फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel Hamas War LIVE: इस्राइल ने गाजा में संघर्ष विराम के आह्वान को किया खारिज, कहा- हमास से कोई समझौता नहीं

Wed, 25 Oct 2023 03:29 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 25 Oct 2023 03:29 AM IST
खास बातें

Israel Hamas War LIVE news and updates: इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। आज 18वां दिन होने जा रहा है। दोनों ही तरफ से अब तक किए गए हमलों में मौतों का आंकड़ा अब साढ़े छह हजार के पार चला गया है। जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1400 की जान गई है, वहीं गाजा पट्टी पर इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में मौतों का आंकड़ा 5000 के पार जा चुका है। संघर्ष के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इस्राइल के तेल अवीव पहुंचे हैं। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े अपडेट्स...

विज्ञापन
Israel Hamas War LIVE news and updates French President Emmanuel Macron arrives in Tel Aviv
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रभावित फ्रांसीसी नागरिकों के परिवारों से मुलाकात की - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:18 AM, 25-Oct-2023

इस्राइल ने सीरिया में सैन्य ढांचे पर किया हमला

इस्राइल पर दागे गए रॉकेट के जवाब में इस्राइली सेना ने सीरिया में हवाई हमला किया। इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मंगलवार को सीरिया से इस्राइल की ओर रॉकेट दागे गए। इसके जवाब में आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने सीरियाई सेना से संबंधित सैन्य बुनियादी ढांचे और मोर्टार लॉन्चर पर हमला किया। 
03:29 AM, 25-Oct-2023

बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर तेल अवीव में प्रदर्शन

फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को तेल अवीव में सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली और इस्राइली सरकार से बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लापता और बंधक बनाए गए लोगों की तस्वीरें थीं और लिखा था- इन्हें तत्काल रिहा कराया जाए।
विज्ञापन
02:55 AM, 25-Oct-2023

गाजा में अभी युद्धविराम से हमास को ही लाभ होगा: अमेरिका

व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस्राइल के पास अपनी रक्षा के लिए जरूरी हथियार और क्षमता हो। हम गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने के लिए भी प्रयास जारी रखेंगे। हम बंधकों और अमेरिकी लोगों को गाजा से निकालने का प्रयास जारी रखेंगे। किर्बी ने कहा कि हमारा मानना है कि गाजा में अभी युद्धविराम से हमास को ही लाभ होगा।
02:32 AM, 25-Oct-2023

इस्राइल ने गाजा में संघर्ष विराम के आह्वान को किया खारिज

इस्राइल ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की एक उच्च स्तरीय बैठक में यूएन प्रमुख, फलस्तीनियों और कई देशों के संघर्ष विराम के आह्वान को खारिज कर दिया और हमास को खत्म करने की फिर से कसम खाई। इस्राइल ने कहा कि गाजा में संघर्ष केवल उसका नहीं, बल्कि पूरी आजाद दुनिया का युद्ध है। इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने सात अक्तूबर के हमास के हमलों के जवाब में कार्रवाई को कम करने की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि शिशुओं की हत्या, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, उन्हें जलाने और एक बच्चे का सिर काटने के लिए क्या जवाबी कार्रवाई हो सकती है। कोहेन ने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति के साथ युद्धविराम के लिए कैसे सहमत हो सकते हैं, जिसने आपके अस्तित्व को खत्म करने की कसम खाई है 
11:53 PM, 24-Oct-2023

इराक में अमेरिकी सेना के शिविर पर रॉकेट दागे

अमेरिकी सैनियों को निशाना बनाकर इराक में ऐन अल-असद एयर बेस पर दो रॉकेट दागे गए। बगदाद के पश्चिम में स्थिति एयर बेस पर अमेरिकी और अन्य अंतरराष्ट्रीय बलों के जवानों के शिविर हैं। सूत्रों ने बताया कि एक रॉकेट बड़ा था और उसका लॉन्चर एयर बेस से करीब 50 किमी दूर दक्षिणपूर्व में पाया गया। इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
10:33 PM, 24-Oct-2023

UN में इस्राइल के विदेश मंत्री गरजे 

इस्राइल-गाजा संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा कि शनिवार 7 अक्तूबर पूरी स्वतंत्र दुनिया के लिए एक चेतावनी है। उग्रवाद और आतंक के खिलाफ एक चेतावनी है। उस पर अगले दिन हमास और इस्लामिक जिहाद के 1,500 से अधिक आतंकवादियों ने दक्षिण से इस्राइल में क्रूरतापूर्वक घुसपैठ की। 1400 से अधिक शिशुओं, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को मार डाला और 4000 से अधिक को घायल कर दिया। वे घर-घर गए, पूरे परिवारों और व्यक्तियों को बिस्तर पर मार डाला। महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया, उन्हें जिंदा जलाया गया। आप वहां नहीं गए हैं। आपने आभा नहीं देखी है या उसकी गंध नहीं ली है।  हमास इतिहास में आईएसआईएस से भी अधिक क्रूर नए नाजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:22 PM, 24-Oct-2023

ब्लिंकन बोले- आतंकवाद के सभी काम गैरकानूनी; मुंबई हमलों का भी किया जिक्र

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि आतंकवाद के सभी कार्य गैरकानूनी और अनुचित हैं। चाहे वे नैरोबी या बाली में लोगों को निशाना बनाएं, मुंबई, न्यूयॉर्क या किबुत्ज में लोगों को निशाना बनाएं। आईएसआईएस, बोको हराम, लश्कर ए तैयबा या हमास इन सभी के दहशतभरे काम अनुचित हैं। लोगों को उनके विश्वास, जातीयता, राष्ट्रीयता या कोई अन्य कारण के आधार पर निशाना बनाया जाए, यह ठीक नहीं है। इस परिषद की जिम्मेदारी उन सदस्य देशों की निंदा करने की है, जो हमास या ऐसे भयानक कृत्यों को अंजाम देने वाले किसी भी अन्य आतंकवादी समूह को हथियार देते हैं, धन देते हैं और प्रशिक्षित करते हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 7 अक्तूबर को हमास ने जिन 1,400 से अधिक लोगों की हत्या की, उनमें से 30 से अधिक संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के नागरिक थे। पीड़ितों में कम से कम 33 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं।
10:11 PM, 24-Oct-2023

तीन हमास कमांडर को मार गिराया

इस्राइल ने हमास कमांडर अब्द अल रहमान को मार गिराया। खलील महजाज और खलील तेथारी को भी इस्राइली सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया।
09:47 PM, 24-Oct-2023

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के इस्तीफे की मांग

संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत गिलाद एर्दान ने ट्वीट किया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव अब संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं। मैं उनसे तत्काल इस्तीफा देने की मांग करता हूं। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गाजा में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की मौतों को लेकर इस्राइल की आलोचना थी।
09:39 PM, 24-Oct-2023

फलस्तीन के विदेश मामलों के मंत्री ने कही यह बात

इस्राइल-गाजा संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फलस्तीन के विदेश मामलों के मंत्री रियाद अल-मलिकी ने कहा कि अभी जब प्रतिनिधि अपना भाषण दे रहे हैं, संघर्ष की वजह से 60 बच्चों सहित 150 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। दो सप्ताह में 5,700 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। इनमें 2,300 से अधिक बच्चे और 1,300 महिलाएं शामिल हैं। ऐसे इस्राइल सुरक्षित नहीं बनेगा। कोई भी हथियार, कोई गठबंधन इसकी सुरक्षा में योगदान नहीं देगा। हमारी आजादी साझा शांति और सुरक्षा की शर्त है। यह स्पष्ट होना चाहिए कि यह केवल गाजा पट्टी में फलस्तीनी लोगों के खिलाफ शुरू किए गए इस्राइली युद्ध को तत्काल समाप्त करके ही प्राप्त किया जा सकता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed