PM, 22-Oct-2023
गाजा सीमा पर मर्कवा टैंक सहित इस्राइली सैनिक तैनात
दक्षिण इस्राइल में गाजा सीमा पर मर्कवा टैंक सहित इस्राइली सैनिक तैनात हैं।#WATCH | Israel: Amid the Israel-Hamas conflict, Merkava tanks and troops are positioned near the Gaza border in South Israel. pic.twitter.com/APtWvX8Ter
— ANI (@ANI) October 22, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
06:16 PM, 22-Oct-2023
इस्राइल में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव काठमांडू पहुंचे
इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव काठमांडू वापस लाए गए हैं। चारों छात्रों के शव हाल ही में उनकी पहचान और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इस्राइली सरकार द्वारा तेल अवीव में नेपाल के दूतावास को सौंप दिए गए थे। शनिवार सुबह वापस लाए गए शवों में दार्चुला के लोकेंद्र सिंह धामी और दीपेश राज बिस्सा के शव शामिल थे। कैलाली के नारायण प्रसादे न्यूपाने का पार्थिव शरीर शुक्रवार को लाया गया।
विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद के प्रेस समन्वयक केशव सऊद ने बताया कि कैलाली के आशीष चौधरी का शव शनिवार दोपहर यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। नेपाल सेना मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, सभी चार शवों को शनिवार को नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर से पश्चिमी नेपाल के धनगढ़ी ले जाया गया। बाकी छह शवों की पहचान और कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद के प्रेस समन्वयक केशव सऊद ने बताया कि कैलाली के आशीष चौधरी का शव शनिवार दोपहर यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। नेपाल सेना मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, सभी चार शवों को शनिवार को नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर से पश्चिमी नेपाल के धनगढ़ी ले जाया गया। बाकी छह शवों की पहचान और कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
06:16 PM, 22-Oct-2023
दो नेपालियों समेत 143 यात्रियों को लेकर इस्राइल से रवाना हुआ विमान
इस्राइल छोड़ने के इच्छुक दो नेपाली नागरिकों और चार बच्चों समेत 143 लोगों को लेकर 'ऑपरेशन अजय' के तहत एक विशेष विमान रविवार को भारत के लिए रवाना हुआ। सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइली शहरों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद 12 अक्तूबर को भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत यह छठी उड़ान है। सूत्रों के मुताबिक, विमान में दो नेपाली नागरिकों और चार शिशुओं समेत 143 लोग सवार हैं।
पिछले मंगलवार को 18 नेपाली नागरिकों को विशेष विमान से लाया गया था। अब तक कुल पांच विशेष विमान बच्चों समेत लगभग 1,200 यात्रियों को तेल अवीव से दिल्ली ला चुके हैं। हमास के हमले के बाद गाजा पर इजराइल के जवाबी हमलों में बच्चों समेत लगभग 4,400 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस्राइल में कम से कम 1,400 इजराइलियों और विदेशी नागरिकों की मौत हुई है।
पिछले मंगलवार को 18 नेपाली नागरिकों को विशेष विमान से लाया गया था। अब तक कुल पांच विशेष विमान बच्चों समेत लगभग 1,200 यात्रियों को तेल अवीव से दिल्ली ला चुके हैं। हमास के हमले के बाद गाजा पर इजराइल के जवाबी हमलों में बच्चों समेत लगभग 4,400 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस्राइल में कम से कम 1,400 इजराइलियों और विदेशी नागरिकों की मौत हुई है।
05:08 PM, 22-Oct-2023
भारतीय नागरिकों को लेकर छठी उड़ान इस्राइल के तेल अवीव से रवाना
भारतीय नागरिकों को लेकर छठी उड़ान इस्राइल के तेल अवीव से रवाना हो चुकी है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है।02:23 PM, 22-Oct-2023