फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Afghanistan Crisis Live: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर भी तालिबान का कब्जा, देश छोड़कर ताजिकिस्तान पहुंचे अशरफ गनी

Mon, 16 Aug 2021 01:02 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 16 Aug 2021 01:02 AM IST
खास बातें

बीते कुछ महीनों से भीषण हिंसा का दौर देख रहे अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा हो गया है। सूत्रों के अनुसार देश की सत्ता तालिबान के हाथ में आ गई है और राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया है और वह ताजिकिस्तान पहुंचे हैं। उधर, तालिबान ने कहा है कि वह काबुल के कुछ हिस्सों में प्रवेश करने जा रहा है।  उसने इस दौरान नागरिकों से न घबराने की अपील की है। तालिबान ने राष्ट्रपति भवन का नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लिया है। यहां पढ़िए अफगानिस्तान में चल रहे इस संकट से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
Taliban in Afghanistan Live Updates: Talks between government and Taliban to transfer power
Afghanistan Flag - फोटो : Pixabay

लाइव अपडेट

01:00 AM, 16-Aug-2021

अमेरिकी दूतावास के बाहर बम धमाके

काबुल में अमेरिकी दूतावास के बाहर दो बम धमाकों की आवाज सुनाई पड़ी है। बता दें कि अमेरिका अपने दूतावास से कर्मचारियों को निकालने में लगा है। 
11:38 PM, 15-Aug-2021

ब्रिटेन का बयान, तालिबान सरकार को न मिले मान्यता

ब्रिटेन ने कहा कि तालिबान सत्ता को अफगान सरकार के रूप में मान्यता नहीं मिलनी चाहिए।  

 
विज्ञापन
10:34 PM, 15-Aug-2021

अफगान एयरस्पेस में जाने से बचें पायलट: ब्रिटिश एयरवेज

ब्रिटिश एयरवेज ने अपने पायलटों को आदेश दिया है कि वह अफगानिस्तान में तेजी से बदलते सुरक्षा स्थितियों के चलते अफगानी एयरस्पेस (वायु क्षेत्र) में जाने से बचें। समाचार एजेंसी ने ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता के हवाले से यह खबर दी है।
10:14 PM, 15-Aug-2021

'तालिबान का करीबी समर्थक है पाकिस्तान'

दिल्ली पहुंचे अफगानी सांसद अब्दुल कादिर जाजई ने कहा कि अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच शांति समझौता हुआ था। यह बस एक हस्तांतरण की प्रक्रिया भर थी। अब काबुल में स्थिति शांत है। पारिस्तान तालिबान के सबसे करीबी समर्थकों में से एक है। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार अभी भी काबुल में है।  
 
10:03 PM, 15-Aug-2021

काबुल में तेजी से बदल रहे सुरक्षा हालात

काबुल में अमेरिकी दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट में कहा है कि एयरपोर्ट सहित पूरे काबुल में सुरक्षा व्यवस्था तेजी से बदल रही है।
 
09:51 PM, 15-Aug-2021

'उम्मीद है तालिबान महिलाओं को अधिकार देगा'

अफगानिस्तान में सत्ता तालिबान के पास चली जाने के बाद वहां से दिल्ली आए अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी के वरिष्ठ सलाहकार रिजवानुल्लाह अहमदजई ने कहा कि अफगानिस्तान के अधिकतर हिस्सों में शांति है। लगभग सभी राजनीतिक लोग काबुल छोड़ चुके हैं। करीब 200 लोग दिल्ली आए हैं। मुझे लगता है कि यह नया तालिबान है जो महिलाओं को काम करने की आजादी देगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 15-Aug-2021

तालिबान ने संभाला राष्ट्रपति भवन का नियंत्रण

तालिबान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि तालिबानी कमांडरों ने कहा है कि हमने अफगान राष्ट्रपति भवन का नियंत्रण संभाल लिया है।
 
09:07 PM, 15-Aug-2021

'दुनिया ने अफगानिस्तान को अकेला छोड़ दिया'

काबुल से दिल्ली आई एक महिला ने कहा कि मैं इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं कि पूरी दुनिया ने अफगानिस्तान को अकेला छोड़ दिया है। हमारे दोस्तों की हत्या की जाने वाली है। वो (तालिबान) हमें मार देंगे। हमारी महिलाओं को कोई अधिकार नहीं मिल पाएंगे।
 
08:54 PM, 15-Aug-2021

अफगानिस्तान में हालात के लिए अशरफ गनी जिम्मेदार: पूर्व सांसद

एयर इंडिया के विमान से काबुल से दिल्ली पहुंचे अफगानिस्तान के पूर्व सांसद ने देश में बने हालात के लिए अशरफ गनी को जिम्मेदार बताया है। पूर्व सांसद और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के रिश्तेदार जमील करजई ने कहा कि मैंने जब शहर छोड़ तब काबुल पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। मुझे लगता है कि वहां एक नई सरकार बनेगी... जो भी हुआ है वह अशरफ गनी की वजह से हुआ है। उन्होंने अफगानिस्तान के साथ धोखा किया है। लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।  
 
08:43 PM, 15-Aug-2021

दिल्ली में मौजूद अफगानी परेशान

अफगानिस्तान में हालात को लेकर नई दिल्ली में मौजूद अफगान नागरिक काफी परेशान हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जंगपुरा में रहने वाले अफगानी नागरिक ने कहा कि नेता इधर-उधर भाग रहे हैं और नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मैंने अपने दोस्तों से बात की है, उन्होंने मुझे बताया है कि तालिबान काबुल में प्रवेश कर चुका है। हाल ही में मैंने अपने एक रिश्तेदार को इस लड़ाई में खोया था। वहीं, एक अन्य अफगानी नागरिक अरीफा ने कहा कि वहां हालात सच में बहुत खतरनाक हैं। मैं चादरी (बुर्का) नहीं पहनना चाहती, मैं आजादी चाहती हूं। मैं न कुछ खा पा रही हूं और न सो पा रही हूं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed