FIFA WC: पुर्तगाल 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया, गोंजालो रामोस की हैट्रिक
{"_id":"638f8eb987b5e91c59238800","slug":"portugal-vs-switzerland-football-live-score-fifa-world-cup-2022-round-16-match-at-lusail-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: पुर्तगाल 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया, गोंजालो रामोस की हैट्रिक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wed, 07 Dec 2022 02:58 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 07 Dec 2022 02:58 AM IST
खास बातें
Portugal vs Switzerland FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi :कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वा कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया। वह 16 साल के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पहला विश्व कप था। अब वह संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में खेल रहे हैं और उनकी टीम एक बार फिर से क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। पुर्तगाल के लिए मैच के हीरो गोंजालो रामोस रहे। उन्होंने तीन गोल दागे। यह इसक विश्व कप की पहली हैट्रिक है।
विज्ञापन
गोल करने के बाद गोंजालो रेमोस
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
लाइव अपडेट
02:38 AM, 07-Dec-2022
Portugal vs Switzerland Live Score: पुर्तगाल की शानदार जीत
पुर्तगाल की टीम ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। उसने स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वह 16 साल के बाद अंतिम-8 में पहुंची है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल खेली थी। तब वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। पुर्तगाल की टीम इस बार क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ खेलेगी। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया।पुर्तगाल के लिए यह जीत इसलिए भी खास है कि उसके छह गोलों में एक भी दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नहीं हैं। रोनाल्डो के बगैर पुर्तगाल ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है। इससे टीम का हौसला बढ़ेगा। रोनाल्डो को तो मैच के शुरुआती एकादश में भही नहीं रखा गया था। उन्हें रिप्लेसमेंट के दौरान 73वें मिनट में उतारा गया।
पुर्तगाल के लिए मैच में गोंजालो रामोस ने तीन गोल किए। वह पहली बार शुरुआती एकादश में शामिल हुए। उन्हें रोनाल्डो की जगह उतारा गया। उनके ऊपर भारी दबाव था, लेकिन रामोस ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल किया। उनके अलावा 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में गोल किया।
02:23 AM, 07-Dec-2022
Portugal vs Switzerland Live Score: पुर्तगाल का छठा गोल
पुर्तगाल ने मैच में गोलों की बारिश कर दी है। उसने छठा गोल भी दाग दिया है। राफेल लिआयो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में किया गोल किया। उनके गोल की बदौलत पुर्तगाल की टीम अब 6-1 से आगे हो गई है।
विज्ञापन
01:58 AM, 07-Dec-2022
Portugal vs Switzerland Live Score: पुर्तगाल का पांचवां गोल
पुर्तगाल ने 67वें मिनट में पांचवां गोल कर दिया। उसके लिए गोंजालो रामोस ने फिर से गोल किया। इस विश्व कप में पहली बार किसी खिलाड़ी ने हैट्रिक गोल दागे हैं। पुर्तगाल इस मैच में अब 5-1 से आगे हो गया है।01:48 AM, 07-Dec-2022
Portugal vs Switzerland Live Score: पुर्तगाल ने किया चौथा गोल
पुर्तगाल की टीम अपनी आक्रामकता में कमी नहीं ला रही है। वो लगातार दबाव बना रही। इसका फायदा भी उसे मिल रहा है। 55वें मिनट में राफाएल गुरेरो ने गोल कर टीम का स्कोर 4-0 कर दिया। उनके तीन मिनट बाद ही मैनुअल अकांजी ने स्विट्जरलैंड के लिए पहला गोल किया। इस तरह अब स्कोर 4-1 हो गया है।01:42 AM, 07-Dec-2022
Portugal vs Switzerland Live Score: पुर्तगाल ने किया तीसरा गोल
पुर्तगाल की टीम ने तीसरा गोल कर दिया है। गोंजालो रामोस ने 51वें मिनट में स्कोर किया। उन्होंने डिओगो डालोट के शानदार पास को बर्बाद नहीं होने दिया और उसे गोलपोस्ट में डालकर टीम की बढ़त को बढ़ा दिया।01:06 AM, 07-Dec-2022
Portugal vs Switzerland Live Score: पेपे ने किया शानदार गोल
पुर्तगाल के 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने हेडर से शानदार गोल किया। ब्रुनो फर्नांडीस की कॉर्नर किक पर उन्होंने हवा में उछलते हुए गेंद को सिर से मारा और गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। पुर्तगाल मैच में अब 2-0 से आगे हो गया है। पेपे नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले विश्व कप इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 AM, 07-Dec-2022
Portugal vs Switzerland Live Score: पुर्तगाल ने किया पहला गोल
पुर्तगाल ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने 17वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। गोंजालो रामोस ने शानदार गोल किया। उन्होंने जोआओ फेलिक्स के पास पर शानदार गोल दागा। गोंजालो रामोस को इस मैच में दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह उतारा गया है।रोनाल्डो 2008 के बाद टीम में होने के बाद पहली बार किसी मेजर इवेंट (यूरो कप या विश्व कप) में पुर्तगाल के लिए शुरुआती एकादश में नहीं हैं। 31 मैचों का सिलसिला आज टूट गया। पिछली बार भी 14 साल पहले स्विट्जरलैंड के ही खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं थे।
12:31 AM, 07-Dec-2022
Portugal vs Switzerland Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू
पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। रोनाल्डो के बगैर उतरी पुर्तगाल की टीम मैच के शुरुआत में बढ़त लेना चाहेगी। दूसरी ओर, अपनी मजबूत डिफेंस के लिए प्रसिद्ध स्विट्जरलैंड की टीम उसे कोई मौका नहीं देना चाहेगी।12:25 AM, 07-Dec-2022
Portugal vs Switzerland Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश
पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा (गोलकीपर) डिओगो डालोट, रुबेन डियाज, पेपे (कप्तान), राफेल गुएरेरो, विलियम कार्वाल्हो, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, गोंसालो रामोस।स्विट्जरलैंड: यान सोमर (गोलकीपर), एडमिल्सन फर्नांडीस, फैबियन शाएर, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीलर, ग्रैनिट जाका (कप्तान), जिब्रिल सो, जादरान शकीरी, रुबेन वर्गास, ब्रील एम्बोलो।
12:22 AM, 07-Dec-2022