फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bangladesh Unrest: कोलकाता में बांग्ला पोक्खो का विरोध मार्च, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का लगाया आरोप

Sat, 20 Dec 2025 08:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 20 Dec 2025 08:08 PM IST
खास बातें

Bangladesh Violence Live Updates: इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी का शव शुक्रवार शाम सिंगापुर से ढाका पहुंचा था। आज उस्मान हादी का जनाजा थोड़ी ही देर में जातीय संसद भवन से निकलेगा। जनाजे में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हिंसा की आशंका को देखते हुए बांग्लादेश में आज अलर्ट है। वहीं हालात को देखते हुए भारतीय सीमा पर भी बीएसएफ अलर्ट है। 

विज्ञापन
Bangladesh Protest Live Updates Dhaka Violence Police Sharif Osman Hadi Muhammad Yunus Govt Shahbagh Fire
बांग्लादेश में हिंसा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:05 PM, 20-Dec-2025

कोलकाता में बांग्ला पोक्खो ने निकाला विरोध मार्च

बंगाली राष्ट्रवादी संगठन बांग्ला पोक्खो ने शनिवार को यहां बांग्लादेश उप उच्चायोग तक एक विरोध मार्च निकाला, जिसमें पड़ोसी देश में सांप्रदायिक ताकतों द्वारा हिंदुओं पर हमलों का आरोप लगाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दक्षिण कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग कार्यालय से कुछ दूरी पर रोक दिया। काले झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में सांप्रदायिकता और दक्षिणपंथी ताकतों के खिलाफ नारे लगाए, और आरोप लगाया कि वहां हिंदू बंगालियों पर हमले किए जा रहे हैं।

गुरुवार रात बांग्लादेश के कई हिस्सों में हमले और तोड़फोड़ हुई, जिसमें चट्टोग्राम में सहायक भारतीय उच्चायुक्त के आवास पर पत्थर फेंकना, प्रमुख अखबारों के कार्यालयों पर हमले और बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम में तोड़फोड़ शामिल है, यह सब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस द्वारा प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत की पुष्टि के तुरंत बाद हुआ।

अंतरिम सरकार ने एक्स पर एक बयान में कहा है कि बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को मैमनसिंह शहर में कथित ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और उसके शव को आग लगा दी। यह आरोप लगाते हुए कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं, बांग्ला पोक्खो के महासचिव गर्गा चटर्जी ने कहा, "दीपू दास की क्रूर हत्या दिखाती है कि बांग्लादेश एक हिंसक राष्ट्र बन गया है।" उन्होंने मांग की कि भारत सरकार तुरंत बांग्लादेश के साथ सभी व्यापारिक और राजनयिक संबंध तोड़ दे।
05:53 PM, 20-Dec-2025

बांग्लादेश में अशांति पर सीपीआईएम ने जताई चिंता

सीपीआई(एम) ने बांग्लादेश में हो रही अशांति पर गहरी चिंता जताई है। पार्टी ने कहा है कि वहां कुछ कट्टरपंथी ताकतें मीडिया संस्थानों और अल्पसंख्यकों पर हमले कर रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। सीपीआई(एम) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से तुरंत कार्रवाई करने और लोगों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। पार्टी ने बांग्लादेश के दो प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्थानों, छायानट और उदिची, पर हुए हमलों को निंदनीय बताया। उसका कहना है कि धार्मिक कट्टरपंथी समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटकर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे न सिर्फ बांग्लादेश बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।

सीपीआई(एम) ने कहा कि सीमा के दोनों ओर सांप्रदायिक ताकतें इस स्थिति का गलत फायदा उठा सकती हैं, इसलिए सामाजिक सौहार्द बनाए रखना बहुत जरूरी है। पार्टी को भरोसा है कि बांग्लादेश की जनता कठिन समय में भी एकजुट रहेगी और 1971 के मुक्ति संग्राम के मूल्यों को कायम रखेगी। साथ ही, पार्टी ने मांग की कि हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और देश में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं। इस बीच, युवा नेता शरीफ उस्मान हादी के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

विज्ञापन
04:03 PM, 20-Dec-2025

ढाका में सुपुर्द-ए-खाक किए गए उस्मान हादी

ढाका में उस्मान हादी के नमाज-ए-जनाजे के बाद उन्हें ढाका में ही दफन किया गया है। बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले एक जनसभा के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी और सिंगापुर में पांच दिन के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद बीते दिन उनका शव ढाका लाया गया था।
03:20 PM, 20-Dec-2025

हादी के नमाज ए जनाजा में शामिल हुए मोहम्मद यूनुस, माणिक मियां एवेन्यू पर उमड़ा जनसैलाब

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी छात्र नेता उस्मान हादी के नमाज ए जनाजा में शामिल हुए। इस दौरान सराकर के वरिष्ठ अधिकारी और हजारों लोग भी मौजूद रहे। हादी के बड़े भाई मौलाना डॉ. अबु बकर सिद्दीकी ने नमाज ए जनाजा का नेतृत्व किया। 
03:04 PM, 20-Dec-2025

माणिक मियां एवेन्यू में हजारों की भीड़ जमा

माणिक मियां एवेन्यू में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा है। हालात को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सेना की गाड़ियां पेट्रोलिंग कर रही हैं और भारी संख्या में पुलिस, रैपिड एक्शन बटालियन के जवान तैनात हैं। 
01:49 PM, 20-Dec-2025

हादी के जनाजे में उमड़ी भारी भीड़

उस्मान हादी के जनाजे को देखते हुए राजधानी ढाका में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है। जनाजे में भारी भीड़ इकट्ठा है और हिंसा की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:41 PM, 20-Dec-2025

मेमनसिंह में हिंदू युवक की हत्या के मामले में सात गिरफ्तार

मोहम्मद यूनुस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, मेमनसिंह  के वालुका तहसील में सनातन धर्म को मानने वाले दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर मौत के मामले में सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान मोहम्मद लिमन सरकार, मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद माणिक मिया, इरशाद अली, निजुमुद्दीन, आलमगीर हुसैन और मोहम्मद मिराज हुसैन शामिल हैं। 
 
12:58 PM, 20-Dec-2025

शशि थरूर ने बांग्लादेश के हालात पर जताई चिंता

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बांग्लादेश के हालात पर चिंता जाहिर की। उन्होंने लिखा, भीड़ द्वारा डेली स्टार न्यूज और प्रोथोम आलो अखबार पर हमला, सिर्फ एक हमला न होकर प्रेस की आजादी की हमला है और विविधता वाले समाज की नींव पर हमला है। खुलना और राजशाही में वीजा सेवाओं की जबरन बर्खास्तगी एक बड़ा झटका है। हिंसा का सीधा असर छात्रों, मरीजों और उन परिवारों पर पड़ा है, जो हिंसा के चलते प्रभावित हैं। 
12:19 PM, 20-Dec-2025

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा कड़ी की गई

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की तरफ से टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में हादी की मृत्यु की पुष्टि के बाद बांग्लादेश में तनाव फैल गया, जिसके चलते गुरुवार रात को व्यापक प्रदर्शन, हमले और तोड़फोड़ हुई। अधिकारी ने कहा, 'हमने गुरुवार रात को बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'

11:27 AM, 20-Dec-2025

उस्मान हादी के जनाजे में शामिल हो सकते हैं मोहम्मद यूनुस

छात्र नेता उस्मान हादी के जनाजे में बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी शामिल हो सकते हैं। मोहम्मद यूनुस ने उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा की निंदा की और इसके लिए उपद्रवी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed