फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

All Party Delegation: 'आतंकवाद का मूल विचार लोगों के मन में डर पैदा करना', वॉशिंगटन में बोले भारतीय सांसद

Thu, 05 Jun 2025 02:25 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Jun 2025 02:25 PM IST
खास बातें

भारत से मिस्र, अमेरिका व बेल्जियम गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने आतंकवाद से निपटने के लिए सभी देशों को अवगत कराते हुए पाकिस्तान की सीमा पार आतंकी पोषण की हरकतों का खुलासा किया। मिस्र में सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में जहां काहिरा में संवादात्मक सत्र में भारत के आतंक-रोधी रुख पर जोर दिया गया। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिकी राजनयिकों को भारत के सामने मौजूद आतंकी चुनौतियों की जानकारी दी गई। उधर, एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र के काहिरा में एक संवादात्मक सत्र में भारत-मिस्र के मजबूत संबंधों की उज्ज्वल संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख पर जोर देते हुए इस खतरे का मुकाबला करने में मिस्र की एकजुटता को उजागर किया। बेल्जियम में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भारत ने सामूहिक संकल्प दोहराया। इस खबर में पढ़ें भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे से जुड़ी तमाम अपडेट्स...
 

विज्ञापन
All Party Delegation Updates India expose pakistan Terrorism Pahalgam Attack Operation Sindoor
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : एक्स-@ShashiTharoor

लाइव अपडेट

11:18 PM, 05-Jun-2025
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के साथ अच्छी बैठक रही: थरूर
वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीतम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, हमारी अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। वो बहुत गर्मजोशी से मिले, उन्हें भारत दौरे की अच्छी यादें थीं। उन्होंने पहलगाम मामले में हमारे रुख का समर्थन किया और हमारी प्रतिक्रिया को सही बताया। इसके बाद हमने एआई जैसे क्षेत्रों में भविष्य में सहयोग पर भी बात की। पूरी बैठक सकारात्मक रही। हमने अपनी बात साफ रखी और उनकी तरफ से भी हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हमारे हिसाब से यह बेहतरीन बैठक रही। 
10:32 PM, 05-Jun-2025
पाकिस्तान एक आदतन अपराधी देश, आतंकवाद राज्य की नीति: तेजस्वी सूर्या
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने वॉशिंगटन में कहा, पाकिस्तान एक आदतन अपराधी है। आधुनिक इतिहास में कोई भी देश आतंकवाद को राज्य की नीति के रूप में हथियार नहीं बनाता। यह बात सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के लिए भी खासकर अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल भारत की लड़ाई नहीं है। 
 
विज्ञापन
10:29 PM, 05-Jun-2025
पाकिस्तान में आतंकियों को सेना से मिलती है मदद: आनंद शर्मा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में विदेश दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा, भारत के लिए सहानुभूति है और हमले की सभी देशों ने कड़ी निंदा की है। हमने यह मांग की कि पाकिस्तान की लगातार ऐसी गतिविधियों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक समुदाय को सख्त कदम उठाने चाहिए। पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है, जहां से आतंकियों को मदद और पाकिस्तानी सेना व आईएसआई से सुरक्षा मिलती है। उन्हें ऐसी किसी भी कोशिश से रोका जाना चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। दुनिया में कहीं भी होने वाले आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका साफ नजर आती है। हमें उम्मीद है कि इस घटना के बाद एक नई सोच बनेगी और पूरी दुनिया इस पर संवेदनशील होगी। भारत अपने प्रयास जारी रखेगा। यह बहुत ही शर्मनाक, दुखद और हैरान करने वाली बात है कि पाकिस्तान को यूएनएससी की आतंकवाद रोधी समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है। पाकिस्तान के पास न नैतिक अधिकार है और न ही विश्वसनीयता। इस पर फिर से विचार होना चाहिए। 

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा, यह लोकतंत्र की एक प्रक्रिया है। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरी विपक्षी पार्टी ने इसकी मांग की है। यह पहले भी हुआ है 1962, 1971 और कारगिल युद्ध के बाद भी। चर्चा होती रहती है और होनी भी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि भारत में आतंकवादी हमले और पाकिस्तान के भारत के खिलाफ किए गए कृत्यों के खिलाफ एकमत आवाज है। लेकिन जहां लोकतंत्र होता है, वहां अलग-अलग पार्टियां और विचारधाराएं होती हैं। लोकतंत्र में बातचीत होती रहती है। इसे इसी नजर से देखना चाहिए। इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। 
 
10:25 PM, 05-Jun-2025
कायर होते हैं आतंकवादी, आम लोगों को बनाते हैं निशाना: शशांक मणि
वॉशिंगटन में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, आतंकवादी वास्तव में कायर होते हैं, क्योंकि वे आम लोगों पर हमला करते हैं। इसलिए अगर हम उन्हें वहां तक पहुंचा दें, जहां उन्हें पता हो कि इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, तो धीरे-धीरे आतंकवाद कम हो जाएगा। 
10:23 PM, 05-Jun-2025
हमारी सहनशीलता को हल्के में न लें: शशि थरूर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वॉशिंगटन में कहा, "अगर पाकिस्तान हमें अकेला छोड़ दे, तो हम भी उन्हें खुशी-खुशी अकेला छोड़ देंगे। लेकिन अगर उन्होंने फिर से ऐसा कुछ होने दिया या जैसा इस बार लग रहा है, तो उन्हें जवाब मिलेगा। हम बहुत कड़ा जवाब देंगे... हमारा मकसद किसी देश या दुनिया को खत्म करना नहीं है। हम बस यह कहना चाहते हैं कि हमारी सहनशीलता को हल्के में न लें। 
02:18 PM, 05-Jun-2025

ब्रूसेल्स में मौजूद भारतीय प्रतिनिधिमंडल

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष और एशिया मामलों की प्रभारी क्रिस्टेल शाल्डेमोस से मुलाकात की। बेल्जियम के ब्रूसेल्स गए भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष ने हमारी बात सुनी... हमने उन्हें भारत में आतंकवाद की स्थिति से अवगत कराया... हमने उनसे विश्व सहायता के रूप में पाकिस्तान में आतंकी तंत्र को कुछ नुकसान पहुंचाने का अनुरोध किया है। हम भारत तथा मानवता एवं लोकतंत्र के प्रति उनके प्रेम से बहुत प्रभावित हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
12:23 PM, 05-Jun-2025

'आतंकवाद का मूल विचार लोगों के मन में डर पैदा करना'

वॉशिंगटन में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करते हुए भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, 'आतंकवाद का मूल विचार लोगों के मन में डर पैदा करना है और एक बार डर खत्म हो जाने पर, सुंदर चीजें घटित होती हैं। विकसित भारत के लिए हमारा मार्ग नागरिकों द्वारा संचालित होने वाला है। हम इसे नीचे से ऊपर की ओर करने जा रहे हैं। हम एक विधेयक ला रहे हैं जिससे अगली बार संसद में 33% महिला विधायक होंगी। हम क्षमा चाहते हैं कि इस टेबल पर कोई महिला प्रतिनिधि नहीं है। यह सब तभी हो सकता है जब लोगों के मन में कोई डर न हो।'
 
11:25 AM, 05-Jun-2025

आतंकवाद के खिलाफ दुनिया ने एक स्वर में किया समर्थन

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, 'प्रतिनिधिमंडलों का एक बहुत बड़ी विशेषता ये थी कि अधिकतर विपक्षी दलों के द्वारा, विपक्षी सांसदों के द्वारा नेतृत्व किया जा रहा था। हर ग्रुप में लगभग आधे लोग विपक्षी सांसद थे और दुनिया में एक बहुत बड़ा संदेश गया कि भारत के लोकतंत्र में सब दल एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। सबने कहा कि पाक प्रायोजित आतंकवाद अब और सहन नहीं होगा...जहां तक इस दौरे की बात है हमारी मुलाकात सब देशों के पूर्व पीएम, विदेश मंत्री, स्पीकर , सांसद, थिंक टैंक, मीडिया, आमजन लोगों से मुलाकात हुई। एक बात स्पष्ट थी आतंकवाद के खिलाफ दुनिया में एक स्वर में कहा जाता है जैसे भारत के सांसद कह रहे थे।'
 
11:01 AM, 05-Jun-2025

'पूरे विश्व में आतंकवादी संगठनों की पहचान करने की जरूरत'

भारत लौटने के बाद एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य टीडीपी सांसद लवू श्री कृष्ण देवरायलु ने कहा, 'न केवल पाकिस्तान में, बल्कि पूरे विश्व में आतंकवादी संगठनों की पहचान करने के लिए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता है, और इसलिए पाकिस्तान जैसे देश उचित परंपराओं के अनुसार कार्य करेंगे।'
08:32 AM, 05-Jun-2025

राहुल गांधी के बयान पर अमेरिका में क्या बोले थरूर

राहुल गांधी के हालिया बयान और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रति हमारे मन में बहुत सम्मान है। हम अपने लिए बस इतना ही कह सकते हैं कि हमने कभी किसी से मध्यस्थता करने के लिए नहीं कहा।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed