फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना का पोर्टल हुआ डाउन, जानें क्या आ रही है दिक्कतें

Wed, 01 Jun 2022 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Jun 2022 09:25 AM IST
खास बातें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी हुई
इससे पहले 10 किस्त जारी हो चुकी हैं
 

विज्ञापन
Pm Kisan Smman Nidhi 11th installment Released Know How To Check 11 Kist Status Latest News in Hindi
पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी - फोटो : PTI and Istock

लाइव अपडेट

09:25 PM, 31-May-2022
अगर नहीं कर पा रहे हैं पीएम किसान की 11वीं किस्त को चेक, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि पीएम किसान का आधिकारिक पोर्टल अभी डाउन है। दरअसल, यहां पर सर्वर की समस्या आ रही है। ऐसे में आप बाद में यहां पर चेक कर सकते हैं।
08:06 PM, 31-May-2022
पीएम किसान मानधन योजना में मिलता है 3 हजार का लाभ
  • अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो ऐसे में आप पीएम किसान मानधन योजना में भी निवेश कर सकते हैं। ये योजना आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है। योजना के अंतर्गत आपको 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलते हैं।
विज्ञापन
07:06 PM, 31-May-2022
अभी आ रहे हैं पैसे

अगर आपके खाते में अभ पैसे नहीं आए हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि लाभार्थियों के खाते में धीरे-धीरे करके भी पैसे आ रहे हैं।
06:01 PM, 31-May-2022
पीएम मोदी ने दी जानकारी

शिमला के रिज मैदान से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पिछले 8 सालों में हमने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे सीधे देशवासियों के अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं।
04:50 PM, 31-May-2022
कहीं ये गलती तो नहीं हुई

अगर आप ई-केवाईसी करवा चुके हैं, और इसके बाद भी आपके बैंक खाते में 11वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो हो सकता है कि आपके द्वारा भरे गए फॉर्म में कोई गलती हुई हो। जैसे- बैंक की जानकारी गलत दर्ज हुई हो, आधार नंबर आदि चीजें गलत भरी गई हो। आपको इन्हें ठीक करवा लेना चाहिए।
03:49 PM, 31-May-2022
सरकार ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 31 मई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:45 PM, 31-May-2022
आज आखिरी तारीख

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को ध्यान देना है कि आज ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख है।
03:12 PM, 31-May-2022
इतना मिलता है लाभ

पीएम किसान योजना में 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं, जो 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में जारी किए जाते हैं। आज इसकी 11वीं किस्त जारी हुई है।
02:31 PM, 31-May-2022
इस बात का ध्यान दें

वहीं, अगर इसमें कुछ गलती होती है, तो स्क्रीन पर 'invalid' का मैसेज लिखा दिखाई देगा। इस स्थिति में आपके खाते में अगली किस्त के पैसे क्रेडिट नहीं होंगे। ऐसे में आपको आधार सेवा केंद्र में जाकर त्रुटि को ठीक कराना होगा।
02:17 PM, 31-May-2022
ये है ई-केवाईसी का प्रोसेस

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
फिर 'फार्मर्स कॉर्नर' पर क्लिक करें
इसके बाद सबसे ऊपर दिए 'eKYC' के ऑप्शन पर क्लिक करें
अब आधार नंबर और इमेज कोड को दर्ज करें
मोबाइल पर आए ओटीपी को यहां भरें
इसके बाद सबमिट कर दें और आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।
 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed